Pitch Pulse

Pitch Pulse

Share

Global News

19/05/2026

Narendra Modi की Norway यात्रा के दौरान एक नया विवाद सामने आ गया है। नार्वे के प्रमुख अखबार Aftenposten में प्रकाशित एक कार्टून को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

16 मई को प्रकाशित इस कार्टून में पीएम मोदी को एक सपेरे के रूप में दिखाया गया है, जबकि सांप की जगह पेट्रोल पंप की पाइप दिखाई गई है। कई लोगों ने इसे नस्लवादी और आपत्तिजनक बताते हुए अखबार की आलोचना की है।

यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है, जब पहले ही नॉर्वे में प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर एक पत्रकार और भारतीय अधिकारियों के बीच तीखी बहस चर्चा में रही थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और पत्रकार के बीच हुई नोकझोंक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसी पत्रकार ने बाद में Rahul Gandhi को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया है, जिसके बाद यह मुद्दा राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में और ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है।

Want your business to be the top-listed Media Company in Nuh?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address


Nuh
122107