Rayees
Rayees, The village of Malik brothers..........
Official Village Page of "RaYeEs"
█║▌│?
19/06/2025
"इस मस्जिद को टूटते हुए देखना दिल को थोड़ा दुख जरूर होता है।
पर यह सोचकर दिल भर आता है कि हमारे दादा–परदादा ने कितनी मेहनत और संघर्ष से इस मस्जिद को बनवाया होगा। उस दौर की मुश्किलें, उनका ईमान, उनका जज़्बा – सब कुछ इस मस्जिद की हर ईंट में बसा हुआ है।
लेकिन इसी के साथ एक बड़ी खुशी की बात यह भी है कि — अल्हम्दुलिल्लाह — आज भी हमारे गांव के लोग उसी भावना को, उसी जज़्बे को ज़िंदा रखे हुए हैं। इमानदारी और उसी एकता के साथ इस नेक काम को आगे बढ़ा रहे हैं।
छोटे हों या बड़े — हर एक व्यक्ति का इस कार्य में एकजुट होना किसी बड़ी सफलता से कम नहीं। यह सिर्फ मस्जिद की तामीर नहीं, बल्कि हमारे दिलों की एकता और इमान की पहचान है।
गांव के हर एक शख्स को दिल से ढेरों मुबारकबाद — वो दिन आ ही गया, जिसका हम सब को बेसब्री से इंतज़ार था। आइए, हम सब मिलकर इसे और बेहतर बनाएं, और आने वाली नस्लों को ऐसा तोहफ़ा दें जिस पर उन्हें फख्र हो।"
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Website
Address
Rayees
Pakribarawan
805124