Digvijay Rathore Sardarsamand

Digvijay Rathore Sardarsamand

Share

Sarpanch at Sardarsamand Sojat - Pali, Rajasthan
District Coordinator Beti Bachao Beti Padhao
Vidhan Sabha Vistarak Shergarh

Photos from Digvijay Rathore Sardarsamand's post 14/01/2026

वो एक अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सख्सियत है जिन्होनें पुरी दुनियाँ में मारवाड़ का परचम लहराया चाहे वो पर्यटन हो या बालिका शिक्षा या यहाँ का पहनावा हो या विरासत को बचानें या फिर जल संरक्षण की बात हो वो हमेशा आगे रहते है .....

हम सभी के आदर्श महाराजा गजसिंहजी साहिब🙏

1.वो हमेशा अपनी मातृभाषा में बात करते है भले ही उनकी शिक्षा विदेश में हुई हो परन्तु अपनी भाषा में बात इसलिए करते है ताकि आमजन समझ सके ! राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए वो विगत कही वर्षों से निरंतर प्रयासरत है !

2.पर्यटन विभाग के अध्यक्ष रहते हुवे जर्ज़र और खण्डर हुवे गढ़- किल्ले-राजमहलों और हवेलियों को हेरिटेज होटल्स बनाने का कार्य किया जिससे गांवों में बैठे लोगों को भी रोजगार मिले !

3.निर्धन बच्चियों की पढ़ाई के लिए अपना स्वयं का देसूरी व केरु गढ़ को उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा व छात्रावास के लिए दे दिया ताकि शिक्षा से वंचित निर्धन बालिकाओं को भी शिक्षा मिले !

4.जल संरक्षण के लिए उन्होंने "जल भागीरथी फाउंडेशन"की स्थापना की ! इसके अंतगर्त अनेक पारम्परिक तालाबों,कुवों, बावड़ियों का जीर्णोद्धार व बारिस के जल को रोकनें हेतु बहुत सारे एनीकट का भी निर्माण करवाया ! इसके अलावा हाल ही में 15 नाडियों का निर्माण करवाया गया व 600 टांके बनवाये गये !

5.पारम्परिक पहनावे को हमेशा प्रोत्साहित करते रहे है जोधपुरी साफा हो या जोधपुरी कोट या ब्रिजस व जोधपुरी जूती ! वो हमेशा साफा,जूती बनाने व बाँधने वालों को अपनें स्वयं के स्तर पर 'मारवाड़-रत्न' व 'दुर्गादास राठौड़ सम्मान'देते रहें है ! मोहम्मद खलील,तैयब-खान व शेरसिंहजी साफा उनमें से कुछ नाम है !

6.जोधपुर का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर "हॉर्स-पोलो"के लिए जाना जाता रहा है उन्होंने अपनें स्वयं के खर्च से इसको बढ़ावा देते हुवे प्रत्येक वर्ष दिसम्बर माह में पोलो मैच का आयोजन करवाते है जहाँ पर दुनियाँ भर के खिलाड़ी यहाँ पर खेलनें आते है इसका श्रेय सिर्फ आपको ही जाता है !

7.मारवाड़ के शासकों के अतिरिक्त आमजन व ग्रामीण इतिहास व साहित्य प्रकाश में आये इसलिए अपनें स्वयं के करोड़ों रूपये खर्च करके उन्होंने बीकानेर स्थित "राजस्थानी-अभिलेखागार" से बहियों,पट्टों व परवानों को डिजिलाइज करवाकर आमजन के लिए जोधपुर में उपलब्ध करवा दिया ताकि मारवाड़ पर शौध करनें वाले शोधार्थियों का बीकानेर जानें का खर्च व वक्त बर्बाद न हो !

8.उन्होंने 15 से अधिक राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर की इतिहास से संबधित संगोष्ठियों का आयोजन करवाकर दुनियां के श्रेष्ठ विद्जनों को आमंत्रित करके इतिहास के अनछुवे पहलुओं को उजागर किया !

9.जोधपुर का मेहरानगढ़ दुर्ग दुनियां के श्रेष्ठ रखरखाव वाला एक मात्र दुर्ग है जो मात्र दुर्ग ही नहीं है वल्कि एक जीवंत इतिहास है जहाँ पर पचास परिवारों का रहवास है !

10.प्रत्येक वर्ष RIFF (राजस्थान इंटरनेसनल फॉक़ फेस्टिवल)व सूफ़ी संगीत के अंतराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों के आयोजन जोधपुर में आयोजित होते रहते है जिनमें उपेक्षित कलाकारों को मंच प्रदान किया जाता है इसका श्रेय सिर्फ उनको ही जाता है !

11.प्रिंस-चाल्स,चेल्शी,मुकेश-अम्बानी,अमिताभ बच्चन,दलाई लामा सहित दुनियां भर की नामचीन हस्तियाँ उनकी फेन है ! हेड्रियन अवार्ड सहित अंतराष्ट्रीय स्तर के विभिन्न सम्मान उनको मिले है !

12.जिन लोगों नें अपने अपनें क्षेत्र में विभिन्न उपलब्धियां हासिल करके मारवाड़ का नाम रौशन किया है उनको प्रत्येक वर्ष मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रष्ट के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के "मारवाड़-सम्मान" वो स्वयं देते है !

13.जिन्होंने मारवाड़ में अकाल पड़ने पर स्वयं पैदल चलकर रामदेवरा की यात्रा करके आमजन की खुशहाली की मनत मांगी !

14.उन्होंने अपनी परम्पराओं,रीतिरिवाज,विरासत,पहनावे को विकट परिस्थियों में भी सहेजकर रखा है !

15.महाराजा साहिब नें राज्य सभा से सांसद रहकर राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया और त्रिनिटाड व टोबेको में उच्चायुक्त भी रहे है आज भी वहाँ के लोग बड़ी श्रद्धा के साथ उनको याद करते है !

माँ चामुण्डा से ये अर्ज है की उनकी कृपा से वो आयुष्मान,आरोग्य और चिरंजीवी रहे और उनका आशीर्वाद हम पर सदा बना रहे है ! 🙏🤝🇮🇳
HBD Maharaja of Marwar

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Pali-Marwar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Pali-Marwar

Opening Hours

Monday 9am - 7pm
Tuesday 9am - 7pm
Wednesday 9am - 7pm
Thursday 9am - 6:45pm
Friday 9am - 6pm
Sunday 9am - 5pm