Desh Diary

Desh Diary

Share

मेवात डायरी आपका क्षेत्रीय न्यूज चैनल है, जो हमेशा आपके हक़ और हुकूक की लड़ाई के लिए तत्पर रहता है और निष्पक्ष रूप से पत्रकारिता करता है।

15/04/2026

पलवल पुलिस ने गौ तस्करी व गौकशी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईए (एवीटी) हथीन की टीम द्वारा 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साबिर, सम्मी खान उर्फ सम्मा (गुराकसर) तथा साबिर व शकील (जराली) के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से एक कटी हुई गाय, एक जीवित गाय, एक बछिया, तीन बाइक व गौकशी का सामान बरामद किया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि गौ तस्करी के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है।

13/04/2026

नूंह: कल ‘मेवपा’ के गठन का औपचारिक ऐलान

नूंह के झंडा पार्क स्थित कार्यालय में कल सुबह 10 बजे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर “मेरा वतन पार्टी (मेवपा)” के गठन का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। आयोजकों ने इसे मेवात के इतिहास का अहम दिन बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
संस्थापक समिति के अनुसार, मेवपा क्षेत्र के समग्र विकास और सभी समुदायों की आवाज़ बनने के उद्देश्य से बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह पहल मेवात के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

06/04/2026

पिनगवां के गांव मुंढेता में पंचायत की जमीन से जुड़े गबन के मामले में पुलिस ने पूर्व सरपंच नियामत को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने तालाब के पट्टे से मिली करीब एक लाख रुपये से अधिक की राशि का दुरुपयोग किया।

मौजूदा सरपंच यासर अराफात की शिकायत पर जांच में नियामत दोषी पाए गए, जिसके बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार, आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Photos from Desh Diary's post 22/03/2026

विधानसभा क्षेत्र के गांव विनोदा गढ़ी में आयोजित चौपाई कार्यक्रम में विधायक चौधरी इसराइल ने शिरकत कर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भक्ति भाव से रामचरितमानस की चौपाइयों का सामूहिक पाठ किया।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र की पहचान आपसी सम्मान, साझी विरासत और भाईचारे से है। उन्होंने सभी धर्मों और परंपराओं के प्रति सम्मान को समाज की मजबूती की कुंजी बताया।

कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जो क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी एकता की मिसाल पेश करता है।

Want your business to be the top-listed Media Company in Palwal?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


41, Hodal Road, Uttawar (Palwal)
Palwal
121103