HARYANA PRIME TIME

HARYANA PRIME TIME

Share

To create awareness about the happenings of Panipat.

18/07/2022

गीता विश्वविद्यालय , पानीपत को शिक्षा जगत में "इमर्जिंग प्राइवेट यूनिवर्सिटी एवं बेस्ट प्लेसमेंट एंड फैकल्टी" अवार्ड से नवाजा

दिनांक 18 जुलाई 2022 ( नौल्था ) : गीता विश्वविद्यालय विभिन्न क्षेत्रों जैसे शैक्षणिक (उत्तम परिणाम), खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों व पूर्णत: सुविधा संम्पन्न व अनुशासित है जिसके कारण इंडियन एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड्स 2022 ने गीता विश्वविद्यालय , पानीपत को शिक्षा जगत में "इमर्जिंग प्राइवेट यूनिवर्सिटी एवं बेस्ट प्लेसमेंट एंड फैकल्टी" अवार्ड से नवाजा | उक्त अवार्ड श्री संगम लाल गुप्ता (सदस्य लोकसभा) व रीटा बहुगुणा जोशी (सदस्य लोकसभा) द्वारा गीता विश्वविद्यालय के चांसलर एस पी बंसल व प्रो चांसलर अंकुश बंसल को प्रदान किया गया | उन्होंने गीता विश्वविद्यालय की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा उन्होंने कहा कि राष्ट्र को ऐसे महत्वपूर्ण व अग्रसर विश्वविद्यालयों की आवशयकता है और ये ही तकनिकी क्षेत्र में नवीन आविष्कार कर सकते है I

इस अवसर पर चांसलर एस पी बंसल जी ने आश्वाशन दिया कि इसी लग्न व आंतरिक शक्ति से विद्यार्थियों के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे और इसकी प्रतिष्ठा को राष्ट्रिय सत्तर पर बनाए रखेंगेI समर्पित, परिश्रमी, लगनशील व कर्मठ प्रो चांसलर अंकुश बंसल ने विश्वविद्यालय की उल्लेखनीय उपलब्धियों का विवरण दिया तथा भावी योजनाओं पर भी प्रकाश डालाI

गीता विश्वविद्यालय के वाईस चांसलर डा. विकास सिंह व प्रो वाईस चांसलर डा. गुलशन चौहान ने इस महान उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों को दी तथा कहा कि उनके प्रयासों के बिना यह सम्भव न हो पाता तथा इस की प्रतिष्ठा को भविष्य में भी कायम रखने का आश्वासन दिया |

19/06/2022

गीता विश्वविद्यालय के सीएसई विभाग के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बी.टेक के तृतीय एवं अंतिम वर्ष के तथा डी.वी.ओ.सी. के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विदाई समारोह का उद्घाटन इंजीनियरिंग के डीन डॉ अमित गुप्ता, प्रो. प्रो चांसलर निशांत बंसल और अंकुश बंसल, वाइस चांसलर डॉ. विकास सिंह, प्रो वाइस चांसलर डॉ. गुलशन चौहान, कोऑर्डिनेटर मि. कपिल सैनी सीएसई विभाग के शिक्षक और सभी छात्रों की मौजूदगी में हुआ। सर्वप्रथम ईश्वर का धन्यवाद करते हुए वर्तमान किले का स्वागत किया गया। मंच पर रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। इस मधुर वातावरण ने सभी को बीते दिनों की याद दिला दी और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन कुछ छात्र समन्वयकों हर्षित, अमन, राहुल, अमर कांत, सौरव, स्नेहा, शिवम पांडे, अलीशा, राजा, हर्ष, मनीष, मुस्तफिज, गौतम, निरंजन और किरणप्रीत कौर द्वारा शिक्षक समन्वयकों "मानसी", "कंचन नाहर" और "प्रीति"की देखरेख में सफलतापूर्वक किया गया।

मिस्टर एंड मिस फेयरवेल व अन्य पदों के लिए कई दावेदारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ अश्विनी, डॉ अर्चना, श्री कपिल सैनी और श्री पंकज बजाज थे।
गीता ग्रुप के प्रो चांसलर श्री निशांत बंसल और श्री अंकुश बंसल ने सभी छात्रों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी और उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ विकास सिंह (कुलपति, गीता विश्वविद्यालय) ने सभी छात्रों से कहा- ''यदि आप अपना समय अपने कौशल में सुधार करने में लगाते हैं, तो आपको आगे करियर का अवसर आसानी से मिल जाएगा।
डॉ. गुलशन चौहान (प्रो वाइस चांसलर, गीता विश्वविद्यालय) ने सभी छात्रों को उनकी डिग्री के सफल समापन के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बी.टेक और डी.वीओसी के मुख्य पदों में मिस्टर फेयरवेल- (गोटिमायूं एडमंड शर्मा, बी.टेक), मिस फेयरवेल (मानसी, डी.वीओसी) थे। डॉ. अमित गुप्ता (डीन इंजीनियरिंग) ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें भविष्य में संस्थान से हमेशा जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया और सभी मेहमानों को कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद दिया।

01/05/2022

हरियाणा: उत्पादन संयंत्रों से पर्याप्त बिजली न मिलने से और गहराया संकट, प्रदेश में 6500 मेगावाट की मांग, मिल रही आधी

हरियाणा के जिलों में बिजली संकट की एक बड़ी वजह यूपी से भी मांग के मुताबिक बिजली न मिलना भी है। प्रदेश में 6500 मेगावाट की मांग के सापेक्ष केवल 3529 मेगावाट आपूर्ति मिल रही है। यूपी के मेरठ जिले के संक्रोनाइजेशन केंद्र से रोजाना तीन हजार मेगावाट बिजली की मांग की जा रही है लेकिन केवल 150 से 200 मैगावाट आपूर्ति मिल पा रही है। झज्जर के झाड़ली और खानपुर खुर्द के दोनों थर्मल पावर प्लांटों से बिजली मांग के अनुसार आपूर्ति न मिलने से बिजली संकट लगातार गहराता रहा है। झज्जर सहित कई जिलों में जबर्दस्त बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं।

दरअसल गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की खपत भी बढ़ गई है। लिहाजा विद्युत उत्पादन संयंत्रों से बिजली की मांग बढ़ाकर की जा रही है लेकिन वहां भी उत्पादन कम होने से पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। हरियाणा के कई जिलों को यूपी के मेरठ संक्रोजाइजेशन केंद्र के अलावा झज्जर के झाड़ली और खानपुर खुर्द के दोनों थर्मल पावर प्लांटों से बिजली मिलती हे लेकिन कहीं से भी मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं हो रही। मेरठ से तीन हजार की मांग के अनुसार केवल 1500 से 200 मैगावाट आपूर्ति हो रही है।

वहीं उत्तर हरियाणा बिजली निगम के अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में झज्जर, खेदड़, यमुनानगर और पानीपत के बिजली उत्पादन सयंत्रों से 2529 मेगावाट बिजली मिल रही है, जबकि करीब एक हजार मेगावाट बिजली अन्य स्थानों से खरीदी जा रही है। डिमांड के अनुसार बिजली की उपलब्धता न होने के कारण जबर्दस्त कटौती हो रही है।

झज्जर के झाड़ली और खानपुर खुर्द के दोनों थर्मल पावर प्लांटों सेनियमानुसार 2020 मेगावाट बिजली प्रदेश को मिलनी चाहिए। उसके बाद हिसार के खेदड़, यमुनानगर और पानीपत के प्लांटों सेे होने वाला उत्पादन अलग हैं। झज्जर के थर्मल पावर प्लांटों से पूरी क्षमता पर चलने पर 2820 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है और इस में से 700 मेगावाट बिजली दिल्ली और 100 मेगावाट बिजली अन्य क्षेत्र को को मिलनी चाहिए। जबकि बिजली निगम के अधिकारियों के मुताबिक इन दोनों प्लांटों से प्रदेश को पूरी बिजली नहीं मिल रही है। यहां से दिल्ली और अन्य क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति की जा रही है।

झज्जर के झाड़ली गांव के इंदिरा गांधी सूपर थर्मल पावर प्लांट में पैदा होने वाली 1500 मेगावाट बिजली में से दिल्ली और हरियाणा को 700-700 मेगावाट बिजली मिलती है, जबकि सौ मेगावाट बिजली से प्लांट और बाकी बिजली अन्य क्षेत्रों को दी जाती है। महात्मा गांधी सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट से 1320 मेगावाट बिजली प्रदेश को मिलनी चाहिए, लेकिन यहां से भी प्रदेश को पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है।

Want your business to be the top-listed Media Company in Panipat?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Panipat
132103