Live Views

Live Views

Share

Live Views (आपका विश्वास हमारी पहचान)

03/06/2026

#पानीपत के सनोली रोड शिव मावा भंडार वाली गली से सरकारी पाइप हुए चोरी, सीसीटीवी में ट्रैक्टर चालक ले जाते हुआ कैद,देखिए.....

Photos from Live Views's post 02/06/2026

पार्क हॉस्पिटल द्वारा सनातन धर्म मंदिर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

पार्क हॉस्पिटल, पानीपत की ओर से मंगलवार को मॉडल टाउन स्थित लगभग 100 वर्ष पुराने सनातन धर्म मंदिर परिसर में एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ब्रिगेडियर (डॉ.) यशपाल सिंह, डायरेक्टर एडमिन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. रोहिल, डॉ. मोइनुद्दीन खान, कैंप कोऑर्डिनेटर आशीष, नर्सिंग हेड पूजा तथा पार्क हॉस्पिटल की अन्य चिकित्सा एवं नर्सिंग टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
शिविर का विधिवत उद्घाटन वार्ड नंबर 20 के पार्षद एवं सनातन धर्म मंदिर के प्रधान श्री तरुण गांधी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्क हॉस्पिटल द्वारा जनसामान्य के हित में किए जा रहे सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी आयोजनों में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
चिकित्सा शिविर में नागरिकों के लिए ब्लड प्रेशर, शुगर, नेत्र जांच तथा हृदय संबंधी बीमारियों की जांच हेतु ईसीजी जैसी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया तथा निशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।
पार्क हॉस्पिटल की टीम के अनुसार शिविर में अब तक 249 मरीजों की सफलतापूर्वक जांच की जा चुकी है। वहीं बड़ी संख्या में लोग अभी भी स्वास्थ्य जांच के लिए कतार में मौजूद रहे। शिविर के प्रति लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला और क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना की।
पार्क हॉस्पिटल प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा सेवा शिविरों का आयोजन कर समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।

Want your business to be the top-listed Media Company in Panipat?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Office No 3 (70566-66786) Basement Near Muncipal Corporation Office ( Railway Road )Panipat
Panipat
132103