Trending Rajasthan

Trending Rajasthan

Share

Every trending video relate to Rajasthan will bring you the Trending Rajasthan.

20/10/2022

Rajasthan Election : राजस्थान में भिड़ेंगे पीएम मोदी-राहुल गांधी…चुनावी माहौल में गर्म होगा सियासी पारा



Rajasthan Election : प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भले ही 1 साल की समय बाकी है। लेकिन दोनों मुख्य पार्टियों का केंद्रीय नेतृत्व करने वाले शीर्ष नेताओं के राजस्थान में दौरे शुरू हो गए हैं। भले ही ये दौरे किसी बैठक या कार्यक्रम के लिए हो लेकिन इनकी आड़ में ये चुनावी माहौल तो तैयार करके जाते ही हैं साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देकर जाते हैं। आने वाले नवंबर और दिसंबर में दोनों पार्टियों के नेता प्रदेश के दौरे पर होंगे। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राजस्थान में 20 दिन रुकेंगे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को राजस्थान आएंगे। यहां वे बांसवाड़ा के मानगढ़ में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

भारत जोड़ो यात्रा से राजस्थान में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन
वहीं राहुल गांधी की बात करें तो भारत जोड़ो यात्रा के साथ वे 7 दिसंबर को राजस्थान आएंगे। 7 दिसंबर को झालावाड़ के भवानीमंडी से यह यात्रा शुरू होगी। और कोटा, बूंदी, टोंक, दौसा होते हुए अलवर से गुजारी जाएगी। इस दौरान राहुल गांधी लगभग 20 दिनों तक राजस्थान में रहेंगे। जानकारी के मुताबिक पूरे राजस्थान में राहुल गांधी कुल 500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। हालांकि यह राहुल गांधी की पहले से ही चल रही एक पदयात्रा है लेकिन इसे राजस्थान में सत्ता का शक्ति प्रदर्शन कहें तो गलत नहीं होगा। क्यों कि एक तरह से कांग्रेस के लिए यह जरूरी भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनाए गए माहौल को भी वे चकनाचूर करें।

8 जिलों के 25 आदिवासी सीटों पर भाजपा की नजर

बीते 30 सितंबर को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर के लिए सिरोही पहुंचे थे। यहां आकर उन्होंने अपने अंदाज से सिरोही का ही नहीं पूरे देश में चर्चा हो गई थी। रात 10 बजे के बाद माइक में बोलने के लिए मना करना तीन बार जनता को दंडवत प्रणाम करने और जल्द ही फिर से आने का वादा कर उन्होंने जनता से जुड़े रहने की कोशिश की। अब आगामी बांसवाड़ा दौरे में वे जनता को कई योजनाओं की सौगात को देंगे ही साथ ही एक साथ तीन राज्यों की आदिवासी जनता को साधने की कोशिश करेंगे। प्रदेश के 8 जिलों में 25 आदिवासी सीटें हैं इन जिलों में बांसवड़ा भी आता है अभी इन सीटों में 13 कांग्रेस के पास है और 8 भाजपा के पास है। भाजपा इस अंतर को कम करने की जुगत में है। क्यों कि इन 8 जिलों में आदिवासी जनसंख्या का आंकड़ा कुल जनसंख्या का 70.42 प्रतिशत है। इसलिए यह वर्ग दोनों ही पार्टियों कांग्रेस और भाजपा के लिए बेहद जरूरी है।

कांग्रेस के खिलाफ सुस्त पड़ी है प्रदेश भाजपा
राजस्थान में इस समय कांग्रेस की सरकार है। जाहिर सी बात है अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा अपनी पार्टी को सत्ता में रिपीट करना चाहती है और इसके लिए पूरा दमखम लगा भी रही है। भाजपा को सत्ता में आने के लिए कांग्रेस से ज्यादा जोर लगाना है। क्योंकि अगर मौजूदा स्थिति को देखें तो भाजपा अभी तक कांग्रेस के खिलाफ कोई लहर नहीं चला पाई। यहां तक कि इसके लिए उसे जो मौके मिले वो भी उसने गंवाया ही है। राजस्थान में विधायकों का विधानमसभा अध्यक्ष को इस्तीफा देने के मामले से राजस्थान की सियासत में भूचाल आ गया था। इस दौरान अध्यक्ष के चुनाव से ज्यादा राजस्थान की सरकार और सीएम कांग्रेस की पहली प्राथमिकता बन गया था। इस मौके पर भाजपा कांग्रेस के खिलाफ हल्ला बोल सकती थी और आक्रामक तेवर अपना सकती थी लेकिन इससे ज्यादा उसने वेट एंड वॉच के हालात में रहने का फैसला किय़ा।

राहुल गांधी के दौरे से प्रदेश कांग्रेस को फायदा

अब भाजपा की रणनीति चाहे जो भी रही हो लेकिन इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी जादू कीछड़ी से सारी बिखरी बातों को समेट लिया और सरकार को स्थिर कर लिया। फिर भी जिस तरह से कांग्रेस आलाकमान का प्रदेश सरकार के लिए जो रूख है उससे भविष्य में ‘कुछ’ होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। जाहिर है इस डैमेज को कंट्रोल करने के लिए राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से मिलकर ही उनसे बात करेंगे और इसका हल निकालेंगे। इस कदम के राहुल गांधी के एक पंथ दो काज हो जाएंगे, राजस्थान के सीएम मामले में वे तफ्तीश से नेताओं से बातचीत करेंगे और राजस्थान में एक तरह से अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे।

20/10/2022

CM गहलोत ने पत्नी संग इंदिरा रसोई में खाया खाना, सांसद और विधायकों से फिर की ये अपील


जयपुर। राजधानी जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में राज्य स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के समापन समारोह के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जलमहल पहुंचे। यहां सीएम गहलोत ने जलमहल के पास संचालित इंदिरा रसोई का निरीक्षण किया। सीएम गहलोत ने पत्नी सुनीता गहलोत, मंत्री डॉ महेश जोशी और उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी के साथ इंदिरा रसोई में खाना खाया।

इंदिरा इसोई की प्रशंसा सुन गदगद हुए गहलोत
सीएम गहलोत ने इंदिरा रसोई में सभी व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने भोजन ग्रहण करने आए लोगों से बात कर स्कीम और व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। महिलाओं ने बताया कि इंदिरा रसोई में खाना अच्छा मिला है और आपकी तरह की मुस्कुराते हुए खाना खिलाते है। इंदिरा रसोई की प्रशंसा सुनकर सीएम गहलोत गदगद हो गए। महिलाओं एवं अन्य लोगों से योजना को लेकर खुशी जताई और बताया कि बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन यहां भोजन कर रहे हैं।
सांसद और विधायकों से फिर की अपील
इस दौरान सीएम गहलोत ने एक बार फिर सांसद और विधायकों से अपील की कि महीने में एक दिन इंदिरा रसोई में खाना खाकर भोजन की गुणवत्ता जांचे। सीएम गहलोत ने कहा कि सम्मानपूर्वक बिठाकर पौष्टिक व स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध करवाने वाली इस योजना में भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने व बेहतर मॉनिटरिंग के उद्देश्य से सांसद, विधायक, मेयर, चैयरमैन, पार्षद, समस्त अन्य जनप्रतिनिधी प्रत्येक माह कम से कम एक दिन इंदिरा रसोई में भोजन करें।

सीएम गहलोत बोले-पूरा हो रहा है उद्देश्य
सीएम गहलोत ने खाना खाने के बाद भोजन की क्वालिटी पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि हमने गरीबों को खाना खिलाने के उद्देश्य से जो योजना शुरू की है, वह उद्देश्य पूरा हो रहा है। सीएम गहलोत ने कहा कि भोजन की क्वॉलिटी मेंटेन होनी चाहिए। इसके लिए हमने की रेट में बढ़ोतरी की, पहले रसोई संचालक 12 रुपये को मिलते थे। लेकिन, अब 17 रुपये दिए जा रहे है।

20/10/2022

बाड़मेर की 1042 बस्तियों में 120 करोड़ की लागत से लगेंगे आरओ प्लांट्स, सीएम गहलोत ने की थी घोषणा


जयपुर। राजस्थान के बाड़मेर जिले की चौहटन एवं गुडामालानी विधानसभा क्षेत्र के 7 ब्लॉक्स की 1042 बस्तियों में आरओ प्लांट लगाए जाएंगे। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा इसके लिए 120 करोड़ 61 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। पानी की गुणवत्ता प्रभावित इन बस्तियों में 425 आरओ प्लांट्स लगेंगे ताकि आमजन को पीने योग्य पानी उपलब्ध कराया जा सके। अतिरिक्त मुख्य सचिव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल डॉ. सुबोध अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई राजस्थान जल प्रदाय एवं सीवरेज प्रबंधन मंडल (आरडब्ल्यूएसएसएमबी) की वित्त समिति की बैठक में इसकी मंजूरी दी गई। बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा 2022-23 में आरओ प्लांट्स की स्थापना शामिल थीं।

बैठक में जयपुर जिले के कोटपुतली कस्बे में सुचारू पेयजल व्यवस्था के लिए 9.9 करोड़ रूपए की शहरी जल प्रदाय योजना को स्वीकृति दी गई है। इस शहरी जल प्रदाय योजना घोषणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की थी। इसके तहत 13 ट्यूबवैल, दो उच्च जलाशय, दो स्वच्छ जलाशय, दो पंप हाउस एवं पाइप लाइन संबंधी कार्य होंगे।

अलवर में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति के लिए 1.67 करोड़ की स्वीकृति
बैठक में अलवर शहर में पेयजल की विकट समस्या वाले क्षेत्रों में जरूरत के मुताबिक सितम्बर से मार्च माह तक टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति के लिए 71.18 लाख रुपए की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। टैंकरों से पेयजल आपूर्ति जिला प्रशासन द्वारा समस्याग्रस्त क्षेत्रों में जरूरत के मुताबिक दी गई अनुमति के आधार पर होगी। अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे में भी पेयजल समस्या से ग्रस्त क्षेत्रों में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति के लिए 1 करोड़ 49 लाख 84 हजार रूपए की मंजूरी दी गई।

20/10/2022

भाजपा नेता ने की आत्महत्या, परिजनों का कहना हार्ट अटैक…


उदयपुर। भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस के अनुसार प्रभु प्रजापत पर लाखों रुपए का कर्जा था, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में था। मामला उदयपुर के भूपालपुरा इलाके का है। वहीं परिजनों का कहना है कि प्रभु ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि हार्ट अटैक आया था। वे प्रभु पर किसी भी तरह के कर्जे से इनकार कर रहे हैं।

लाखों रुपये का कर्जा…
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभु प्रजापत (58) लोगों के साथ मिलकर बिजनेस कमेटी चलाता था। इसके जरिए लोगों के करोड़ों रुपए जमा हो गए थे। कोरोना के बाद प्रभु प्रजापत पर लाखों रुपए का कर्जा हो गया था। इस बीसी के जरिए उसे 50 लाख रुपए लोगों को देने थे। प्रभु ने दीपावली के बाद रुपए देने की बात कही थी, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में आ गया। प्रभु प्रजापत की शहर में ही पशु आहार की दुकान है।

आज सुबह जब प्रभु की बेटी चाय देने के लिए कमरे में गई तो पिता को फंदे से लटके मिला पाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर मोर्चरी में भिजवा दिया। जिसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

लग्जरी कार बेची और दोस्तों से उधार लिया…
18 साल से प्रभु के पास भूपालपुरा और अशोक नगर के लोगों के रुपए जमा थे। यह रुपए बीसी के जरिए जमा हुए थे। वह इन रुपयों को दूसरी जगह लगा देता था। पुलिस के अनुसार इसके बाद जब उस पर कर्जा बढ़ने लगा तो उसने तीन वर्ष पूर्व अपनी लग्जरी कार कार बेच दी। जिसके बाद फार्म हाउस बेचकर उसने कुछ कर्जा उतारा। लेकिन तब भी कई लोगों के रुपए शेष रह गए थे। जिसके लिए उसने अपने कुछ दोस्तों से भी रुपए उधार लिए थे।

बता दें कि 20 सालों से प्रभु भाजपा में सक्रिय था और दो वर्ष पूर्व ही उसे ओबीसी मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया था। प्रभु के घर भाजपा के वरिष्ठ नेता भी आए थे।

Want your business to be the top-listed Media Company in Parbatsar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Parbatsar