IMP News

IMP News

Share

आपके सोच,हमारे विश्वास| सदैव होगा जनता

01/08/2022

पटना के ट्रांसपोर्टनगर ओमकारनाथ धाम मंदिर में शिक्षक कॉलोनी निवासी श्री अनिल कुमार सिंह ( अध्यक्ष,भारतीय डाक कर्मचारीसंघ, पटना) ने सावन महीने के तृतीय सोमवारी के लिए सपरिवार मंदिर में भोलेनाथ की पूजा अर्चना एवम भजन कराई। मंदिर पुजारी नवीन कुमार पाण्डे द्वारा संपन्न कराई गई। इस मौके पर मंदिर अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद (मोहन जी), सचिव प्रिंस कुमार( गांधी जी), अंकुर कुमार सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद थे।

संस्कार जागरण मंडल भजन गायिका उर्वशी सिंह , पूनम राज गायक फूल बाबू पाण्डे के द्वारा भोलेनाथ रंगभूमि में "आ जाओ व अविनाशी कैलाश के बाशी, हाथी न घोड़ा न पैदल सावरी,पैदल ही आईवे तोड़ दुवार " भजनों से भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया।

साथ जी पुजारी जी ने कहा कि हमें इस तरह के समागमों को एक साथ मिलकर मनाना चाहिए ताकि प्रेम प्यार की भावना बनी रहे। उन्होंने कहा कि भगवान शिव बड़े दयालु हैं वह अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं और सावन के महीने में की गई भोले बाबा की भक्ति अत्यंत फलदायी होती है। सावन के पूरे महीने भर यहां भक्तो का मेला लगा रहता है। इस दौरान भक्तो ने शिव के दर्शन किए और जोर-जोर से ‘हर हर महादेव’ के जयकारे लगाए। एवम संकीर्तन के उपरांत संगत को प्रसाद वितरित किया गया।

20/08/2020

वेंटिलेटर सपोर्ट पर प्रणब मुखर्जी.पहले है सुधार|
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती किया गया था | बताया गया था की उनके तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया था | हालांकि अस्पताल में भर्ती मुखर्जी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं | फिलहाल इनको आर्मी अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है और उनका इलाज किया जा रहा है | विशेषज्ञों की एक टीम बारीकी से प्रणब मुखर्जी की स्थिति पर नजर बनाए हुए है | इससे पहले प्रणब मुखर्जी के फेफड़ों में इंफेक्शन की शिकायत थी | आपको बता दे इससे पहले जांच के दौरान उनके मस्तिष्क में खून के थक्के का पता चला था,जिसके कारण कुछ दिन पहले उनकी ब्रेन सर्जरी भी हुई थी | आपको बता दे की उनके महत्वपूर्ण और नैदानिक पैरामीटर स्थिर हैं |

12/08/2020

झारखंड: मंत्री जी का 11वी में दाखिला,बोले- 'पढ़ेंगे भी और पढ़ाएंगे भी...'|
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जिन्होंने हाल ही में डुमरी के अपने विधानसभा क्षेत्र में एक सरकारी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में दाखिला लिया | 53 वर्षीय जगरनाथ महतो ने 25 साल पहले 1995 में 10वीं की परीक्षा पास की थी | उन्होंने कहा, 'लगातार आलोचना ने मुझे अपनी लंबित शिक्षा को फिर से शुरू करने के लिए प्रेरित किया.' उनका कहना है कि जब से महतो को मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्री के रूप में चुना गया, तब से उन्हें न केवल आम लोगों से, बल्कि निर्वाचित सदस्यों के एक वर्ग से भी आलोचना का सामना करना पड़ा | उन्होंने कहा की मैंने अपनी पढ़ाई फिर से शुरू करने का फैसला किया है |

Want your business to be the top-listed Media Company in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Patna
800020

Opening Hours

Monday 9am - 6pm
Tuesday 9am - 6pm
Wednesday 9am - 6pm
Thursday 9am - 6pm
Friday 9am - 6pm
Saturday 9am - 6pm
Sunday 9am - 6pm