Chandan Rathore

Chandan Rathore

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Chandan Rathore, Blogger, Patna.

14/12/2025

06/06/2025

देश के तमाम छोटे-बड़े हॉस्पिटल्स में इलाज नहीं , मुनाफ़े का खेल चलता है।
सीनियर से लेकर ट्रेनी डॉक्टर तक को सिखाया जाता है कि मरीज को ज्यादा दिन कैसे रोका जाए।
सस्ती और असरदार दवाएं जो बाहर मिलती हैं, उन्हें नकार दिया जाता है .... और मजबूर किया जाता है कि हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर से ही दवा लो।
अगर कोई बाहर से दवा लाए , तो कह दिया जाता है .... घटिया है , असर नहीं करेगी।
अरे पूछो ज़रा , मरीज़ का इलाज हो रहा है या जेब का इलाज.?

मरता क्या न करता ... डर , मजबूरी और दर्द के बीच मरीज़ वही करता है जो हॉस्पिटल कहता है।
और फिर आता है बिल ... इतना लंबा कि मौत से ज़्यादा भारी लगता है।
कुछ तो इतने गिर चुके हैं कि मर चुके मरीज़ को भी वेंटिलेटर पर रखकर लाखों का बिल बना देते हैं।
कहते हो ... डॉक्टर भगवान का रूप होता है।
सवाल है ...जब भगवान का चोला पहनकर हैवानियत करोगे , तो इंसान किस पर भरोसा करेगा?

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Culinary Team

Attire

Website

Address


Patna