S R News Reporter

S R News Reporter

Share

SR News Reporter के साथ लाईव खबर और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए हमारे साथ बने रहे!

न्यूज़ या विज्ञापन के लिए संपर्क करें :- 7782085253

30/05/2026

"कहते हैं कि सफलता गरीबी/अमीरी देखकर नहीं,बल्कि कड़ी मेहनत और अटूट हौसले को देखकर कदम चूमती है। बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के बनकट्टा के लाल Dilkhush Kumar Yadav ने अपने सफलता से परचम लहराया हैं.!

​"20 साल की उम्र में... जहाँ आज की युवा पीढ़ी रील्स और सोशल मीडिया की दुनिया में खोई रहती है, वहीं दिलखुश ने सुबह के अंधेरे में, जब पूरी दुनिया सो रही होती थी, तब पसीने से सड़क की धूल को सींच रहा था।
​यह सफर एक या दो दिन का नहीं था। पूरे तीन साल का वो कड़ा इम्तिहान, जिसमें न मौसम की परवाह थी, न पैरों के छालों की। कड़कती ठंड हो या तपती धूप, दिलखुश की आँखों में सिर्फ एक ही सपना तैर रहा था— भारतीय सेना की वो पवित्र वर्दी,​और आखिरकार, मेहनत ने किस्मत का दरवाजा खटखटा ही दिया! और दिलखुश को इंडियन आर्मी (Indian Army) में सेलेक्शन हो गया है!
जब दिलखुश के सिर पर सेना की टोपी सजेगी, तो सबसे ज्यादा सीना चौड़ा उनके पिता, श्री जोगी यादव जी का होगा। एक पिता के लिए इससे बड़ा दिन और क्या हो सकता है कि उसका बेटा अब पूरे देश की रक्षा की जिम्मेदारी उठाने जा रहा है।"

​"बनकट्टा के हर एक युवा के लिए दिलखुश आज एक मिसाल बन चुके हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि अगर इरादे फौलादी हों, तो गाँव की पगडंडियों से निकलकर भी देश के सबसे बड़े मंच पर तिरंगा लहराया जा सकता है।
​दिलखुश को इंडियन आर्मी में चयन होने पर पूरे क्षेत्र और हमारी तरफ से ढेरों शुभकामनाएं और सैल्यूट!
​जय हिंद, जय भारत! 🇮🇳"

Want your business to be the top-listed Media Company in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Patna