Post2Pillar
The sole objective behind the inception of post2pillar.com is to deliver real news.
मशरक सीएचसी की बड़ी लापरवाही : स्ट्रेचर से गिरा सड़क दुर्घटना में घायल युवक, हालत बिगड़ी
मशरक (सारण)। मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की देर शाम इलाज के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक इमरजेंसी वार्ड में स्ट्रेचर से नीचे गिर पड़ा। पूरी घटना इमरजेंसी वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के बाद प्रखंडवासियों में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। बताया जाता है कि मशरक थाना क्षेत्र के बंसोही गांव निवासी भुनेश्वर सिंह का 28 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों के अनुसार शाम करीब 7:00 बजे वह अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया और घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक लेकर पहुंचे। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सुभाष यादव ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर करने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान इमरजेंसी वार्ड में स्ट्रेचर से घायल युवक अचानक नीचे गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्ट्रेचर को संभालने में कर्मियों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद कुछ देर तक अस्पताल कर्मी मूकदर्शक बने रहे। घायल युवक जमीन पर पड़ा तड़पता रहा, जबकि परिजन मदद के लिए गुहार लगाते रहे। गिरने से युवक के सिर में दोबारा गंभीर चोट लग गई, जिसके बाद उसकी हालत और बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि पहले सड़क दुर्घटना में घायल युवक को समय पर समुचित इलाज नहीं मिला और ऊपर से अस्पताल कर्मियों की लापरवाही ने उसकी स्थिति और गंभीर कर दी। घायल के साथ आए परिजन प्रिंस कुमार, राहुल सिंह समेत अन्य लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सीएचसी मशरक की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। अस्पताल में न तो मरीजों को सही तरीके से संभालने की व्यवस्था है और न ही गंभीर मरीजों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। परिजनों ने कहा कि अगर कर्मी सतर्क रहते तो घायल युवक स्ट्रेचर से नहीं गिरता। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद अस्पताल प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश करता रहा, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।
पटना बिहार सरकार मंत्रिमंडल विस्तार में मोदी जी को देखने आई महिलाओं ने क्या कहा
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Patna