Chandan kumar Gore
इस पेज का उद्देश्य देश, प्रदेश और समाज के वाज़िब समस्याओं को जनता और सरकार के समक्ष प्रस्तुत करना है।
17/06/2026
❤️❤️
21 जून 2026 (रविवार) को दिल्ली में बिहार और पूर्वांचल के भाई-बहनों के साथ बैठक कर एक ऐतिहासिक पहल की शुरुआत।
बिहारी हैं तो गोली मार दोगे.? बिहारी हैं तो प्रताड़ित करोगे.? बिहारी हैं तो गाली दोगे.?
हाल के दिनों में दिल्ली NCR के विभिन्न शहरों में इस तरह की घटनाएँ देखने और सुनने को मिली। जिसे देखकर अत्यंत पीड़ा हुई कि क्या ये उसी बिहार के बेबस और लाचार लोग हैं, जिस बिहार नें इस देश को पहला लोकतंत्र, नालंदा और विक्रमशिला जैसी ऐतिहासिक आवासीय विश्वविद्यालय, चाणक्य, आर्यभट्ट, सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त मौर्य, बुद्ध, गुरु गोबिंद सिंह, महावीर और सबसे अधिक IAS/IPS/IFS/IES/IRS दिया..
यदि गिनवाने लग जाए तो इतिहासकार यह मान लेंगे कि इस देश का इतिहास बिहार से शुरू होकर बिहार में ही खत्म होता है। परन्तु आज कई दूसरे राज्यों के लोग बिहार और पूर्वांचल के लोगों को हीन भावना तथा पिछड़ेपन की दृष्टि से देखते हैं, उन्हें गालियाँ देते हैं, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देते हैं।
इन तमाम बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए “बिहार संगम” के बैनर तले दिल्ली NCR में एक ऐतिहासिक पहल की शुरुआत की जा रही है।
“बिहार संगम”
प्रिय बिहार एवं पूर्वांचल वासी,
आज देश की राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्रों जैसे- गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद एवं फरीदाबाद जैसे शहरों में लाखों बिहार एवं पूर्वांचल के लोग अपने परिश्रम, प्रतिभा और संस्कारों से समाज और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
फिर भी, कई बार हमारे भाईयों-बहनों को मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना, क्षेत्रीय भेदभाव तथा भाषाई असमानता जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में आवश्यकता है कि हम सब एकजुट होकर अपनी पहचान, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एक सशक्त मंच का निर्माण करें।
इसी उद्देश्य को लेकर "बिहार संगम" का गठन किया गया है।
हमारा उद्देश्य-
बिहार संगम का उद्देश्य है कि दिल्ली NCR में रह रहे बिहार एवं पूर्वांचल के प्रत्येक व्यक्ति को एक परिवार की तरह जोड़ा जाए और आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
हम चाहते हैं कि इस मंच पर रिक्शा चालक एवं मजदूर, सुरक्षा गार्ड, छात्र एवं युवा, डॉक्टर एवं वकील, शिक्षक एवं समाजसेवी, प्रशासनिक अधिकारी, छोटे एवं बड़े व्यवसायी,
तथा समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं राजनीतिज्ञ सभी एक साथ आएं और "एक बिहारी – एक पूर्वांचली, सबकी जिम्मेदारी" के भाव के साथ समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों का सहारा बनें।
आप सभी से विनम्र आग्रह-
आइए, हम सब मिलकर बिहार एवं पूर्वांचल के लोगों की चट्टानी एकता का परिचय दें और इस सामाजिक अभियान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।
आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।
📅 दिनांक : 21 जून 2026 (रविवार)
🕙 समय : प्रातः 10:00 बजे से
📍 स्थान : A-15, पर्यावरण कॉम्प्लेक्स, IGNOU Road, साकेत, नई दिल्ली – 110030
संपर्क- 8298803883, 9910319677, 8544170071
आइए, जुड़िए “बिहार संगम” परिवार से
जहाँ बिहार और पूर्वांचल का हर व्यक्ति सम्मान, सहयोग और आत्मीयता के साथ एक-दूसरे का सहारा बने।
एकता हमारी पहचान है,
सहयोग हमारी शक्ति है,
और सेवा हमारा संकल्प है।
सादर,
बिहार संगम परिवार
BIHAR SANGAM
"दिल्ली NCR में बिहार एवं पूर्वांचल की आवाज़, सम्मान और एकता का मंच"
12/06/2026
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! 🎂🎉
आशुतोष क्रांति के सिपाही एवं भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन, मोतिहारी के सोशल मीडिया प्रभारी अंकित कुमार जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई। 💐
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु प्रदान करें। आप इसी तरह समाज की आवाज को बुलंद करते रहें, समाजहित में निरंतर कार्य करते रहें तथा माननीय आशुतोष कुमार जी के साथ कदम से कदम मिलाकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें।
आपका जीवन सफलता, सम्मान और खुशियों से परिपूर्ण हो।
🎂 जन्मदिन मुबारक हो अंकित कुमार जी! 🎂
💐 जय भूमिहार, जय समाज, जय संगठन। 💐
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Patna
811314