D.R.F
DissabledSports Man Right work
11/09/2021
तुम्हारे चेहरे की ये जो लाली हैं, पसीने की मालिश से नहीं।
ये किसानों के पसीने की कमाई की दलाली हैं।।
✍️ Anurag Chandra 💜🤍❤️ 's
29/08/2021
"खेल दिवस" की अनन्त शुभकामना। यह दिवस हम खिलाड़ियों के लिए जन्मोत्सव से बढ़ कर हैैं, क्योंकि खेल हमारे लिए इस जीवन से बढ़ कर हैैं। जब देश के प्रधानसेवक ने अभागे विकलांगों को "दिव्यांग" नाम से नामित किया तो उम्मीद जगी की क्या सच हम "दिव्य" बनेंगे, शिकायत नहीं आज किसी से न कोई गिला भी हैैं, हमने तो देश के लिए पदक लाने के लिए ये जीवन समर्पित कर दिया, और एक खिलाड़ी के बाद उम्र गुजरने के बाद बचता क्या हैैं ?....देश से उम्मीद... बिहार के मुखिया ने ऐलान किया पदक लाओ नौकरी पाओ, यहां के खिलाड़ी खुब लड़े, हम भी कोई कसर नहीं छोड़ा कई आंदोलन के साथ सड़क पर संघर्ष किए पर श्रवन बाधित सरकार या उनके सलाहाकार के कान में जु तक नहीं रेंगा , राज्य के खिलाड़ियों की प्रतिभा को सम्मान देते हुए विभन्न अखवार न्यूज चैनल सहित कई न्यूज एजेन्सी अपने स्तर से खिलाड़ियों के हक और न्याय दिलाने के लिय कलम और कैमरा से मुहिम भी चलाए फिर भी सरकार और उनके ईद गिद लोग बैठे लोग को आखँ नहीं खुला, फिर भी विपरीत हालतों में हम खिलाड़ी जूझे और खूब पदक लाये राज्य सहित देश का सर ऊंचा किया , पर हुआ वही, वादों की झड़ी तो काम न आई, हा मेरे भी दर्जनों पदक जंग लगने को खूंटी पर टँग गए, मेरे जैसे सैकड़ो की उम्मीद भी जंग खा गई, पर नौकरी..... शायद कहि राजनीति की जूती चाटने लगी। पर हम ठहरे खिलाड़ी, फिर सब भूल खेलने लगे, खेल रहे, खेलते रहेंगे, हालातों से हारेंगे नही, खिलाड़ी जो है, वो भी भारत के खिलाड़ी, हम हैैं अनुराग चन्द्र बिहारी।
शेयर तो आज बनता हैैं।
जय हिंद, जय बिहार, जय हिंदुस्तान।।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the business
Telephone
Website
Address
Patna
800002