My Basopatti Update

My Basopatti Update

Share

"Thanks for Supporting"

03/02/2026

*ब्रेकिंग न्यूज़*

*ईंट लोडेड ट्रेक्टर सड़क टुटने के कारण मारा पलटी।* *कोई हताहत कि खबर नहीं।*
*दरअसल स्टेशन रोड से चकदह जाने वाली सड़क जो ओवरब्रिज के नीचे से गुजरती है।* *उसी सड़क पर अभी कुछ देर पहले ईट से लदी ट्रैक्टर सड़क टूटने के कारण पलटी मार दी है।*
*आवागम बिल्कुल ही शिथिल हो गया है।* *चार पहिया का वाहन का आवागवन बंद हो गया है उक्त सड़क से।* *सड़क के नीचे से नाला भी गुजर रहा था।*

27/01/2026

के सभी साथियों के द्वारा आज पटना में एक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों कि संख्या में लोग पहुंच कर अपनी बात रखी.

26/01/2026

कल मधुबनी में नीतीश कुमार द्वारा ₹298 करोड़ लागत की 101 योजनाओं का शिलान्यास एवं ₹93 करोड़ लागत की 294 योजनाओं का उ‌द्घाटन करेंगे।

❤️💪🏻🔥 ❤️💪🏻🔥jhajha🚩💪

Photos from My Basopatti Update's post 22/01/2026

■*डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय,रामनगर(मधुबनी)वार्षिकोत्सव समारोह का जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

छात्रों के द्वारा स्वागत गान किया गया प्रस्तुत*

*-------विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्रों एवं मेंटोर को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित*
-------------------------------------------------------
*मधुबनी 22 जनवरी 2026*

**डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय,रामनगर(मधुबनी) के परिसर में गुरुवार को वार्षिकोत्सव समारोह के मौके पर जिलाधिकारी, आनंद शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।*
*तत्पश्चात विद्यालय के छात्रों के द्वारा स्वागत गान की प्रस्तुत किया गया।*
*तत्पश्चात जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा प्राप्त करना प्रत्येक छात्रों के जीवन का स्वर्णिम काल होता है। सभी छात्रों को अपने पढ़ाई के दौरान पूरी लगन और निष्ठापूर्वक कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए। सभी छात्र इतनी कड़ी मेहनत करे कि उन्हें सूर्योदय और सूर्यास्त कब हुआ यह पता नही चलनी चाहिए। शिक्षा की ताकत सबसे बड़ी ताकत है।*
*उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास के लिए जो भी प्रस्ताव विभागीय पदाधिकारी के द्वारा भेजा जायेगा, उसे उनके द्वारा स्वीकृति दी जायेगी। उन्होंने सभी शिक्षकों से भी अपील करते हुए कहा कि विद्यालय के शिक्षकों को भी गुरु-शिष्य परंपरा के तहत छात्रों को समानता के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत है। यदि इस विद्यालय के बच्चे नाम रोशन करेंगे तो जिला का नाम रोशन होगा। छात्रों को पढ़ाई से किसी प्रकार का समझौता नही करना चाहिए। साथ ही प्रतिदिन नियमित रूप से पढ़ाई करनी चाहिए। अपनी गलतियों तथा कम नंबर आने पर अपनी गलतियों में सुधार करते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है।*
*जिलाधिकारी, ने सभी छात्रों से समय बर्बाद नही करते हुए ग्रुप डिस्कशन करने एवं एक-दूसरे से शेयर करते हुए पूरी टीम को आगे बढ़ाने की जरूरत है। ताकि इस विद्यालय के बच्चे भी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम ला सकें।*
*कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी तथा जिला कल्याण पदाधिकारी के द्वारा दशरथ माँझी सदन के मेंटोर,अमृता अदक,अभिषेक कुमार, रंजना कुमारी,अनार कुमार, राजा कुमार, रीतेश कुमार, लक्ष्मी कुमारी, देवानन्द कुमार जीतेन्द्र कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।*
*कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, चंदन कुमार झा, जिला कल्याण पदाधिकारी, अमरेन्द्र कुमार, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, नितेश पाठक, प्रधानाध्यापक, कुमार राजीव रंजन तथा विनीत कुमार विमल सहित अन्य उपस्थित थे।*

*विदित हो कि डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय, बिहार सरकार के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के द्वारा संचालित किया जाता है। प्रदेश में आवासीय विद्यालयों की कुल संख्या 93 हैं जिनमें 15000 से अधिक छात्र एवं छात्राएं आवासित होकर अध्ययन करते हैं। मधुबनी जिला में कुल 03 आवासीय विद्यालय मौजूद है।*

*1. डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय, रामनगर, (कक्षा-1-12)*

*2. डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय, बलिराजपुर, (कक्षा-1-10)*

*3.. डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय, सदर मधुबनी, (कक्षा-1-10)*

*बाबा साहब के आदर्शों के बुनियाद पर खड़े विद्यालय छात्र एवं छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यरत हैं।जिसमें शैक्षणिक गतिविधियों के लिए डिजीटल क्लास रूम, प्रयोगशालाएं, Computer Lab, Auditorium और Play Ground उपलब्ध है।* *इसके आलावा गैर शैक्षणिक गतिविधियां जैसे कॉर्स वर्ड, खेल-कूद, safe Saturday एवं career counselling का आयोजन किया जाता है। विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन प्रति वर्ष किया जाता है। इस विद्यालय प्रांगण में दो आवासीय विद्यालय क्रमशः आवासीय विद्यालय रामनगर एवं आवासीय विद्यालय बलिराजपुर संचालित है। जहां कुल मिलाकर 50 शिक्षक एवं 600 छात्रों का कुल मानव बल आवासित होकर पठन-पाठन का कार्य करते है।*

*1. अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के द्वारा संचालित डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र एवं छात्राओं को सभी सुविधाओं के साथ गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना है।*

*2. विद्यालय का रूटीन सुबह प्रातः सभा से प्रारंभ होकर कक्षा, computer class, digital class, library के साथ रात्रि में सवध्याय तक संचालित रहता है।*

*3. विद्यालय को कुल 4 सदनों में बांटा गया है-*

*1. विरसा मुंडा सदन blue house*

*॥. दशरथ मांझी सदन red house*

*III. सावित्री बाई फुले सदन yellow house*

*IV. जगजीवन सदन green house*

*पूरे शैक्षणिक सत्र में सभी छात्र सदन के आधार पर प्रांत सभा के संचालन एवं सह शैक्षणिक गतिविधि यथा खेलकूद, संगीत, चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि में भाग लेते हैं एवं पूरे सत्र के मूल्यांकन के आधार पर वार्षिकोत्सव में सम्मानित किया जाता है।*

*4. विद्यालय में आवासित छात्रों के लिए जीविका दीदी के रसोई का संचालन एवं पूरे विद्यालय परिसर के सफाई का कार्य किया जाता है।*

---------------------------- -----------------------------------------------------------------------
=================
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।*
=================
=================
*DPRO,MADHUBANI*

Want your business to be the top-listed Media Company in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Vill Kanharpatti, Po Kauaha Barhi, PS Harlakhi, Dist Madhubani, State Bihar , Pin Code
Patna
847230