Education Tak
Education video latest government job and result update
नौकरी मांगेंगे तो लाठी मारेंगे?
वोट मांगते वक्त यही युवा सबसे बड़ा ‘वोट बैंक’ थे. रोज़गार और नौकरी के वादे हर चुनावी भाषण की पहली लाइन थे और आज जब उन्हीं वादों का हिसाब माँगने निकले तो जवाब में लाठी मिली.
बिहार में आज BPSC TRE 4.0 की अधिसूचना की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. एक छात्र का सिर फटा, लड़कियों को घसीटा गया, सड़क पर चप्पलें और कपड़े बिखरे पड़े रहे.
ये किसी उपद्रव नहीं, उन बच्चों की तस्वीर थी जो सालों से बस एक नोटिफिकेशन का इंतज़ार कर रहे हैं.
लाठी खाकर भी जो लौट आए, उनसे अब और धैर्य मांगना आसान नहीं है. लेकिन सरकार का मंत्रिमंडल अभी नया बना है. एक मौका है कि सकारात्मक शुरुआत हो. सरकार से सीधी बात हो. बल प्रयोग नहीं, संवाद होनी चाहिए.
TRE 4.0 की अधिसूचना जल्द जारी हो. इन अभ्यर्थियों ने जो धैर्य दिखाया है, वो सम्मान का हकदार है, लाठी का नहीं.
01/05/2026
🚨Breaking: BPSC AEDO परीक्षा रद्द कर दिया गया साथ ही सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी परीक्षा भी रद्द कर दिया गया।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Address
Patna