Rk News Pauri
Rk News Pauri, उत्तराखंड की तमाम छोटी-बड़ी खबरों, और स्थानीय मुद्दों की सटीक एवं निष्पक्ष जानकारी आप तक पहुँचाने का निरंतर प्रयास....
🌸 पौड़ी के मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत को भावभीनी विदाई 🌸
जनपद पौड़ी के मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत के संभागीय खाद्य नियंत्रक गढ़वाल परिक्षेत्र पद पर स्थानांतरण के अवसर पर विकास भवन में गरिमापूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया।
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने उनके कार्यकाल को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उन्होंने विकास योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू कर जनहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्य विकास अधिकारी ने भी पौड़ी में बिताए समय को अपने प्रशासनिक जीवन का सबसे यादगार कार्यकाल बताते हुए कहा कि यहां के लोगों का स्नेह सदैव स्मरणीय रहेगा।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके सरल व्यक्तित्व, पारदर्शी कार्यशैली और समाधानोन्मुख नेतृत्व की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
🌿 “समन्वय, सरलता और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।” 🌿
38 साल बाद धूमधाम से मनाया गया जीबी पंत इंजीनियरिंग संस्थान घुड़दौड़ी का स्थापना दिवस।
पौड़ी स्थित गोविंद बल्लभ पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि 38 वर्षों बाद संस्थान का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने संस्थान में छात्रों के लिए बेहतर हॉस्टल, ओपन जिम, आधुनिक पुस्तकालय और स्टेडियम निर्माण जैसी सुविधाएं विकसित करने की घोषणा की। साथ ही फैकल्टी प्रमोशन और संस्थान को देश के शीर्ष तकनीकी संस्थानों में शामिल करने की दिशा में कार्य करने की बात कही।
उन्होंने यह भी बताया कि हर वर्ष यहां पुरातन छात्र समारोह आयोजित किया जाएगा, जिससे संस्थान और पूर्व छात्रों के बीच जुड़ाव मजबूत होगा।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. वीके बंगा, रजिस्ट्रार संदीप कुमार, डीन डॉ. के.एस. भाटिया, डॉ. केकेएस मेर, डॉ. संजय गैरोला, डॉ. एमके अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
#पौड़ी #घुड़दौड़ी #पौड़ीगढ़वाल #स्थापनादिवस #उत्तराखंड
09/05/2026
🥃❌ जाम हाथ में था, स्टेयरिंग भी संभाल ली… लेकिन पौड़ी पुलिस ने लापरवाही की रफ्तार निकाल दी!
🚨 शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर चला कानून का डंडा
➡️ 05 वाहन सीज
➡️ 82 चालकों पर चालानी कार्रवाई
➡️ DL निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू
दिनांक 08 मई 2026 को जनपद पौड़ी के सभी थाना एवं कोतवाली क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए उनके वाहन सीज किए गए। इनमें पौड़ी में 01 और कोटद्वार में 04 चालक शामिल रहे।
🚔 पुलिस द्वारा संबंधित वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
इसके अलावा रैश ड्राइविंग, ओवरस्पीड, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाना और ओवरलोडिंग जैसे नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहन चालकों पर भी विशेष कार्रवाई की गई।
📍 क्षेत्रवार कार्रवाई:
🔹 यातायात कोटद्वार – 05
🔹 कोटद्वार – 05
🔹 श्रीनगर – 03
🔹 लक्ष्मणझूला – 02
⚠️ जनपदभर में कुल 82 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Address
Pauri