Daily Latest News

Daily Latest News

Share

Here you get latest and fresh news related very sector so stay tune and kip eye on your notification

30/05/2021

जम्मू-कश्मीर: रामबन में दर्दनाक सड़क हादसा, कोरोना ने तबाह किया परिवार

जम्मू संभाग के रामबन जिले में हुए दर्दनाक हादसे ने दो लोगों की जिंदगी तबाह कर दी है। साथ ही चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका जम्मू में इलाज चल रहा है। उधर, कोरोना के कहर से कई परिवार उजड़ गए हैं तो कई के इकलौते सहारे छिन गए हैं। इससे परिवारों का मौजूदा स्थिति में गुजर-बसर करना मुश्किल हो रहा है

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। बस पलटने से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनमें से 12 वर्षीय लड़के का एक हाथ कट गया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की आंख भी चली गई है।

कोरोना के कहर से कई परिवार उजड़ गए हैं तो कई के इकलौते सहारे छिन गए हैं। इससे परिवारों का मौजूदा स्थिति में गुजर-बसर करना मुश्किल हो रहा है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से ऐसे परिवारों की मदद के लिए कुछ दिन पहले योजना शुरू की है, लेकिन उसके जमीनी स्तर पर लागू होने तक पीड़ित परिवारों के लिए दो जून की रोटी का प्रबंध करना दूर की कौड़ी साबित हो रहा है। सुद्धमहादेव निवासी बुजुर्ग मोहन लाल ने दर्द बयां करते हुए सरकार और प्रशासन से सहायता की अपील की है।

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड छोड़ रही हैं...सच क्या है, उन्हीं से जानिये 07/09/2017

http://m.jagran.com/entertainment/bollywood-priyanka-chopra-on-doing-bollywood-films-and-many-more-16670022.html

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड छोड़ रही हैं...सच क्या है, उन्हीं से जानिये बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के बारे में ख़बर आई थी कि उन्होंने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के जीवन पर बनने वाली फिल्म सल्यूट में आमिर की पत्नी की भूमिका के लिए हामी भरी है।

Top News Today:Top News of The Day,Top News in Hindi - Jagran.com 07/09/2017

http://m.jagran.com/top-news.html?src=dd-m-jag-nav

Top News Today:Top News of The Day,Top News in Hindi - Jagran.com Top News – Find Top News of The Day, Top News Today, Today Top News, Top News Headlines, Top News India, Top 10 News, Top News in Hindi on Jagran.com

Photos 07/08/2017

ड्रीम कैचर से हॉलीवुड में एंट्री करेंगे धर्मेंद्र, कहा- चैलेंज मुझसे डर जाता ह
250 से भी ज्यादा फिल्में और 5 दशकों से भी लंबा करियर... कभी हीमैन तो कभी यमला पगला दीवाना तो कभी वीरू... ये तमाम नाम भले ही पर्दे पर निभाए गए उनके किरदारों का तोहफा हो लेकिन इतने सालों बाद भी उनकी शख्सियत ऐसी है कि इतना उम्र दराज होने के बाद भी फिल्मकार उनको फिल्मों में कास्ट करने का दम दिखाते हैं.या यूं कहें कि आज भी निर्माता-निर्देशक फिल्म में उनकी मौजूदगी भर को फिल्म का सक्सेस फॉर्मूला मानते हैं. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के गरम-धरम धर्मेन्द्र की.हॉलीवुड में डेब्यू:धर्मेन्द्र अपने करियर की पहली हॉलीवुड फिल्म में बहुत जल्द नजर आने वाले हैं. 'ड्रीम कैचर' नाम से बनने वाली फिल्म में धर्मेन्द्र लीड रोल में दिखेंगे. पहली इंडो-वेस्टर्न फिल्म में काम कर रहे धर्मेन्द्र इन दिनों पूरी टीम के साथ गुड़गांव में शूटिंग कर रहे हैं.जब धर्मेंद्र ने अभय देओल को मारा थप्पड़...कैसा है रोल:दिलचस्प बात यह है कि ये एक शॉर्ट फिल्म होगी. फिल्म में धर्मेन्द्र पिता के रोल में हैं. इस उम्र में भी इतने अलग और चैलेंजिंग किरदार को करने का जुनून कहां से आता है एक एक्सक्लूसिव बातचीच में धर्मेन्द्र ने बताया- 'मैं चैलेंज से नहीं, चैलेंजमुझसे डर जाता है. मैं आज भी सीख रहा हूं, मैं आज भी सेट पर एक न्यूकमर की तरह जाता हूं. मैं यह सोच कर रोल नहीं करता कि दर्शकों को पसंद आएगा या नहीं, मुझे रोल अच्छा लगता है इसलिए करता हूं.'3 बड़े स्टार हेमा से करते थे प्यार, जानें धर्मेंद्र से क्यों की शादीबताई दिल की बात:81 साल की उम्र में भी धर्मेन्द्र अपने कैरेक्टर के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं. उनका दावा है कि आने वाली कई जेनेरेशन उनको उनके काम की वजह से याद करेंगी. उन्होंने बताया- मुझे दिल जीतना आता है. मुझे दर्शकों से बहुत प्यार मिला है. मैं अपने आपको सौभाग्यशाली समझता हूं, चाहे जितनी जेनेरेश्न आएं कोई मुझे दिल से नहीं निकाल पाएगा. फिल्म 'ड्रीम कैचर' को शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर्स भेजने की भी तैयारी है उसके बाद फिल्मको ग्लोबली रिलीज किया जाएगा.

Photos 07/08/2017

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म जब हैरी मेट सेजल का वीकेंड कलेक्शन बेहद ठंडा रहा. जब हैरी मेट सेजल ने तीसरे दिन यानी रविवार को सिर्फ 15.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. फिल्म का वीकेंड कलेक्शन कुल 45.75 करोड़ रुपए हुआ है.जब हैरी मेट सेजल ने फर्स्ट डे 15.25करोड़ रुपए और सेकंड डे 15 करोड़ कमाए हैं. बता दें कि इन तीन दिनों के कलेक्शन से फिल्म की लागत तक अभी बहुतदूर है. फिल्म का बजट 80 करोड़ रुपए है. यानी शाहरुख की यह फिल्म अभी लागतभी नहीं वसूल पाई है. सोमवार को राखी के दिन छुट्‌टी के बावजूद जब हैरी मेट सेजल दर्शक नहीं जुटा सकी.शाहरुख की फिल्म देखने पहुंचे दर्शक ने किया सुषमा को ट्वीट, मैम प्लीज मुझे बचाओइम्तियाज अली के निर्देशन में बनी जब हैरी मेट सेजल 3100 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. इसके बावजूद ये शुरुआती तीन दिनों में 50 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा नहीं छू पाई है. अब शाहरुख खान अपने टि्वटर अकाउंट पर फॉलोअर्स को ट्वीट कर फिल्म देखने के लिए कह रहे हैं.अगले हफ्ते अक्षय कुमार और भूमि पेड़नेकर की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा भी रिलीज होने जा रही है. ऐसे में शाहरुख के पास अपनी फिल्म के कलेक्शन के लिए कुछ ही दिन बचे हैं. अक्षय की आने वाली फिल्म को लेकर सिनेप्रेमियों में जो हाईप बन चुकी है. उसके देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि अक्षय की ये फिल्म शाहरुख की फिल्म को बॉक्स ऑफिस से ओंधे मुंह गिरजाए.'जब हैरी मेट सेजल' से थी बड़ी उम्मीद लेकिन बॉक्स ऑफिस ने खोल दी पोलफिल्म समीक्षकों का कहना है कि इम्तियाज अली एक ही जैसी फिल्मों को बार-बार ला रहे हैं. साथ ही जब हैरी मेट सेजल में गानों की भी भरमार है.

Want your business to be the top-listed Media Company in Pune?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Pune