Apna Rajsamand

Apna Rajsamand

Share

Let's change the way you enjoy Rajsamand. News | Food | Nature | Event https://instagram.com/apnarajsamand?igshid=1t1itd9jjqahe

20/07/2026

राजसमंद में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आरके गर्वनमेंट जिला हॉस्पिटल के जूनियर स्पेशलिस्ट (सर्जरी) डॉ. पंकज जैन को 1300 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी के एएसपी हिम्मत सिंह चारण ने बताया कि डॉक्टर ने परिवादी की आंख के पास हुई फुंसी का माइनर ऑपरेशन करने की एवज में 2 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच 1800 रुपए में सहमति बनी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने रिश्वत मांगने का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान परिवादी ने डॉक्टर को पहले 500 रुपए दिए। इसके बाद पूर्व नियोजित योजना के अनुसार शेष 1300 रुपए देते ही एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए डॉ. पंकज जैन को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम ने मौके से 1300 रुपए की रिश्वत राशि के साथ सत्यापन के दौरान दिए गए 500 रुपए भी बरामद कर लिए। फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी डॉक्टर से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है और रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

15/07/2026

राजसमंद में शिक्षा के नए युग की एक झलक. ✨

14 जुलाई 2026 को नाथद्वारा में सरकारी शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई। 60 STEAM Labs और 40 PRAGATI Labs के शुभारंभ के साथ राजसमंद के विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीक और कौशल आधारित शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया।

अब कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी Artificial Intelligence, Robotics, Innovation, Computational Thinking, Social-Emotional Learning और Entrepreneurial Mindset जैसे 21वीं सदी के आवश्यक कौशलों को सीखने का अवसर प्राप्त करेंगे।

यह पहल केवल नई लैब्स की स्थापना नहीं, बल्कि सरकारी विद्यालयों में सीखने के अनुभव को नई दिशा देने का प्रयास है।

ArtificialIntelligence Robotics Innovation EducationTransformation GovernmentSchools Rajasthan NEP2020

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Rajsamand?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Kankroli
Rajsamand
313326