Janmasthan
Janmasthan is a project by Heal Station, Pune. It's a project to provide quality and dignified care A hospital, open 24x7, and everyday.
15/08/2025
स्वतंत्रता दिवस पर महिलाओं के स्वास्थ्य की आज़ादी
इस 15 अगस्त से जन्मस्थान–डॉ. बी. एन. झा अस्पताल ला रहा है: सर्विकेयर थ्राइस।
नि:शुल्क गर्भाशय कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) जांच और प्री-कैंसर घाव का इलाज।
1. 25–60 वर्ष की महिलाओं के लिए VIA टेस्ट
2. CMC वेल्लोर के विशेषज्ञों की देखरेख
3. IIT बॉम्बे की अत्याधुनिक तकनीक
4. नि:शुल्क परामर्श और उपचार (सिर्फ़ दवाएँ मरीज खरीदेंगी)
कब?
मंगलवार व बुधवार – जन्मस्थान अस्पताल, रामनगर
गुरुवार – हीलस्टेशन सेंटर, परसौनी
स्वतंत्रता का मतलब सिर्फ़ राजनीतिक आज़ादी नहीं, बल्कि महिलाओं का स्वस्थ और सशक्त होना भी है।
आप सबको स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
15/08/2025
सही जानकारी के साथ अपना ख्याल रखें।
13/08/2025
बेहतर बुधवार: नई शुरुआत का दिन।
सिगरेट और शराब छोड़ना मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं।
जन्मस्थान – डॉ. बी. एन. झा अस्पताल में हम आपकी मदद के लिए प्रशिक्षित और तैयार हैं –
१. तंबाकू, सिगरेट, शराब छोड़ने के लिए काउंसलिंग और दवाईयां
२. शरीर को सुरक्षित तरीके से डिटॉक्स करने की सुविधा
३. मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास सहायता
पता:
डॉ. बी. एन. झा पथ, रामनगर, पश्चिम चंपारण
फ़ोन: 800 2417 555
हमारी परंपरा – सही इलाज, उचित सम्मान – 1940 से निरंतर
31/07/2025
सही जानकारी ही असली सुरक्षा है।
आज इंटरनेट पर जानकारी की कोई कमी नहीं है लेकिन हर जानकारी सही हो, ये ज़रूरी भी नहीं है। दुनिया भर में बीमारियों, इलाज और घरेलू उपायों को लेकर अधूरी, भ्रामक और कई बार ख़तरनाक जानकारियाँ भी खूब फैल रही हैं।
जन्मस्थान की यह मुहिम है कि लोग डर, अफ़वाह या ग़लत सलाह से नहीं बल्कि सच्ची जानकारी, डॉक्टर की सलाह और समझदारी से अपना इलाज करें।
इसलिए हमारी ये कोशिश है कि:
1. हर इंसान तक सरल, सही और वैज्ञानिक जानकारी पहुँचे
2. हर गांव, हर घर में बीमारी नहीं, समझदारी फैले
3. गूगल नहीं बल्कि जन्मस्थान आपके लिए हर हफ्ते किसी एक समस्या पर सही जानकारी ढूंढ लाए
इलाज से पहले जानकारी ज़रूरी है और जन्मस्थान-डॉ बी एन झा अस्पताल पिछले 85 सालों से इसका भरोसेमंद स्रोत है। हम अपने यहाँ आनेवाले मरीज़ों को तो सही जानकारी देते आ रहे हैं पर जो हमारे यहाँ नहीं आते हैं उनके लिए भी सही जानकारी यहाँ दे रहे हैं ताकि वे भी न सिर्फ स्वस्थ रहें बल्कि एक जागरूक और आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।
इस पूरी श्रृंखला से आप ख़ुद भी सीखें और अपने परिवार के अन्य लोगों और मित्रों को भी सिखायें। ख़ास कर अपने बच्चों को ज़रूर सिखाएँ। बच्चे अगर शुरुआत से ही सीखेंगे तो भविष्य में सावधान रहेंगे और एक बेहतर जीवन जी पायेंगे।
अपना ख्याल रखें,
टीम जन्मस्थान-डॉ बी एन झा अस्पताल
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the practice
Telephone
Website
Address
Dr B N Jha Road, Drive B N Jha Hospital Campus, Rally Bazar
Ramnagar
845106