MPYS Rampur UP WEST
Yoga class and nutrition, health and wellness and Naturopathic
गुरुकुल दयानन्द सेवा आश्रम राठौंडा, रामपुर के विद्यार्थियों की सुंदर योगासन प्रस्तुति का जोरदार अभिनन्दन है और स्वागत है ।
13/01/2026
ओउम्, 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
दिनांक 13/1/2026 दिन मंगलवार दोपहर 3:30 बजे आदरणीय राज्य प्रभारी श्रीदेवी दीदी जी के सानिध्य में राज्य स्तरीय एक आवश्यक ऑनलाइन बैठक हुई। इस बैठक में आदरणीय राज्य संवाद प्रभारी, राज्य सोशल मीडिया प्रभारी, राज्य कार्यकारिणी सदस्या, सभी जिला प्रभारी, जिला युवती प्रभारी, जिला संवाद प्रभारी, राज्य जिला सोशल मीडिया प्रभारी, सभी तहसील प्रभारी, गांव, ब्लॉक, और समस्त सक्रिय कार्यकर्ता बहिनें जुड़ी। 🙏
आदरणीय राज्य प्रभारी दीदी जी ने नई नियुक्ति की घोषणा की, जिसमें राज्य संवाद प्रभारी कंचन सेठ जी दीदी जी और राज्य कार्यकारिणी सदस्य हर्षिता दीदी जी, सीमा ठाकुर दीदी जी, आशा सिंह जी को नई जिले के साथ प्रभार दिया गया। हरिद्वार में हुई राज्य कार्यकारिणी बैठक में मुख्य बिंदु भी बताए गए। 🙏
दीदी जी ने बताया कि MYPS एप को सभी बहनों को तहसील, जिले, और जिला स्तर पर डाउनलोड करके अपनी कक्षाएं जोड़नी हैं। 🙏
आदरणीय राज्य कार्यकारिणी सदस्य विनीत उपाध्याय दीदी जी ने शांति पाठ के साथ मीटिंग का समापन किया। 🙏
सभी बहनों को बहुत-बहुत धन्यवाद
अंतरा यादव, सोशल मीडिया प्रभारी, जिला रामपुर
पश्चिम उत्तर प्रदेश
22/12/2025
मुख्य अतिथि जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी श्रीमती वंदना रानी जी, अध्यक्षता प्राचार्य डायट श्री अशोक कुमार जी PES, विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री संतोष कुमार जी,प्रधानाचार्य राजकीय मूर्तज़ा इंटर कॉलेज श्री वाई पी सिंह जी PES, प्रधानाचार्य राजकीय जुल्फीकार इंटर कॉलेज रचना चतुर्वेदी जी, एवं प्रधानाचार्य कन्या इंटर कॉलेज खरीकूआ लक्ष्मी यादव जी की उपस्तिथि में डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन रामपुर, हार्टफुल नेस ध्यान केंद्र रामपुर, महिला पतंजलि योग समिति रामपुर, क्रीड़ा भारती रामपुर, राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय रामपुर, इंडियन योग एसोसिएशन औऱ डायट रामपुर के संयुक्त तत्वाधान में जन भागीदारी के साथ द्वितीय विश्व योग दिवस का आयोजन सुन्दर औऱ भव्यता के साथ किया गया 🙏
07/12/2025
महिला पतंजलि योग समिति रामपुर द्वारा आज मासिक बैठक का आयोजन तहसील बिलासपुर में किया गया। बैठक की शुरुआत यज्ञ से की गयी जिसमें विश्व शांति के उद्देश्य से योग साधको द्वारा आहुतियां दी गयी। समिति की जिला प्रभारी श्रीमति मधुबाला गुगलानी के निर्देशन में और सर्व सम्मति से समिति में कुछ् महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये ।जिसने समिति का नवीनीकरण किया गया *श्रीमती गीतांजलि अरोड़ा को जिले का संरक्षक*, *योगिता रस्तोगी जिला कोषाध्यक्ष*, *कु० अंतरा यादव जिला मीडिया प्रभारी*, *स्वार तहसील का प्रभारी मीनाक्षी रानी आर्या* को बनाया गया। बैठक में सभी तहसील प्रभारियों से उनकी योग कक्षाओं और शिविरों की विवरण लिया गया। बैठक में सभी तहसीलों से योग प्रभारी आए आगामी योग कार्यों को कैसे बढ़ाए उस पर चर्चा की गई* तहसील बिलासपुर से प्रभारी श्रीमति वंदना अग्रवाल और सीमा अग्रवाल कंचन अग्रवाल मीरा अग्रवाल मिलख से कमलेश गंगवार इंदिरा देवी सदर तहसील से योगिता रस्तोगी जिला कार्यकारिणी से जिला मीडिया प्रभारी अंतरा यादव ,जिला महामंत्री अनिता शुक्ला,जिला संरक्षक गीतांजलि अरोरा आदि उपस्थित रही ।अंत में जिला प्रभारी ने सभी को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आयी हुई योग और आयुर्वेद की पुस्तकें देके धन्यवाद ज्ञापन किया। इस बैठक योग साधक अनु अनुराधा कश्यप मीरा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the practice
Website
Address
Rampur
244901