JHAR Express

JHAR Express

Share

sachchi khabar

Photos from JHAR Express's post 17/08/2024

जल, जंगल, जमीन की बात करने वाली सरकार वन कर्मियों पर कर रही है अत्याचार– सुजान मुंडा

राज्य सरकार वन कर्मी संवर्ग नियमावली 2014 में अहितकारी संशोधन कर रही है – सुजान मुंडा

सिमडेगा – भाजपा नेता पूर्व विधायक प्रत्यासी सुजान मुंडा ने वन सेवा संघ के अनिश्चितकालीन धरना प्रर्दशन में बैठे वन कर्मियों से मिले। वन कर्मियों के मांगो के बारे में जाना, जिला संघ ने सुजान मुंडा को ज्ञापन सौंपा। सुजान मुंडा ने कहा कि वनरक्षी–वनपाल के अधिकारों के प्रति भाजपा सजग है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी जी को आपके अधिकार के लिए सदन में आवाज उठाने और हक की लड़ाई में साथ देने की कड़ी के रूप में कार्य करूंगा। राज्य में आने वाला दिन भाजपा का है। कोलेबिरा और सिमडेगा विधानसभा में जनता भाजपा को जीत दिलाएगी, क्योंकि ठगबंधन की सरकार को जनता बखूबी जान और देख चुकी है। सबका साथ, सबका विकास की विचारधारा वाली भाजपा सरकार को राज्य में जनता लाने वाली है, यह जनता का मन है।

हेमंत सोरेन सरकार के रवैया के कारण वन सेवक अपने इंसाफ के लिए धरना पर बैठे है. कर्म ही प्रत्येक व्यक्ति की पहचान है। लोभ–लालच देकर वोट पाने की मंशा का झेलन आज वन कर्मी को दर्द दे रहा है। ऐसी भ्रष्ट और गंदी मानसिकता की सोंच लिए हेमंत सोरेन कार्य कर रहें है। उनका एक ही मकसद है जनता को तकलीफ देना। जब हेमंत सरकार अपने सरकारी तंत्र की अधिकारों का हनन कर रहे है, तो जनता की क्या सेवा करेंगे। यह सरकार की चाल है। मंईयां योजना वोट बैंक का हिस्सा है। जिले में एक ओर लिपिक संघ तो दूसरी तरफ वन संघ अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे है। इधर वन सेवक धरने पर बैठे है और जनता को हाथी का डर बना हुआ। ऐसे में जनता को तकलीफ पहुंचाने का काम हेमंत सोरेन कर रहे है।
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆

Photos from JHAR Express's post 12/08/2024

देवों के देव महादेव के भक्तों की सेवा में जुटे भाजपाई. मुनेश्वर तिर्की के सहयोग से श्रावण मास के चतुर्थ सोमवारी को केतूंगा धाम में महादेव को जलाभिषेक करने आए देवतुल्य श्रद्धालुओं के बीच,फल,पानी,चाय,बिस्किट की सेवा दी गई, साथ हीं थका–मंदा कांवरिया की सेवा कर आशीर्वाद ली.
Bharatiya Janata Party (BJP) Babulal Marandi BJP Jharkhand BJP Madhya Pradesh PMO India BJP Uttar Pradesh Narendra Modi BJP Simdega Amar Kumar Bauri Bjp Chhattisgarh भाजपा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा - BJP SC Morcha

Photos from JHAR Express's post 11/08/2024

सिमडेगा – मेरोमडेगा पंचायत के बरटोली गांव के समीप स्थानीय ग्रामीण कैलाश मेहर पुल से नीचे गिर गए, जिससे उनके सर पर गहरी चोट आई. घटना यह है कि संध्या में ग्रामीण कैलाश मेहर अपने घर मेरोमडेगा से बरटोली साइकल से जा रहे थें, इसी बीच बरटोली के समीप पुल छतिग्रस्त होने के कारण श्री मेहर साइकल सहित पुल के नीचे गिर गए, जिससे उनके सर पर गहरी चोट आई है. ग्रामीणों द्वारा आनन फानन में एंबुलेंस बुलाया गया और घायल मेहर को सदर अस्पताल में इलाजरत किया गया. इधर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री अनिरुद्ध सिंह और युवा मोर्चा जिला महामंत्री विद्या बड़ाईक को सूचना मिलते हीं सदर अस्पताल पहुंच इलाजरत व्यक्ति के स्वास्थ्य स्थिति के बारे जाना. मरीज का कल सिटी स्कैन किया जाएगा. जिससे उनके सर पर लगी चोट के बारे में अद्यतन जानकारी मिल पाएगी. युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने मदद का भरोसा जताया.

मौके पर युवा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी बिनोद बड़ाईक, नितिन जी भी उपस्थित थें. BJP Jharkhand Babulal Marandi Bharatiya Janata Party (BJP)

Want your business to be the top-listed Media Company in Ranchi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Ranchi