The Ranchi Clips
This is the official page of The Ranchi Clip.Here we keep you updated about the news that is happen.
01/06/2026
15 साल के उम्र में ICC चेयरमैन के साथ बगल वाली सीट पे बैठ के मैच देख रहा हैं मेरा भतीजा 🤗🥰
नजर न लगे🧿🧿❣️
31/05/2026
🏏 झारखंड T20 लीग में हजारीबाग के युवा क्रिकेटरों का जलवा, कोयलांचल सुपर किंग्स ने उत्कर्ष सिंह को 6.25 लाख में खरीदा, हजारीबाग जिले के 5 खिलाड़ियों का हुआ चयन
------------
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर आयोजित की जा रही झारखंड T20 लीग (J-T20) के पहले सीजन की नीलामी शनिवार को जमशेदपुर शहर के NH-33 स्थित वेव इंटरनेशनल होटल में शानदार तरीके से संपन्न हुई। इस ऐतिहासिक नीलामी में लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में रॉबिन मिंज उभरे, जिन्हें कोयलांचल सुपर किंग्स ने 15.25 लाख रुपये की भारी-भरकम बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। इस भव्य टूर्नामेंट के सभी रोमांचक मुकाबले राजधानी रांची के प्रतिष्ठित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।
इस नीलामी में हजारीबाग जिले का दबदबा देखने को मिला, जहां जिले के पांच होनहार क्रिकेटरों पर फ्रेंचाइजियों ने लाखों रुपये बरसाए। हजारीबाग शहर के मिशन हॉस्पिटल रोड निवासी स्टार ऑलराउंडर उत्कर्ष सिंह पर कोयलांचल सुपर किंग्स ने बड़ा दांव खेलते हुए 6.25 लाख रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई और उन्हें अपने पाले में किया। वहीं बरही के ग्राम श्रीनगर निवासी सचिन यादव को रांची टाइटंस ने 80 हजार रुपये में अपनी टीम से जोड़ा। इसके अलावा जिले के तीन अन्य खिलाड़ियों को 50-50 हजार रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा गया, जिनमें हजारीबाग शहर के मणिकांत को जमशेदपुर स्टीलर्स, बड़ा अखाड़ा निवासी राहुल रजक को छोटानागपुर रॉयल्स और बरही के ग्राम श्रीनगर निवासी अमन कुमार यादव को जमशेदपुर स्टीलर्स की टीम में जगह मिली है।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के इन सभी प्रतिभावान और गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट के मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं। पूरे क्षेत्र को उम्मीद है कि आप सभी खेल के मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर हजारीबाग का नाम पूरे राज्य में रोशन करेंगे।
30/05/2026
*लापता*
सुनीता देवी एवं काजल कुमारी
दोनों माँ बेटी
निवासी धुर्वा, टंकी साइड, TOP3, राँची
ये आज 30 मई 2026 को सुबह 5 बजे से लापता है।
कोई भी जानकारी मिलने पर
9835506182 (सुधीर सिंह)
संपर्क करें. DC Ranchi Hemant Soren BJP Jharkhand
30/05/2026
ये निराश चेहरे बिना बोले बहुत बया कर रही है..
कप्तान शुभमन गिल के शानदार और तूफानी शतक की बदौलत गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के फाइनल में एंट्री मार दी है। शुक्रवार को खेले गए क्वालीफायर-2 मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी।
इस करारी हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख सके। मैच खत्म होने के बाद वह राजस्थान के डगआउट में बेहद शांत बैठे हुए थे और उनकी आंखों में आंसू साफ देखे जा सकते थे। अपनी टीम को फाइनल में न ले जा पाने का दर्द इस 15 साल के खिलाड़ी के चेहरे पर साफ झलक रहा था और वह काफी इमोशनल नजर आ रहे थे।
29/05/2026
रांची का मौसम हुआ सुहाना,तेज हवा के साथ बारिश शुरू ।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Pundag
Ranchi
834004