Chiranjeevee Concept School Ranchi
we educate children for life not only examination. We at Chiranjeevee Concept School are committed
29/08/2021
चिरंजीवी स्कूल में ऑनलाइन जन्माष्टमी महोत्सव सम्पन्न
___________________________
चिरंजीवी स्कूल की तीनों शाखाओं में ऑनलाइन जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया ।
इस अवसर में सभी कक्षा के बच्चों ने अलग अलग क्रियाकलापों में हिस्सा लिया। प्ले क्लास से प्रेप तक के बच्चों ने राधा-कृष्ण रूप सज्जा में भाग लिया तथा पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों ने जन्माष्टमी पर आधारित रंग बिरंगे कार्ड बनाए। कक्षा दो के कुछ बच्चों ने गीता के सार को समझाया तथा वर्तमान परिपेक्ष्य में गीता की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला । कक्षा तीन के बच्चों ने श्रीकृष्णमुकुट बनाकर उसे मोतियों और सितारों से सजाया तो वहीं कक्षा चार के बच्चों ने कान्हा की सुंदर बाँसुरी बना कर उसे अलंकृत किया । इसी तरह कक्षा पाँच एवं छह के बच्चों ने मटके को आकर्षक रंगों से सजाकर प्रस्तुत किया और कक्षा सात के बच्चों ने कृष्ण भजन गा कर सभी को भक्ति भाव से अभिभूत कर दिया। इसके अतिरिक्त सभी कक्षा के बच्चों ने कृष्ण और राधा के गीतों पर ठुमके लगाए और नृत्य की भाव भंगिमाओं के साथ सुंदर प्रस्तुति दी। सोलो ऐक्ट के तहत कुछ बच्चों ने कृष्ण के चरित्र को जीवंत किया तथा मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर गीता के श्लोकों को भी बच्चों ने कंठस्थ करके लय में सुनाया।
सभी कार्यक्रम ऑनलाइन संपादित किए गए। बच्चों ने गीता के उपदेशों को स्पष्ट उच्चारण और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया।
सम्पूर्ण क्रियाकलापों में अभिभावकों का योगदान सराहनीय रहा।इस कार्यक्रम में 200 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
Hocher, Beside Budhha Mission School, Murum Road, Kanke
Ranchi
834006
Opening Hours
| Monday | 9am - 3pm |
| Tuesday | 9am - 3pm |
| Wednesday | 9am - 3pm |
| Thursday | 9am - 3pm |
| Friday | 9am - 3pm |
| Saturday | 9am - 3pm |