Nation Express

Nation Express

Share

NATION EXPRESS is a complete infotenment channel based in ranchi...
(A unit of harsha media ventur

08/11/2020

Bus fare in Jharkhand : *झारखंड में बस भाड़े की नयी दर जारी*
Report :- SHADAB KHAN

परिवहन विभाग की ओर से आदेश जारी होने के बाद अब रांची बस ऑनर्स एसोसिएशन की आेर से भी पूर्व में निर्धारित बस किराये की सूची शनिवार को जारी की गयी है. यह जानकारी रांची बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ष्णमोहन सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि सरकार के आदेश का सभी एजेंट व बस के कर्मचारी पालन करें. पूर्व में बस का जो किराया निर्धारित था, उतना ही यात्रियों से लें. किसी भी स्थिति में अत्यधिक भाड़ा यात्रियों से नहीं लिया

परिवहन विभाग के आदेश के मुताबिक, बिहार सहित दूसरे राज्यों के लिए झारखंड से बसों का परिचालन शुरू हो जायेगा. इसकी तैयारी बस संचालकों ने कर ली है. बसों की सफाई की गयी है. शनिवार को राजधानी के विभिन्न स्टैंडों में बसों के टिकटों की बुकिंग की गयी है

इंटर डिस्ट्रिक्ट बसें

स्थान किराया

रांची से गुमला 110 रुपये

रांची से सिमडेगा 180 रुपये

रांची-लोहरदगा 90 रुपये

रांची-कुड़ू 70 रुपये

रांची-चाईबासा 240 रुपये

रांची-घाघरा 110 रुपये

रांची-धनबाद 200 रुपये

रांची-बोकारो 160 रुपये

रांची-टाटा 200 रुपये

रांची-चतरा 190 रुपये

रांची-कोलेबिरा 150 रुपये

रातू रोड से इटकी 40 रुपये

रातू रोड से बेड़ो 50 रुपये

रांची से बुंडू 60 रुपये

रांची से तमाड़ 70 रुपये

06/11/2020

*चुनाव के बीच 24 घंटे के अंदर 10 लोगों का मर्डर, प्रत्याशी समेत 3 जख्मी
NATION EXPRESS BUREAU


पटना: बिहार विधानसभा के अंतिम चरण का चुनाव कल होने वाला है. लेकिन इस बीच बिहार में मर्डर जारी है. दरभंगा में प्रत्याशी को भी अपराधियों ने गोली मार दी. बिहार में अब तक 12 घंटे में 10 लोगों की हत्या हो चुकी है. जबकि गोली से घायल तीन लोग जख्मी हो गए है और हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं.

दरभंगा में प्रत्याशी को मारी गोली

दरभंगा में हायाघाट के निर्दलीय प्रत्याशी को अपराधियों ने गोली मार दी, पेट और सिने में गोली लगी हुई है. उनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. स्थिति गंभीर हैं.

सहरसा में सरपंच की हत्या

सहरसा जिले के डरहार ओपी इलाके के शाहपुर पंचायत के भेलाही गांव में अपराधियों ने सरपंच लक्ष्मी मिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी.चुनाव के एक दिन पहले सरपंच की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

आरा में युवक को मारी 17 गोली

आरा के गांगी पुल के पास आज अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दिया. जिससे मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने युवक को 17 गोली मारी है. मृतक की पहचान धनजी उर्फ़ धनंजय राम के रूप में की गई है.

भागलपुर में कारोबारी के बेटे का मर्डर

अकबरनगर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर के पास अपराधियों ने लूट का दौरान विरोध करने पर खाद -बीज के कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है.इस दौरान अपराधियों ने 30 लाख रुपए भी लूट लिया. मृतक शिवम कुमार पैसा जमा करने बैंक जा रहा था.

कैमूर में बच्चे की हत्या

चैनपुर थाना क्षेत्र के नाऊडीह गांव में एक महिला पड़ोस में रहने वाले पांच साल बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गई, फिर बच्चे का हाथ और पैर बांधकर उसकी धारदार हथिया से गला काटकर हत्या कर दी.

औरंगाबाद में युवक की हत्या

हसपुरा थाना क्षेत्र के नान्हू बिगहा गांव में चोरी के नियत से घर में घुसे एक युवक को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला. मृतक युवक चहुटा गांव का रहने वाला था.

गोपालगंज में युवक की हत्या

हथुआ के रुपनचक में अपराधियों ने आज सुबह युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान जय बहादुर सिंह के रुप में की गई है.फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

बेगूसराय में युवक की हत्या

बेगूसराय के मंझौल थाना क्षेत्र के खोय टोला में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृत युवक की पहचान रामसेवक पासवान के पुत्र मंटुन पासवान के रूप में की गई है.

पटना के मनेर में युवक की हत्या

पटना के मनेर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर जमकर पथराव किया गया. इसी बीच पत्थर लगने से एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद से इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है.

मधेपुरा में युवक की हत्या

रतनपुरा पंचायत के संगीतवा में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है. मृतक की पहचान गम्हरिया थाना क्षेत्र के फुलकाहा के श्याम यादव के रूप में हुई है.

पटना के नौबतपुर में हत्या

पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव में एक अधेड़ महिला की हत्या कर दी गई है. महिला की गला दबाकर हत्या कर देने की बात बताई जा रही है. हत्या की घटना से गांव में अफरातफरी का माहौल है.

पटना के धनरूआ में दो को मारी गोली

पटना के धनरूआ के महादेव स्थान में दो पक्षों के बीच चले आ रहे भूमि विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी. इस दौरान एक पक्ष को इतना गुस्सा आया कि वो घर से लोडेड पिस्टल लेकर आया और दूसरे पक्ष के दंपत्ति को गोली मार दी. घायल की पहचान 22 साल के शिशुपाल और 19 साल की उसकी पत्नी सुलेखा देवी के रुप में की गई है. गंभीर रुप से घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए पीएमसीएच में एडमिट कराया गया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है.

22/10/2020

एक नवंबर से खुलेंगे राज्य के Gym और BAR, 8 नवंबर से इंटर स्टेट बस परिचालन को भी मंजूरी

रांची। कोरोना काल में आमजन जा जीवन अस्तव्यस्त हो गया है, लेकिन धीरे धीरे चीजें पटरी पर लौटती दिख रही हैं, ऐसे में झारखंड सरकार ने राज्य के GYM और BAR को खोलने का निर्देश दिया है। बता दें की GYM संचालकों ने सरकार के समक्ष धरना प्रदर्शन भी किया था, क्यूंकि कोरोनाकाल में उनका जीवन यापन नहीं हो पा रहा था।

वहीँ नई गाइलाइन में इंटर स्टेट बस परिचालन को भी 8 नवंबर से शुरु करने की मंजूरी मिल गयी गयी। साथ ही कन्टेनमेंट जोन के बाहर आने वाले सभी स्कूलों को भी खोलने का अनुमति दे दी गयी है।

Want your business to be the top-listed Media Company in Ranchi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Ranchi
834010