Rcs Academy

Rcs Academy

Share

Rcs Academy providing educational services to the students preparing for the Competitive exams

02/06/2017

प्रिये मित्र,
दरोगा नियुक्ति परीक्षा की तैयारी के लिए बैच 10 जून 2017 समय 11:30 से शुरू किया जा रहा है, जिनको भी इस परीक्षा की तैयारी करनी है कृपया अपना नामांकन करा लें ।
धन्यवाद
चंद्रगुप्त IAS अकेडमी

05/03/2017

*चंद्रगुप्त IAS अकेडमी*
Near Galaxia beside Yes Bank ATM Ratu Road Ranchi
Mo.- 9199645746

*Batch starts For UPSC*
with Proff. P.K Jha (Central.Univ)
For Science & Technology
Indian Economics

------------------------------------------
*Paragraph :- व्यक्ति की अच्छाई एक ऐसी ज्वाला है, जो छुप तो सकती है पर कभी बुझ नहीं सकती।*
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
• मेट्रो में फ्लोर पर बैठने पर मेट्रो प्रशासन ने जितने रूपए के जुर्माना का प्रावधान किया है- 200 रुपये
• स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने खाता धारकों हेतु जो नए प्रावधान किए- खातों में न्यूनतम बैलेंस रखना अनिवार्य
• मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जिस योजना हेतु कुक और छात्रों के लिए आधार कार्ड को आवश्यक कर दिया- मिड-डे-मील
• बेनामी संपत्ति अधिनियम का उल्लंघन करने पर आयकर विभाग ने जितने साल की सजा का प्रावधान किया- सात साल
• भारत का वह विश्वविद्यालय जो 'कश्मीर की आजादी' के पोस्टर को लेकर चर्चा में है- जवाहर लाल नेहरू
• एक माह में चार बार से ज्यादा बैंक और एटीएम से पैसे निकालने या जमा कराने पर ग्राहकों के खातों से जितने रूपए की कटौती की जा रही है- 173
• पंचकुला की उस गोल्फर का नाम जिसने महिला प्रोफेशनल में 2017 के पांचवें चरण का गोल्फ खिताब जीता- अमनदीप
• वेस्टइंडीज टीम से बाहर चल रहे जिस आलराउंडर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की- ड्वेन स्मिथ

24/10/2016

प्रमुख-12 बंदरगाह : राज्य/खाड़ी/समुद्र (Trick)

जल परिवहन : आतंरिक-सामुद्रिक जलमार्ग
(1)
केंद्रीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की स्थापना 1987 ई. में की गयी थी। इसका मुख्यालय कोलकाता में है।
(2)
देश के जलमार्गों को दो भागो में बाँटा गया है-
1.आतंरिक जलमार्ग 2. सामुद्रिक जलमार्ग
[1]
आतंरिक जलमार्ग : जल परिवहन नदियो, नहरो एवं झीलो के द्वारा होता है। हल्दिया से इलाहाबाद तक राजमार्ग को 22 अक्टूबर, 1986 ई. को राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-1 घोषित किया गया।
9199645746
भारत में राष्ट्रीय जलमार्ग मुख्यतः 4 है इसके लिए एक ट्रिक बनाई है आज दिनांक 21/09/2015 को जो
यह स्पष्ट रूप से बताती हे की कौन सा राष्ट्रीय जलमार्ग किस शहर से किस शहर तक जाता है।

By S kumar

Trick-इलाहाबाद के साधु को कोटा की काकी ने मारा।

RCS ACADEMY RATU
Note : इस Trick में पहला शब्द पहले शहर को व्यक्त करता है तथा अंतिम शब्द अंतिम शहर को व्यक्त करता है। की किस शहर से किस शहर तक राष्ट्रिय जलमार्ग (National Waterway) क्रमवार 1-4 तक जाता है।
[1]
इलाहाबाद = इला+हाबाद
NW-1 : इलाहाबाद से हल्दिया (1620 KM)
के-silent
[2]
साधु = सा+धु
NW-2 : सादिया से धुबरी पट्टी (891 KM)
[3]
को कोटा = को+कोटा
NW-3 : कोल्लम से कोट्टापुरम (168 KM)
की-silent
[4]
काकी ने मारा = काकी+मारा
NH-4 : काकीनाडा से मरक्कानम (1100 KM)
9199645746
सामुद्रिक जलमार्ग : इस दृष्टि से भारत का सम्पूर्ण प्रायद्वीपीय तटीय भाग काफी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। देश की मुख्य भूमि की 5600 KM लम्बी तटरेखा पर 12 बड़े एवं 185 छोटे व मंझोले बन्दरगाह स्तिथ है।
समान्यतः SSC, UPSC, PSC, RAILWAY, POLICE और JTET में बन्दरगाहों से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है। इन्ही 12 बड़े बन्दरगाहों को ध्यान में रख कर मेने आज दिनांक 21/09/2015 को आपके लिए एक Trick बनाई है जो आपको यह याद करने में बहुत मददगार होगी की कोन सा बन्दरगाह किस राज्य और किस नदी/खाड़ी/समुद्र में स्तिथ है।

By shambhu kumar

बंगाल की खाड़ी : 5 प्रमुख बन्दरगाह और राज्य
Trick-विशाखा अब तुम तो चेतन के साथ एक तालाब पर उल्टी खड़ी हो।

Note : इस Trick में पहला शब्द बन्दरगाह का नाम और अंतिम शब्द राज्य का नाम व्यक्त करती है।

[1]
विशाखा अब = विशाखा+अब
विशाखा+अब : विशाखापत्तनम-आंध्र प्रदेश
[2]
तुम तो = तुम+तो
तुम+तो : तुतीकोरिन-तमिलनाडु
[3]
चेतन = चे+तन
चे+तन : चेन्नई-तमिलनाडु
के साथ-silent
[4]
एक तालाब = एक+तालाब
एक+तालाब : एन्नौर-तमिलनाडु
[5]
पर उल्टी = पर+उल्टी
पर+उल्टी : पारादीप-उड़ीसा
खड़ी : खाड़ी (मतलब यह Trick बंगाल की खाड़ी में स्तिथ बन्दरगाहों की है।)
हो-silent

RCS ACADEMY कठिताण्ड Ratu Ranchi contact 9199645746

अरब सागर : 6 प्रमुख बन्दरगाह और राज्य
Trick-मुमल को कल के गुजारे के लिए अरब से मक्का और जैम मांगनी पडी।

Note : इस Trick में पहला शब्द बन्दरगाह का नाम और अंतिम शब्द राज्य का नाम व्यक्त करती है।

[1]
मुमल = मु+मल
मु+मल : मुम्बई-महाराष्ट्र
[2]
को कल = को+कल
को+कल : कोच्चि-केरल
[3]
के गुजारे = के+गुजारे
के+गुजारे : कांडला-गुजरात
के लिए-silent
[4]
अरब से = अरब+से
अरब+से : अरब-सागर (मतलब यह Trick अरब सागर में स्थित बन्दरगाहों की है।)
[5]
मक्का = म+क्का
म+क्का : मंगलौर-कर्नाटक
और-silent
[6]
जैम = जै+म (जैम खाने की फ्रूट फ्लेवर मिक्स जेली है)
जै+म : जवाहरलाल नेहरू/न्होवाशोवा-महाराष्ट्र
[7]
मांगनी = मा+गनी
मा+गनी : मार्मागोवा-गोवा
पडी-silent
हुगली नदी : कोलकाता पोर्ट-प.बंगाल
9199645746

महत्त्वपूर्ण बिंदु :
(1)
देश का सबसे बड़ा बन्दरगाह मुम्बई में है।
(2)
बड़े बन्दरगाहों का नियंत्रण केंद्र सरकार करती है, जबकि छोटे बन्दरगाह संविधान की समवर्ती सूची में शामिल है, जिनका प्रबन्धन सम्बंधित राज्य सरकार करती है।
(3)
देश का सर्वश्रेष्ठ प्राकृतिक बन्दरगाह विशाखापत्तनम है। यह भारत का सबसे गहरा बन्दरगाह है।
(4)
गुजरात स्थित कांडला एक ज्वारीय बन्दरगाह है। यह मुक्त व्यापार क्षेत्र वाला बन्दरगाह है।
(5)
चेन्नई एक कृत्रिम बन्दरगाह है। यह भारत का सबसे प्राचीन बन्दरगाह है।
(6)
कुद्रेमुख से लौह अयस्क ईरान को निर्यात न्यू मैंगलोर बन्दरगाह से किया जाता है।

Want your school to be the top-listed School/college in Ranchi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Taj Hotel, 3rd Floor, Radio Station Road, Kathitnr, Ratu
Ranchi
835214