Harindrananda

Harindrananda

Share

lord shiva is our guru.

22/05/2026

साहब दीदी के वैवाहिक वर्षगाठ पर साहब के आवास "उपवन' राँची, झारखण्ड से लाइव ♥️🙏

04/04/2026

शिवशिष्यों/शिष्याओं हेतू एक आवश्यक सूचना-(((
आप सभी गुरुभाई/बहनों को यह सूचित करना है कि मुख्यालय,उपवन,राँची में विभिन्न जगहों से फोन आ रहे हैं यह पूछने के लिए कि औरंगाबाद के “धनाव” गाँव में कुछ लोगों के द्वारा शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया है उसमें बरखा दीदी अर्चित भैया सहित मुख्यालय से अन्य गुरुभाई/बहन शामिल हो रहे हैं क्या? इसपर सभी गुरुभाई/बहनों को यह स्पष्ट किया जाता है कि उक्त कार्यक्रम में ना तो बरखा दीदी ना ही अनु भैया और ना ही मुख्यालय से कोई गुरुभाई या बहन सम्मिलित हो रहे हैं।
“शिव शिष्य परिवार” संस्था का नाम बगैर संस्था की अनुमति के इस्तेमाल किया जा रहा है उक्त कार्यक्रम में जो बिल्कुल ही गैरकानूनी है अतः "शिव शिष्य परिवार" (संस्था) को उक्त कार्यक्रम जो “धनाव” औरंगाबाद में 12 अप्रैल 2026 को आयोजित है उससे कोई लेना देना नहीं है कोई भी जवाबदेही संस्था की नहीं है।उक्त कार्यक्रम में किसी भी तरह की घटना/दुर्घटना या कानूनी कार्रवाई के लिए उक्त कार्यक्रम के आयोजक खुद जिम्मेवार होंगे|
साहब श्री हरीन्द्रानंद जी और दीदी नीलम आनंद जी ने उद्धघोष
किया कि "आओ चलें शिव की ओर" और इसके निमित उन्होंने अपनी पूरी सांसारिक यात्रा को महागुरु "महादेव" के चरणों में समर्पित कर दिया।
परंतु इस बदलते कालचक्र में यह पाया जा रहा है कि क्षेत्रों के कुछ कतिपय लोगों द्वारा शिवचर्चा के नाम पर साहब श्री हरीन्द्रानंद जी/दीदी नीलम आनंद जी की तस्वीर लगाकर या शिव शिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन (न्यास), शिव शिष्य परिवार(संस्था) एवं वैश्विक शिव शिष्य परिवार(न्यास)का नाम लिखकर/बैनर लगाकर या रसीद/कूपन/कॉपी पर धन की उगाही करते हैं साथ ही शिवचर्चा में और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ठगने और भ्रमित करने का काम करते हैं।
आप सब कि जानकारी के लिए यह बताना चाहूंगा कि साहब श्री और नीलम दीदी का वीडियो/ऑडियो और तस्वीरों का मुख्यालय के पास कॉपीराइट@ कानून(copyright act) के तहत सर्वाधिकार प्राप्त है, इसलिए वैसे लोगों से अनुरोध है की वो अगर साहब श्री/दीदी नीलम आनंद जी के वीडियो/ऑडियो एवं तस्वीरों को का इस्तेमाल अगर गैरवाजिब तरीके से धनोपार्जन करने और साहब श्री की अवधारणा के विपरीत कार्य करने में इस्तेमाल करेंगें तो वैसे लोग भारत सरकार द्वारा बनाये कानून के तहत दंड के भागी बनेंगे, साथ ही यह अनुरोध भी है कि साहब/दीदी की तस्वीरों/वीडियो को एडिट कर प्रकाशित/प्रचारित ना करें।
हम सभी गुरुभाई/बहन महादेव कि परिधि में रहते हुए गुरुकार्य करें इसी कामना के साथ आप सबों को प्रणाम।🙏
अर्चित आनंद,
मुख्य सलाहकार सह आप्त सचिव,
(साहब श्री हरीन्द्रानंद जी)
अभिनव आनंद,
राष्ट्रीय सचिव,
शिव शिष्य परिवार(संस्था),
"उपवन", राँची, झारखण्ड.

Photos from Harindrananda's post 02/04/2026

साहब श्री हरीन्द्रानंद जी और दीदी नीलम आनंद जी के उद्देश्य को उनकी इक्छा के अनुरूप स्वरुप देने के निमित संपूर्ण ब्रम्हाण्ड को भगवान शिव के गुरु स्वरुप से जोड़ने कि यात्रा में नवीमुंबई में सभी गुरुभाई /बहनों ने शिव शिष्यों की संगोष्ठी का आयोजन किया जिसमें शिव शिष्य अर्चित आनन्द भैया सम्मिलित हुए।🙏🙏

Photos from Harindrananda's post 30/03/2026

शिवशिष्यों/शिष्याओं के सहायतार्थ एक सूचना-(((
साहब श्री हरीन्द्रानंद जी और दीदी नीलम आनंद जी ने उद्धघोष
किया कि "आओ चलें शिव की ओर" और इसके निमित उन्होंने अपनी पूरी सांसारिक यात्रा को महागुरु "महादेव" के चरणों में समर्पित कर दिया।आज जब साहब श्री और दीदी नीलम आनंद जी के बताए रास्ते के पथिक बनकर हमारे आपके जैसे करोड़ों इंसान "शिव आज भी गुरु हैं" को अपने जीवन में उतारकर अपने जीवन और जनमानस के कल्याण हेतू अपने गुरु से दया की याचना करते हैं तो स्वतः साहब और दीदी का स्मरण भी हमारे द्वारा हो जाता है।
परंतु इस बदलते कालचक्र में यह पाया जा रहा है कि क्षेत्रों के कुछ कतिपय लोगों द्वारा शिवचर्चा के नाम पर साहब श्री हरीन्द्रानंद जी/दीदी नीलम आनंद जी की तस्वीर लगाकर या शिव शिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन (न्यास), शिव शिष्य परिवार(संस्था) एवं वैश्विक शिव शिष्य परिवार(न्यास)का नाम लिखकर/बैनर लगाकर या रसीद/कूपन/कॉपी पर धन की उगाही करते हैं साथ ही शिवचर्चा में और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ठगने और भ्रमित करने का काम करते हैं।यह भी पाया जा रहा है की साहब श्री और दीदी के नाम पर youtube चैनल/फेसबुक पेज/टेलीग्राम/कुटुंब ऐप/इंस्टाग्राम /व्हाट्सअप ग्रूप एवं ऐसे कई ग्रूप बन गए हैं जो साहब श्री के वीडियो/ऑडियो/तस्वीरों को तोड़मरोड़ कर पोस्ट करते हैं।आप तमाम गुरुभाई/बहनों से अपील करते हैं कि साहब श्री/दीदी नीलम आनंद जी के वीडियो/ऑडियो को पूरा देखें/सुनें,टुकड़ों में सुनने से हम और आप भ्रमित होंगे।
साहब श्री के द्वारा लिखित पुस्तक "आओ" चलें शिव कि ओर/अनमिल आखर और शिष्यानुभूति को पूरी तरह पढ़ें ताकि साहब श्री के द्वारा लिखे गए शब्दों को हम आत्मसात कर सकें।
आप सब कि जानकारी के लिए यह बताना चाहूंगा कि साहब श्री और नीलम दीदी का वीडियो/ऑडियो और तस्वीरों का मुख्यालय के पास कॉपीराइट@ कानून(copyright act) के तहत सर्वाधिकार प्राप्त है, इसलिए वैसे लोगों से अनुरोध है की वो अगर साहब श्री/दीदी नीलम आनंद जी के वीडियो/ऑडियो एवं तस्वीरों को का इस्तेमाल अगर गैरवाजीब तरीके से धनोपार्जन करने और साहब श्री की अवधारणा के विपरीत कार्य करने में इस्तेमाल करेंगें तो वैसे लोग भारत सरकार द्वारा बनाये कानून के तहत दंड के भागी बनेंगे, साथ ही यह अनुरोध भी है कि साहब/दीदी की तस्वीरों/वीडियो को एडिट कर प्रकाशित/प्रचारित ना करें।
मुख्यालय "उपवन" के द्वारा संचालित साहब श्री/दीदी नीलम आनंद जी का एकमात्र यही पेज है, मुख्यालय का अपना youtube चैनल भी है,इसका लिंक नीचे दिया जा रहा है.
Youtube link -- https://youtube.com/?feature=shareb
Facebook link -- https://www.facebook.com/shivshishyaharindrananda?mibextid=LQQJ4d
फेसबुक और यूट्यूब पर मुख्यालय "उपवन" सिर्फ इसी दोनों लिंक पर अपलोड किये गए वीडियो/ऑडियो/तस्वीरों/सूचनाओं कि जिम्मेवारी लेता है साथ ही बिना मुख्यालय/संस्था और न्यास (दोनों) की सहमति/अनुमति के बिना आयोजित किये गए किसी भी शिवचर्चा के आयोजन की जिम्मेवारी नहीं लेगा|
हम सभी गुरुभाई/बहन महादेव कि परिधि में रहते हुए गुरुकार्य करें इसी कामना के साथ आप सबों को प्रणाम।🙏
अर्चित आनंद,
मुख्य सलाहकार सह आप्त सचिव,
(साहब श्री हरीन्द्रानंद जी)
"उपवन", राँची, झारखण्ड.

Want your place of worship to be the top-listed Place Of Worship in Ranchi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Ranchi
834004