Sandeep Nehra

Sandeep Nehra

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sandeep Nehra, Politician, Rania.

Photos from Sandeep Nehra's post 29/03/2026

रानियां विधानसभा हलका में सद्भाव यात्रा के दूसरे दिन, भाई बृजेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में भम्भूर से भगत सिंह चौक, रानियां तक यात्रा का सफल आयोजन हुआ।

इस दौरान हल्कावासियों ने जगह-जगह पर उत्साहपूर्वक स्वागत कर सामाजिक सौहार्द, एकता और भाईचारे के इस संदेश को और मजबूती दी।

Photos from Sandeep Nehra's post 28/03/2026

रानियां विधानसभा हल्का में भाई बृजेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में निकाली जा रही सद्भाव यात्रा का भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया गया।

यात्रा के प्रथम दिवस पर साहूवाला-I से प्रारम्भ होकर खारियाँ में सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह यात्रा कांग्रेस पार्टी की जनहितकारी नीतियों एवं सामाजिक सौहार्द, एकता और भाईचारे के संदेश आमजन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है।

26/03/2026

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विदेशी मामले विभाग के उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद, भाई बृजेंद्र सिंह जी द्वारा निकाली जा रही सद्भाव यात्रा का आरम्भ कल, दिनांक 27 मार्च 2026 को रानियां विधानसभा हलके के गांव साहुवाला-I से होगा।

आप सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस यात्रा का भव्य स्वागत करें और इसे सफल बनाएं। यह यात्रा आपसी भाईचारे, सौहार्द और जनसंवाद का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगी।

गांव-वार कार्यक्रम इस प्रकार है:

दिनांक: 27 मार्च 2026 (शुक्रवार)
09:00 बजे – साहुवाला-I,
रानियां
10:00 बजे – पंजुआना, रानियां
11:00 बजे – शेरखपुरिया, रानियां
03:00 बजे – फतेहपुरिया नियामत खां, रानियां
03:30 बजे – जोधपुरिया, रानियां
04:00 बजे – खारियां, रानियां

दिनांक: 28 मार्च 2026 (शनिवार)
09:00 बजे – भम्बूर, रानियां
10:00 बजे – नानकपुर, रानियां
11:00 बजे – चकरइया, रानियां
12:00 बजे – ओटू, रानियां
03:30 बजे– अभोली, रानियां
04:00 बजे – गोविंदपुरा, रानियां
04:30 बजे – भगत सिंह चौक, रानियां

आप सभी क्षेत्रवासियों से पुनः निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर सद्भाव यात्रा का स्वागत करें और इस जनसंवाद यात्रा का हिस्सा बनें।

Photos from Sandeep Nehra's post 18/03/2026

आज पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेन्द्र सिंह जी का सिरसा आगमन हुआ। इस अवसर पर वह अपने सहयोगियों सहित नेहरा निवास पधारे, जहाँ उनका स्वागत किया गया तथा आत्मीय मुलाकात और विचार-विमर्श हुआ।

Photos from Sandeep Nehra's post 30/01/2026

आज सिरसा अनाज मंडी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिरकत की।
साथ ही भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना को खत्म करने की साजिश के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में भी भाग लिया।

29/01/2026

प्रिय मान्यवर नमस्कार 🙏🏻

आप सभी साथियों से विनम्र अपील की जाती है कि कल दिनांक 30 जनवरी शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे स्थान गांधी पार्क, नई अनाज मंडी, सिरसा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।

साथ ही भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस सरकार में लागू की गई मनरेगा स्कीम को खत्म करने की साजिश के विरोध में एक विरोध प्रदर्शन भी आयोजित किया जाएगा।
आप सभी साथी साथियों सहित सादर आमंत्रित है।

संदीप नेहरा
विधान सभा हल्का रानियां

Photos from Sandeep Nehra's post 19/01/2026

पूर्व सिंचाई व शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार, स्व. चौधरी जगदीश नेहरा जी की तृतीय पुण्यतिथि पर नेहरा फार्म हाउस, गाँव भागसर में नि:शुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 220 नेत्र रोगियों की जांच की गई, जिनमें से 15 मरीजों का चयन ऑपरेशन हेतु किया गया।
यह आयोजन उनके सेवा, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण के प्रति समर्पण को समर्पित सच्ची श्रद्धांजलि है। 🙏

Photos from Sandeep Nehra's post 18/01/2026

सच्चाई और ईमानदारी की राजनीति के प्रतीक, हम सबके पूजनीय स्वर्गीय चौधरी जगदीश नेहरा जी — पूर्व मंत्री, हरियाणा सरकार की तृतीय पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। 🙏🙏

16/01/2026

बाऊ जी की तृतीय पुण्यतिथि पर गाँव भागसर स्थित श्री बालाजी चैरिटेबल ट्रस्ट में आँखों की जाँच एवं ऑपरेशन का निःशुल्क शिविर आयोजित किया जा रहा है।
आप सभी से अनुरोध है कि इस सेवा का लाभ लें।🙏🙏

Photos from Sandeep Nehra's post 04/01/2026

बाबा मुंगानाथ जी यूथ क्लब एवं एंटी ड्रग्स यूथ क्लब, गाँव खारियाँ द्वारा आयोजित दूसरे लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहने का अवसर मिला।
इस अवसर पर गाँव के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे तथा बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक अंकुर नैन एवं उनकी पूरी टीम को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Photos from Sandeep Nehra's post 01/01/2026

आज नववर्ष के अवसर पर भागसर स्थित फ़ार्म हाउस पर।

आपको व आपके परिवार को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह नया साल आपके जीवन में स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और असीम खुशियाँ लेकर आए।🙏🙏

Photos from Sandeep Nehra's post 28/12/2025

आज भिवानी में सद्भाव यात्रा के उपलक्ष्य में पूर्व सांसद भाई बृजेंद्र सिंह जी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने का अवसर मिला।
इस कार्यक्रम में सिरसा लोकसभा सांसद बहन कुमारी सैलजा जी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Rania?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Rania