VindhyaToday

VindhyaToday

Share

Vindhya Today endeavours to provide authentic news and develop insight among citizen of vindhya reg

30/11/2023

2024 में लड़ूँगी चुनाव-

#भोपाल- पूर्व सीएम उमा भारती का बयान

भारत पर मेरी निष्ठा, पार्टी पर निष्ठा और पीएम मोदी को अपना नेता मानती हूं ये अटल सत्य है: उमा

अमित शाह की मैं प्रशंसक हूं: उमा

राम मंदिर के फैसले के दौरान शांतिपूर्ण माहौल का जितना श्रेय यूपी के सीएम को जाता है उतना ही अमित शाह जी का भी है

राजमाता मुझे काफी छोटी उम्र में राजनीति में लाई

1984 में अम्मा के ही कहने पर चुनाव लडा

मुझे बनाने और मिटना में किसी का रोल नहीं रहता केवल मुद्दों और जनता ने मुझे बनाया और बिगाड़ा: उमा

व्यक्ति और परिस्थितियों ने मुझे नेता बनाया: उमा

चुनाव के पहले जेपी नड्डा और बीएल संतोष से मुलाकात हुई थी तब मैंने संगठन में जिम्मेदारी दी जाए और लोक सभा लड़ने की भी मंशा रखी थी: उमा

मैं हमेशा से खनन की खिलाफत कृति रही हूं और अब खनन मेरा सबसे बड़ा मुद्दा रहेगा: उमा

30/11/2023

#भोपाल: कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक खत्म

जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त दिखे गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा

मिश्रा ने कहा इस टर्म कि आंतिम बैठक हो गई

पौने चार साल में जो ऐतिहासिक काम किया मुख्यमंत्री तो हमारे ऐतिहासिक है ही

इतने लंबे समय तक मध्य प्रदेश में कोई मुख्यमंत्री नहीं रहा

जो ऐतिहासिक काम किया कोरोना का काल था जब हम सरकार में आए थे और जो मजदूरों की सेवा की मुख्यमंत्री जी ने स्वयं ने बैठक में बताया

कोरोना काल पर चर्चा होने की कही बात

बीजेपी सरकार की गरीब कल्याण योजना और लाडली बहन योजना का किया जिक्र

कहा जो नवाचार मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हुए वह पूरे देश ने स्वीकार की

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों का और मंत्रियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

• दूसरी महिला मुख्य सचिव बनाए जाने को लेकर बोला

यह बहुत अच्छी बात है स्वागत है उनका

• एक्जिट पोल पर बोले

यह बहुत अच्छी बात है मैं आपको बता रहा हूं मेरा एग्जिट पोल सुन लीजिए मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी

सवा सौ से डेढ़ सौ के बीच में हम सीट ला ही रहे है

29/11/2023

#पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना 5 साल बढ़ी, 81 करोड़ लोगों को होगा लाभ

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी

ताजा आंकड़ों के अनुसार 13.50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुए केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में गरीब कल्याण अन्न योजना को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। सरकार ने इस योजना को पांच साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया है।

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2024 से पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया है। इससे 81 करोड़ लोगों को फायदा होगा।

अनुराग ठाकुर ने बताया कि सरकार की योजनाओं का फायदा आम लोगों तक पहुंच रहा है। यही कारण है कि ताजा आंकड़ों के अनुसार 13.50 करोड़ लोग गरीब रेखा से बाहर आए हैं।

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया, 'पिछले पांच वर्षों में लगभग 13.50 करोड़ भारतीय गरीबी स्तर से ऊपर उठे हैं। यह मोदी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है। इसी तरह, COVID-19 महामारी के दौरान प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की गई थी। यह निर्णय लिया गया कि इस योजना को 1 जनवरी 2024 से अगले पांच वर्षों के लिए बढ़ाया जाएगा

29/11/2023

#भोपाल

#मतगणना के परिणाम आने से पहले ने 30 नवंबर के दिन कैबिनेट की बैठक बुलाई है।

सीएम ने यह बैठक चीफ सेक्रेटरी इकबाल सिंह बैस की विदाई के लिए चलते रखी है..

Want your business to be the top-listed Media Company in Rewa?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Sirmaur Chowraha
Rewa
486001