Prayas Rang Samooh - Theater Group
Prayas Sahityik, Samajik Evam Sanskritik Sanstha is an Association of literary, social and cultural group.
19/03/2026
https://youtu.be/wFiKoplZHOU
प्रयास साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा नाटक *चाय अकेली है* का सफल मंचन भगवान शीत भंडार कैंपस के मुक्ताकाशी मंच पर किया गया। रंग निर्देशक हीरेन्द्र सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित यह नाटक मध्यम वर्गीय परिवारों के संघर्षों की आंतरिक वस्तु स्थिति और मानवीय मूल्यों को लेकर लोगों की संशय ग्रस्त स्थिति को रेखांकित करता है। हास-परिहास से शुरू हुआ यह नाटक अपने भीतर कई परतें खोलता दिखाई देता है।
कवि परमानंद 'व्यथित' की भूमिका में राजेश शुक्ल राजन् ने बहुत अच्छा अभिनय किया है। विनय की भूमिका में सत्येन्द्र सेंगर ने संवेदना के स्वर संप्रेषित किए हैं। सुरभि की भूमिका में ज्योति मिश्रा प्रभावित करती हैं। बर्मा जी और बर्माइन जी पड़ोसी की भूमिका में रमज़ान ख़ान और प्रभा मिश्रा सहज रहे हैं
कवियत्री राधिका जी और कवि समरेश बाबू किरदारों में अनुराधा पांडेय और आशीष मिश्रा प्रमाणिक लगते हैं। रज्जन की छोटी सी भूमिका में बालकृष्ण यादव ने अच्छा प्रभाव छोड़ा है। आंचल साहू राजेश सिंह ओम प्रकाश चतुर्वेदी, कमल पांडेय, सीमा रानी झा, प्रशांत सिंह दीपेश्वर सिंह बाबूलाल साकेत डबल कास्ट में थे जिन्होंने इस मंचन के पार्श्व में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रमुख सहयोगियों में दादा अशोक सिंह, राजेन्द्र सोनी, शैलेंद्र द्विवेदी,शालिवाहन सिंह उपस्थित रहे।
Play - Chai Akeli Hai -16 March 2026 प्रयास साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा नाटक *चाय अकेली है* का सफल मंचन भगवान शीत भंडार कैंपस के मुक्...
16/02/2026
मऊगंज जिले के नईगढ़ी में त्रिदिवसीय वालीवुड फेस्टिवल के पहले दिन ख्यातिलब्ध साहित्यकार गोपालशरण सिंह राष्ट्रीय अवार्ड 2026. प्रयास संस्था के संस्थापक, बघेली नाटकों के पहले नाटककार एवं रंग निर्देशक हीरेन्द्र सिंह को बघेली रंग आंदोलन के लिए समर्पण के लिए दिया गया है। यह सम्मान साहित्यकार डॉ सत्येन्द्र शर्मा को भी दिया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक वसीम ख़ान, मिन्हाज प्रोडक्शन मुंबई तथा vsc क्रिएशन रीवा एवं सत्यार्थी फिल्म्स रीवा रहे।
सम्मानित अतिथियों में रिटायर्ड ब्रिगेडियर देवेन्द्र सिंह गढ़ी कृपालपुर शहीद पद्मधर सिंह के परिवार से एवं सतपाल सिंह फ्लाइंग लेफ्टिनेंट सतना से पधारे। इस कार्यक्रम के आयोजन समिति में लवलेश रजक जी का विशेष योगदान रहा। ठाकुर गोपाल शरण सिंह जी के घराने से ठाकुर अजीत सिंह जी पधारे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the establishment
Telephone
Website
Address
16/234 Kothi Road Bhagwan Sheet Bhandar Campus
Rewa
486001