Virat 24 News

Virat 24 News

Share

जिसे सब छिपाएंगे उसे हम दिखाएंगे

20/05/2026

मध्य प्रदेश की आर्थि राजधानी इंदौर से स्टॉकिंग और मानसिक प्रताड़ना का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मेडिकल छात्रा से सोशल मीडिया पर दोस्ती करने का बाद उसे लगातार प्रताड़ित करने वाले और उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन ऑनलाइन गिफ्ट भेजने वाले एक सिरफिरे युवक को संयोगितागंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित मेडिकल छात्रा की करीब 4 महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से बिहार के रहने वाले उत्कृष्ट नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। शुरूआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रही। छात्रा इस रिश्ते को सिर्फ सामान्य दोस्ती तक ही सीमित रखना चाहती थी। लेकिन आरोपी उत्कृष्ट एकतरफा झुकाव के चलते मर्यादा भूल गया।

युवक ने छात्रा की मर्जी के बिना उसके पते पर लगातार ऑनलाइन गिफ्ट्स भेजना शुरू कर दिया। जब छात्रा को इस बात का पता चला कि ये गिफ्ट वहीं युवक भेज रहा है तो उसने गिफ्ट लेने से मना कर दिया और युवक से दूरी बना ली। इसके बावजूद आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसे स्टॉक करने लगा। जिससे युवती मानसिक रूप से परेशान रहने लगी।

फिल्मी विलेन की तरह आरोपी उत्कृष्ट द्वारा लगातार किए जा रहे टॉर्चर और पीछा करने की हरकत से छात्रा मानसिक रूप से परेशान हो गई। जब प्रताड़ना बर्दाश्त से बाहर हो गई तो पीड़िता ने संयोगितागंज थाने में जाकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन एक्शन लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी उत्कृष्ट को हिरासत में लिया। संयोगितागंज पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल युवक से अलग-अलग पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे जो बी डिजिटल या अन्य सबूत सामने आएंगे उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Rewa?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


LOTUS TOWER 2ND FLOOR
Rewa
486001