The Bagheli
हम खबर है..
09/07/2026
🎬 विंध्य का गौरव, बॉलीवुड में चमका रीवा का नाम!
अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई हिंदी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज़ "राख" दर्शकों के बीच लगातार लोकप्रिय हो रही है। भारत के सबसे चर्चित वास्तविक आपराधिक मामलों में से एक से प्रेरित यह 8 एपिसोड की सीरीज़ 1978 में दिल्ली में लापता हुए दो किशोरों की भयावह घटना पर आधारित है। पूरी कहानी एक जुझारू सब-इंस्पेक्टर की जांच के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है, जो दो अलग-अलग समय-रेखाओं में अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश करता है।
इस चर्चित सीरीज़ के लेखक और निर्देशक संदीप साकेत हैं, जिनका संबंध रीवा (विंध्य) से है। विंध्य की धरती से निकलकर उन्होंने बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। इससे पहले भी वे "काला पानी" और "पुलिस फोर्स" जैसी चर्चित परियोजनाओं के लेखन से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।
रीवा और पूरे विंध्य के लिए यह गर्व का विषय है कि यहां की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं।
संदीप साकेत को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ! 🌟
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Shop No. 48, Floor 3, Samdareeya Gold Mall, Sirmaur Chouk
Rewa
486001