WORLD KEY
FREE ASTRO ANALYSIS•REMEDIES•EC&SW
✡️ "सदाम्भोधिवासं गलत्पुष्हासं जगत्सन्निवासं शतादित्यभासम् |
गदाचक्रशस्त्रं लसत्पीत - वस्त्रं हसच्चारु - वक्रं भजेहं भजेहं ||
29/10/2020
🔯 "जय श्री नमश्चंडिकाय माँ गायत्री"
"जय श्री राम शर्मा आचार्य"
16/08/2020
✡️ " श्रद्धांजलि " 🙏
बाधाएं आती हैं आएं
घिरें प्रलय की घोर घटाएं,
पावों के नीचे अंगारे,
सिर पर बरसें यदि ज्वालाएं,
निज हाथों में हंसते-हंसते,
आग लगाकर जलना होगा.
कदम मिलाकर चलना होगा.
हास्य-रूदन में, तूफानों में,
अगर असंख्यक बलिदानों में,
उद्यानों में, वीरानों में,
अपमानों में, सम्मानों में,
उन्नत मस्तक, उभरा सीना,
पीड़ाओं में पलना होगा.
कदम मिलाकर चलना होगा.
उजियारे में, अंधकार में,
कल कहार में, बीच धार में,
घोर घृणा में, पूत प्यार में,
क्षणिक जीत में, दीर्घ हार में,
जीवन के शत-शत आकर्षक,
अरमानों को ढलना होगा.
कदम मिलाकर चलना होगा.
सम्मुख फैला अगर ध्येय पथ,
प्रगति चिरंतन कैसा इति अब,
सुस्मित हर्षित कैसा श्रम श्लथ,
असफल, सफल समान मनोरथ,
सब कुछ देकर कुछ न मांगते,
पावस बनकर ढलना होगा.
कदम मिलाकर चलना होगा.
कुछ कांटों से सज्जित जीवन,
प्रखर प्यार से वंचित यौवन,
नीरवता से मुखरित मधुबन,
परहित अर्पित अपना तन-मन,
जीवन को शत-शत आहुति में,
जलना होगा, गलना होगा.
क़दम मिलाकर चलना होगा_!
05/08/2020
✡️
जग की सब पहेलियों का देके कैसा हल गए,
लोक के जो प्रश्न थे वो शोक में बदल गए,
सिद्ध कुछ हुए ना दोष, दोष सारे टल गए,
सीता आग में ना जली, राम जल में जल गए।
सारा जग है प्रेरणा, प्रभाव सिर्फ राम हैं,
भाव सूचियां हैं बहुत, भाव सिर्फ राम हैं।
जय जय श्रीराम ❤️🙏
जय राम सीता राम.. जय जय राम..
जय जय विघ्नहरण.. हनुमान..!!
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Rishikesh