The Rohtak Times
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The Rohtak Times, Media/News Company, PA1, Prabhutanand Ashram , jagdish colony, Rohtak.
24/06/2026
गांव सुनारियां कलां में तीन अवैध कॉलोनियों में चलाया गया तोड़-फोड़ अभियान :- उपायुक्त सचिन गुप्ता
लगभग 4.5 एकड़ भूमि में 2 निर्माण, एक चारदीवारी व 2 कच्चे रोड़ नेटवर्क किये गये ध्वस्त
- अवैध निर्माण/ कॉलोनी को गिराने का अभियान रहेगा जारी
- जिला में अवैध निर्माण व कॉलोनी नहीं होने दी जाएंगी विकसित
रोहतक, 24 जून : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिला के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माणों/कालोनियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से तोड़-फोड़ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गांव सुनारियां कलां में लगभग 4.5 एकड़ में विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों में 2 निर्माण, एक चारदीवारी एवं 2 कच्चे रोड नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।
सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला में अवैध निर्माण/कॉलोनी के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में निरंतर जारी रहेगा तथा अवैध कॉलोनी व निर्माण को पनपने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन की जमा पूंजी को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। जिला प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण व कॉलोनी के विरुद्ध नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इस तोड़-फोड़ अभियान में जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तोड़ फोड़ अमले के साथ मौजूद रहा।
जिला नगर योजनाकार लिंक अधिकारी अंजू ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों या डीलर/भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें क्योकि इस तरह की विभागीय कार्यवाही समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जायेगी। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले स्थानीय सैक्टर-1 स्थित उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकते है।
अधिकारी समाधान शिविरों की शिकायतों का समयबद्ध करें उचित निपटारा- उपायुक्त सचिन गुप्ता
समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए नागरिकों से संवाद कर करें संतुष्ट
रोहतक, 22 जून : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि अधिकारी नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निपटारा करें। समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के स्थाई समाधान के लिए संबंधित नागरिक से संवाद कर विभागीय कार्रवाई से संतुष्ट करें।
सचिन गुप्ता ने कहा है कि अधिकारी समाधान शिविर में प्राप्त हो रही नागरिकों की समस्याओं व शिकायतों को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ समयबद्ध निपटाए। अधिकारी इन शिकायतों का निपटारा करते समय संबंधित नागरिक से संवाद अवश्य करें तथा उन्हें विभागीय कार्रवाई की जानकारी देकर संतुष्ट करें ताकि इन शिकायतों का स्थाई समाधान किया जा सके। अधिकारी इन शिविरों की किसी भी समस्या व शिकायत को लम्बित न रखें, बल्कि समयबद्ध उचित निपटारा करें।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा सरकार के निर्देशानुसार सभी विभागों से संबंधित समस्याओं/शिकायतों के एक छत के नीचे तुरंत समाधान के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। समाधान शिविरों का आयोजन प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर किया जा रहा है। इन शिविरों में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहकर प्राप्त होने वाली शिकायत के निपटारे की आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं।
सचिन गुप्ता ने कहा है कि नागरिक अपनी समस्याओं को साधारण कागज पर लिखकर लाएं। जिला प्रशासन द्वारा साधारण कागज पर लिखी शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों को अपनी समस्याओं व शिकायतों को कम्प्यूटर पर टाईप करवाकर लाने की आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा पढ़ने-लिखने में असमर्थ व्यक्तियों की मदद के लिए समाधान शिविर में एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। नागरिकों का फीडबैक लेने के लिए कॉलिंग सैल भी स्थापित की गई है।
बॉक्स
जिला मुख्यालय व उपमंडल मुख्यालयों सांपला व महम में भी आयोजित किए गए समाधान शिविर
उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों सांपला व महम में समाधान शिविर आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय पर स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मंजीत कुमार तथा नगराधीश शुभम ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों के यथाशीघ्र उचित निपटारे के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के अलावा भाजपा की प्रतिनिधियों में सांपला मार्किट कमेटी के चेयरमैन उदयभान मलिक, डॉ. अंकुश बिड्डïू, डॉ. अशोक रंगा उपस्थित रहे।
सांपला उपमंडल में उपमंडलाधीश अंकिता पुवार तथा महम उपमंडल मेंं उपमंडलाधीश विपिन कुमार की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं गई। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन शिकायतों के निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों का सरकार द्वारा निर्धारित अवधि के दौरान उचित निपटारा किया जाए ताकि नागरिकों को समस्याओं से राहत मिले।
18/06/2026
बढ़ी क्षमता के साथ मजबूत होगी सिंचाई व्यवस्था, तीन जिलों को मिलेगा लाभ :-
18 जून। हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमति श्रुति चौधरी ने आज जिला के अंतर्गत आने वाली विभिन्न नहरों का निरीक्षण किया और मौके पर ही आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भालौठ सब ब्रांच एवं झज्जर सब ब्रांच नहरों की क्षमता वृद्धि का महत्वपूर्ण परियोजना पर कार्य शुरू किया जाएगा।
इस परियोजना के तहत भालौठ सब ब्रांच की लंबाई 1,56,000 फुट तथा झज्जर सब ब्रांच की लंबाई 62,000 फुट है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दोनों नहरों की डिजाइन क्षमता 2052 क्यूसेक है, जिसे बढ़ाकर 2700 क्यूसेक किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 480 करोड़ रुपये की लागत आएगी। परियोजना के पूर्ण होने के बाद सोनीपत, रोहतक और झज्जर जिलों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र में सिंचाई जल की उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध होने के साथ-साथ कृषि उत्पादन बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी। यह परियोजना प्रदेश की कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका, भाजपा नेता दीपक निवास हुड्डा, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता सतपाल दलाल, कार्यकारी अभियंता अरूण मुंजाल, कुलताज सिंह अधिकारी मौजूद थे।
बॉक्स :-
- पार्टी नेता कुलताज सिंह के घर पहुंची मंत्री श्रुति चौधरी :-
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी इससे पहले भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कुलताज सिंह घर पर गई। यहां पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मौके पर मौजूद लोगों की शिकायतों को भी सुना और समाधान बारे संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन अशोक चौधरी व उदयभान मलिक, दीपक निवास हुड्डïा, कुलसचिव संदीप बंसल व डॉ. राजेश आदि मौजूद रहे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
PA1, Prabhutanand Ashram , Jagdish Colony
Rohtak
124001