Daksh studio
professional photographer
17 किसानों के परिजनों को सौंपी 85 लाख रुपए की सहायता राशि
- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश नांदल ने प्रत्येक किसान के घर पहुंच कर दी आर्थिक सहायता राशि
- कहा, दुख की घड़ी में सरकार व पार्टी उनके साथ है
महम न्यूज
किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले रोहतक जिले के 17 किसानों के परिजनों को प्रदेश सरकार की ओर से आर्थिक सहायता के रूप में पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश नांदल ने पार्टी के दूसरे पदाधिकारियों के साथ मिलकर 17 किसानों के घर पहुंच कर उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें 85 लाख रुपए की नकद आर्थिक सहायता राशि भेंट की। उन्होंने मृतक किसानों के परिजनों को सांत्वना दी और किसान भाइयों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने मृतक किसानों के परिजनों को आर्थिक सहायता भेंट करने के रूप में यह कदम उठाया है। इस फैसले से उन्हें राहत मिलेगी। दुख की घड़ी में सरकार व पार्टी उनके साथ है। नांदल ने बताया कि जिन किसानों के परिजनों को राशि दी गई है, उनमें खेड़ी साध निवासी मृतक किसान रामबीर के पुत्र साहिल, मदीना के मृतक किसान रोहताश के भाई सतबीर, खरावड़ के मृतक किसान रणबीर के पुत्र अनिल, मदीना गांव के मृतक किसान सोनू के भाई रवि, रोहतक से मृतक किसान मुकेश डागर के भाई नरेंद्र, सैमाण से मृतक किसान प्रेम सिंह, धामड गांव से मृतक किसान जगमोहन, मकड़ौली से मृतक किसान ओमप्रकाश, सीसर खास महम से मृतक किसान प्रेम सिंह, खरावड़ गांव से मृतक किसान अनूप, निंदाना निवासी मृतक किसान दीपक, पाकस्मा के मृतक किसान जय भगवान, हुमायूंपुर गांव के मृतक किसान खेलूराम, कटवाड़ा गांव के मृतक किसान तेज सिंह, कलानौर से मृतक किसान सतबीर सिंह, रोहतक के मृतक किसान देवेंद्र सिंह और महम भैणी सुरजन के मृतक किसान बलवान के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद भेंट कर सांत्वना दी। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश बिसला, उदय भान सरपंच, अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश सचिव रेनू डाबला, रमेश चेची, नरेश बड़ाभैण प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
New Bus Stand Rohtak
Rohtak