Manmohan Goel

Manmohan Goel

Share

Ex MAYOR - Rohtak, Haryana

18/06/2026

बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वो तो झाँसी वाली रानी थी।

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी शासन के विरुद्ध अग्रिम भूमिका निभाकर अपने प्राणों की आहुति देने वाली महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर सादर नमन।

17/06/2026

अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा में समर्पित करने वाले Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) के तृतीय सरसंघचालक परम पूजनीय बालासाहब देवरस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।

12/06/2026

जहां बचपन सुरक्षित होगा, वहीं भविष्य समृद्ध होगा।

बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं। उनका स्थान विद्यालय, खेल का मैदान और संस्कारों की पाठशाला में है, न कि श्रम के बोझ तले। हर बच्चे को शिक्षा, संस्कार और अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिले, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को बाल श्रम के प्रति जागरूक होकर वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों तक शिक्षा का महत्व पहुंचाना होगा।

आइए, विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण तथा हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानपूर्ण बचपन दिलाने का संकल्प लें।

Photos from Manmohan Goel's post 11/06/2026

डी-पार्क, रोहतक में हुए दुःखद अग्निकांड में दिवंगत हुए स्वर्गीय भाई कपिल जी एवं स्वर्गीय श्री अमन जी के निवास स्थान पर एवं स्वर्गीय श्री सौरभ जी की क्रिया पर पहुंचकर रोहतक के पूर्व महापौर श्री मनमोहन गोयल ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात की तथा अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर श्री मनमोहन गोयल ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदय विदारक है। ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Rohtak?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Rohtak