Trahimam.com
संघर्ष ने तपाया है,अनुभव ने निखारा है..
सागर-भीड़ का बेरहम चेहरा,अपशब्द बोलने पर मानसिक बीमार की डंडो से की पिटाई,सागर के तीनबत्ती की घटना,वीडियो आया सामने
#त्राहिमाम_मीडिया
प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा अभिनीत नाट्य "हमारे राम" का मंचन सागर के पद्माकर सभागार में 16 मई को दो शो में होगा,आशुतोष राणा सहित सागर के उनके मित्र पूर्व महापौर अभय दरे,पूर्व विधायक सुनील जैन,सुरेंद्र सुहाने,मनोज डेंगरे,रामकुमार पचौरी और अभिषेक गौर ने शहरवासियों से अपील की है कि इस अद्भुत नाट्य को अवश्य देखें,
#त्राहिमाम_मीडिया
28/04/2026
जनप्रतिनिधियों ने कायम रखी कलेक्टर पद की गरिमा,कलेक्ट्रेट पहुंच कर की मुलाकात,अब कलेक्टर कसौटी पर
उमेश यादव "त्राहिमाम"
सागर/बहुत दिन हुए यह इस शिष्टाचार को देखे हुए,अब देखना सुखद रहा,ऐसा नही है कि प्रतिनिधियों का आचरण कभी कलेक्टर के प्रति शिष्ट न रहा हो लेकिन जब साहब आते ही खुद ही बंगले-बंगले चले आएंगे तो..,
खैर,इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में जितनी बड़ी जिम्मेदारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की होती है उतना ही आदर और सम्मान IAS के प्रति आम जनमानस के मन मस्तिष्क में भी होता है,जिलाधिकारी-जनप्रतिनिधि और जिले की अवाम के बीच जब सवांद और सामंजस्य के साथ अपनी-अपनी भूमिका ईमानदारी से निभाई जाती है तब लोक कल्याणकारी प्रशासन की तस्वीर साफ होती है,
बहरहाल,संदर्भ यह है कि आज महिला त्रिशक्ति की तस्वीरें समाचार के लिए प्राप्त हुई जिसमें सागर सांसद लता वानखेड़े सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल से मिलने उनके दफ्तर पहुंची और शिष्टाचार भेंट की,वही दूसरी तस्वीर में नगर की प्रथम नागरिक यानी महापौर संगीता तिवारी नजर आयी जिन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंच कर नवागत कलेक्टर प्रतिभा पाल का स्वागत किया,
अमूमन जिले में कलेक्टर और एसपी की नई पदस्थापना के साथ ही सबसे पहले जो चर्चा जोर पकड़ती है वह यह कि इन्हें फलां भैया लेकर आये है,भैया लोग भी दरबार मे द्रष्टान्त सुना देते की हम ही तो लेकर आये है,वे तो सो रहे थे,मैंने ही उन्हें फोन कर कहा कि सागर ज्वाइन करना है आपको..!
पिछली नियुक्तियों के मामले में जो भी जिसका आदमी रहा हो,जो भी दोनों में से एक को भी लेकर आया हो तो यकीनन उन पूतों के पांव देखने के बाद अब भैया लोग भूल से भी यह दावा नही करते कि "हम ही तो लाये थे"
बहरहाल वर्तमान में भैया हरों से ज्यादा तो बहन का पॉवर दिखाई दे रहा है,
लता वानखेड़े सागर सांसद होने के साथ ही प्रदेश बीजेपी महामंत्री है,बहुत संभव है कि सागर कलेक्टर पदस्थापना को लेकर सागर सांसद की राय ली गयी होगी और एक महिला को ही कलेक्टर के रूप में सागर भेजने का निर्णय देखने के बाद यह परिलक्षित होता भी दिखाई दे रहा है क्योंकि महिला द्वारा ही महिला की रिकमंड की ज्यादा संभवना होती है,
अंत मे बस यही कामना है कि सागर की बेवस नदी का पानी पीते हुए नवागत अधिकारी कभी किसी दबाव में बेवस न हों और जैसा सागर की दोनों महिला जनप्रतिनिधियों ने आपके दफ्तर में आ कर आपका स्वागत किया वैसे ही आपके द्वारा गरिमामयी प्रतिसाद आचरण के रूप के जिले को देखने मिलेगा,
त्राहिमाम मीडिया
26/04/2026
विकास के बाद व्यवस्था जरूरी है
जनप्रतिनिधि और निगम प्रशासन ने शुरू किए प्रयास
उमेश यादव "त्राहिमाम"
सागर/शहर के वार्डो की कुछ अंदरूनी सड़क-नाली को छोड़ लगभग सभी मुख्य सड़को का निर्माण,पुनःनिर्माण,सुधार काम लगातार जारी है,सरकारी कार्यालय,बाग-बगीचे,चौक-चौराहे,तालाब,संजय ड्राइव रोड का सौन्दर्यकरण और एलिवेटिट कॉरिडोर शहर की सुंदरता बड़ा रहे है लेकिन इस विकास के बाद अब बारी है व्यवस्था की,शहर की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक और अतिक्रमण की है जिसके चलते इतने विकास के बाद भी आम जनमानस सरकार को कोसता है,लगता है इसी तथ्य को समझते हुए सागर के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अब शहर को व्यवस्थित करने पर ध्यान केंद्रित किया है,यही वजह है कि मुख्य शहर की गलियों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति लगातार दिखाई दे रही है,
अव्यवस्था की पहली जड़ है संकरे रास्तों के हमारे शहर का बेतरतीव ट्रैफिक,इस दुश्वारी से दो-चार होते दो दिन पहले ही विधायक शैलेन्द्र जैन की तस्वीरें सामने आई थी,भारी जाम को देखते हुए विधायक खुद व्यवस्था बनाते नजर आए थे,फिर दूसरे दिन राहतगढ़ बस स्टैंड परिसर क्षेत्र को व्यवस्थित बनाने के लिए जनप्रतिनिधि,निगम प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने मंथन कर ऑटो टैक्सी सहित हाँथ ठेलो का स्थान सुचिश्चित कर व्यवस्थित करने की योजना बनाई है,हाँथ ठेलों और रेहड़ी वालो के विस्थान की कई बार योजना बनी,प्रयास भी हुए लेकिन सफलता नही मिल सकी,कटरा मस्जिद के चारो ओर की सड़कों के हाल बदतर है,रही सही कसर ई-रिक्शा की बढ़ती तादाद ने पूरी कर दी है,इस क्षेत्र के निवासियों के चार पहिया वाहन तो पहले से ही पूरा फुटपाथ निगल चुके है वो अलग,
बहरहाल दुश्वारियां गिनने के बजाय समाधान निकालने के मूड में नजर आ रहे जिम्मेदारों के साथ अवाम को भी खड़े होना चाहिए,कुछ नही तो सलाह-सुझाव तो दे ही सकते है और जिम्मेदार नागरिक होने का प्रमाण देते हुए कम से कम खुद के द्वारा पहले से व्याप्त इन दुश्वारियों में इजाफा करते दिखाई न दे यह प्रयास भी आपको सभ्य नागरिक साबित करेगा,सागर के बीचों-बीच थोक व्यापार के चलते माल वाहकों की शहर में घुसपैठ भी व्यवस्था बिगाड़ने में अहम है,
खैर,समाधान की तरफ चलें तो विधायक शैलेन्द्र जैन,निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार और निगम आयुक्त राजकुमार खत्री सहित ट्रैफिक पुलिस अमले द्वारा इस बार शहर को व्यवस्थित करने के प्रयास गंभीर नजर आ रहे है लेकिन यह प्रयास तभी परिणाम देगा जब नागरिक सहयोग करेंगे,अब घर बैठे कोसने से शहर व्यवस्थित नही होगा,आपका वैचारिक,सलाह-सुझाव या स्व-अनुशासन के योगदान के बिना यह संभव नही होगा यह हमें याद रखना होगा,
"त्राहिमाम मीडिया"
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Sagar