SPL Aryan Academy
"A Family Of Learning"
04/07/2026
दोनों पुण्य आत्माओ लक्खी शाह बंजारा की जयंती व स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर शत शत नमन
👩👧👦 “A special day of entertainment, smiles, and bonding with our wonderful mothers.”
10/05/2026
🌸 Happy Mother’s Day 🌸
“माँ वह अनमोल शक्ति है जो अपने प्रेम, त्याग और संस्कारों से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाती है।
माँ के आशीर्वाद से ही जीवन में सफलता और खुशियाँ प्राप्त होती हैं।”
सभी माताओं को समर्पित
💐 मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐
03/05/2026
*द वेडनेसडे न्यूज़*
*सहारनपुर के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन, उत्तर प्रदेश टीम रही द्वितीय*
सहारनपुर।
SPL A***n Academy, मनोहरपुर के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 5वें इंडियन ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एंड गेम्स फेस्टिवल 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 1 मई से 3 मई 2026 तक पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में आयोजित की गई, जिसमें देशभर की टीमों ने भाग लिया।
गिल्ली-डंडा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस टीम में जिला सहारनपुर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी दमनजीत सिंह, अंशुल राणा, दीक्षांत कुमार, अवी कुमार, मोहम्मद शाद, अभी कुमार एवं अभय कंबोज शामिल रहे, जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से पूरे भारत में दूसरा स्थान हासिल किया।
इसके अलावा, इंतजार अंसारी ने रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं, कविश सैनी, आर्य उपाध्याय, मनदीप सिंह एवं हर्ष पाल ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीतकर टीम का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता के दौरान उत्तर प्रदेश टीम का पहला मैच उत्तराखंड के साथ, दूसरा तमिलनाडु के साथ और तीसरा राजस्थान टीम के साथ हुआ। अंतिम मुकाबले में राजस्थान टीम ने 100 अंक प्राप्त किए, जबकि उत्तर प्रदेश टीम 75 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रही।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने हर्ष व्यक्त किया। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
विद्यालय प्रबंधन एवं क्षेत्रवासियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
NH 307 Village Manoharpur
Saharanpur
247662