Koshi samachar

Koshi samachar

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Koshi samachar, Media/News Company, Saharsa.

25/09/2025

,सलखुआ एवं सिमरी बख्तियारपुर के BSNL उपभोक्ताओं से
आग्रह है कि आपका नेटवर्क काम करता है तो बताए। अन्यथा कंपनी की सीम बदले, रिचार्ज करने समय काफी प्रलोभन देता है पर रिजल्ट साइफर

22/03/2024

बिहार दिवस

मैं हूँ बिहार

चाणक्य की नीति हूँ,
आर्यभट्ट का आविष्कार हूँ मैं .
महावीर की तपस्या हूँ,
बुद्ध का अवतार हूँ मैं .
अजी हाँ! बिहार हूँ मैं !

सीता की भूमि हूँ,
विद्यापति का संसार हूँ मैं .
जनक की नगरी हूँ,
माँ गंगा का श्रंगार हूँ मैं .
अजी हाँ! बिहार हूँ मैं !

चंद्रगुप्त का साहस हूँ,
अशोक की तलवार हूँ मैं .
बिंदुसार का शासन हूँ,
मगध का आकार हूँ मैं .
अजी हाँ! बिहार हूँ मैं !

दिनकर की कविता हूँ,
रेणु का सार हूँ मैं .
नालंदा का ज्ञान हूँ,
पर्वत मन्दार हूँ मैं .
अजी हाँ! बिहार हूँ मैं !

वाल्मिकी की रामायण हूँ,
मिथिला का संस्कार हूँ मैं .
पाणिनी का व्याकरण हूँ,
ज्ञान का भण्डार हूँ मैं .
अजी हाँ! बिहार हूँ मैं !

राजेन्द्र का सपना हूँ,
गांधी की हुंकार हूँ मैं .
गोविंद सिंह का तेज हूँ,
कुंवर सिंह की ललकार हूँ मैं .
अजी हाँ! बिहार हूँ मैं

*बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*

Photos from Koshi samachar's post 30/03/2022

सलखुआ सहरसा.
संवाददाता:- वशिष्ठ नारायण।
अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित चार्टेड अकाउंटेंट परीक्षा-2022 में सलखुआ की नैनिका किशोर उप मुख्य मंत्री तारकिशोर प्रसाद की भतीजी ने प्रथम प्रयाश मे ही सफलता हासिल कर परिवार सहित जिले व राज्य का मान बढ़ाया है। पिता कौशल किशोर प्रसाद जो फिलहाल मिरचाई बाड़ी कटिहार में परिवार सहित रहते हैं। उन्होंने बताया आज मेरा जीवन सार्थक हुआ। नैनिका किशोर ने बतायां कि लक्ष्य तय कर पढ़ाई करने के साथ घर का तनावमुक्त, खुशनुमा माहौल और आवश्यक संसाधन जरूरी हैं। कोरोना काल में उन्हें घर में यह सब मिला। सफलता का श्रेय उन्होंने परिवार को दिया।
परिणाम की जानकारी मिलने के बाद घर में जश्न का माहौल है।बड़े पापा डिप्टी सीएम श्री प्रसाद कहते हैं कि बच्चों की लगन देखकर हमें पूरा विश्वास था कि वे अच्छी उपलब्धि हासिल करेगी। खुशी परिवार में सभी सदस्यों के साथ मम्मी-पापा को है। बच्चों की इस उपलब्धि पर परिवार के सदस्यों मे गौरव की अनुभूति हो रही है। जैसे ही पता चला परिवार, पड़ौस और समाज के लोग बच्चों को बधाई पहुंचने लगा हैं। नैनिका की मम्मी बेदना भगत कहती हैं कि बच्चे हमेशा कहते थे कि नाम कमाएंगे, आज बेटी ने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है कि उसे शब्दों में बयान करना संभव नहीं है।
नैनिका किशोर बच्चे से ही मेघावी रही है। दसवीं में 95% एसकेपी विद्या विहार भागलपुर,बीकॉम प्रतिष्ठा हँसरत कालेज ,दिल्ली विश्वविद्यालय,आर्टिकल शिप ग्रोट थोरेशनकंपनी, गुड़गांव से की है।

30/03/2022

सलखुआ सहरसा.
एक संवाददाता :- वशिष्ट नारायण.
सलखुआ स्थित स्टेट हाइवे पर सोमवार को किये जा रहे वाहन चेकिंग से अफरातफरी मच गई। वही पुलिस पदाधिकारी ने तीन वाइक चालक से तीन हजार का चलान काटा। चेकिंग कर सअनि संजय कुमार ने बताया। वाइक में हेलमेट लटका कर चल रहे तीनो चालक को एक - एक हजार रुपए का चलान काटा गया है। कई चालक तो चेकिंग के सूचना मिलते ही रास्ता ही बदल लिया। थानाध्यक्ष गुड्डु कुमार ने बताया कि प्रतिदिन जगह बदल-बदल कर वाहन चेकिंग करने का निदेश दिया गया है।

Want your business to be the top-listed Media Company in Saharsa?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Saharsa