Sonbarsa RAJ

Sonbarsa RAJ

Share

सोनबरसा राज, सहरसा जिला मुख्यालय का एक महत्वपूर्ण गांव हैं । यहाँ खुशियों की वर्षा होती है ।

Photos from Sonbarsa RAJ's post 08/04/2026

सूरज कुमार तक पहुंचने में मदद कीजिए, इनका पैन कार्ड, आधार कार्ड, और एटीएम सड़क किनारे गिरा मिला है।

अगर कोई पहचानते हैं तो कमेंट करें या मैसेज करें।

24/03/2026

जीशान आलम, पिता अनवार आलम, चाचा मेराज आलम घड़ी दुकान रॉयल वॉच भगत सिंह चौक सोनबरसा। जीशान संघर्ष, मेहनत और सफलता की एक बेहद प्रेरणादायक मिसाल हैं। आर्थिक तंगी जैसी कठिन परिस्थितियों में जीवन व्यतीत करते हुए भी उन्होंने कभी अपने सपनों को कमजोर नहीं पड़ने दिया। सीमित संसाधनों और अनेक चुनौतियों के बावजूद जीशान ने अपनी पढ़ाई के प्रति गहरी लगन, अनुशासन और समर्पण बनाए रखा। सोनबरसा जैसे छोटे क्षेत्र से अपनी प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करते हुए उन्होंने यह साबित कर दिया कि सफलता के लिए बड़े साधनों से ज्यादा बड़ा हौसला और दृढ़ संकल्प जरूरी होता है।
कड़ी मेहनत का परिणाम यह रहा कि कॉमर्स में 454 अंक प्राप्त कर सहरसा ज़िला टॉपर बना। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है। उनकी सफलता यह दर्शाती है कि जिसके इरादे मजबूत होते है तो परिस्थितियां भी उस व्यक्ति के आगे झुक जाती हैं।
समाज और राजनीतिक क्षेत्र के लोगों की जिम्मेदारी है कि वे जीशान जैसे होनहार और मेहनती छात्रों की आर्थिक सहायता। कर आगे बढ़ाने में सहयोग करें। यदि ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को सही अवसर मिले, तो वे भविष्य में देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

साभार - मोहम्मद शहंशाह

23/03/2026

बिहार बोर्ड के इंटर परीक्षा का परिणाम आज जारी होने जा रहा है। अगर आप सोनबरसा से हैं तो करें अपना मार्क शेयर, हम करेंगे शेयर।

Want your organization to be the top-listed Government Service in Saharsa?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Sonbarsa Raj
Saharsa
852129