Team Chirag Agrawal
जय श्री राम
02/07/2026
आज जेठा, सक्ती में आयोजित “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन” भाजपा कार्यालय के भूमिपूजन एवं जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के साथ शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यह भवन केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा के संकल्प का सशक्त केंद्र बनेगा। वहीं वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य का संदेश भी दिया गया।
माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सक्ती जिला निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में जेठा एवं पूरे क्षेत्र में विकास, जनकल्याण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के अनेक महत्वपूर्ण कार्य धरातल पर दिखाई देंगे।
जनसेवा, विकास और संगठन सशक्तिकरण के इस संकल्प के साथ हम सभी क्षेत्र की प्रगति के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
ॐ नमः शिवाय 🙏
सोमवार के पावन दिवस पर पवित्र तुर्री धाम में भगवान भोलेनाथ के दिव्य श्रृंगार दर्शन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अलौकिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में पूजा-अर्चना कर सक्ती क्षेत्र के समस्त देवतुल्य नागरिकों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली एवं निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।
भगवान भोलेनाथ की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे तथा क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।
हर हर महादेव! 🚩🔱
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Website
Address
Sakti
495689