Mainbiharhoon

Mainbiharhoon

Share

The name Bihar is a derivative from Vihara, which means 'monastery'. True to its name and its rich c

23/09/2020

हिन्दी की युद्ध काव्य परम्परा के शिखर पुरुष राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयन्ती पर विनम्र प्रणाम

सच है, विपत्ति जब आती है, कायर को ही दहलाती है,
शूरमा नहीं विचलित होते, क्षण एक नहीं धीरज खोते,
विघ्नों को गले लगाते हैं, काँटों में राह बनाते हैं।

मुख से न कभी उफ कहते हैं, संकट का चरण न गहते हैं,
जो आ पड़ता सब सहते हैं, उद्योग-निरत नित रहते हैं,
शूलों का मूल नसाने को, बढ़ खुद विपत्ति पर छाने को।

है कौन विघ्न ऐसा जग में, टिक सके वीर नर के मग में?
खम ठोंक ठेलता है जब नर, पर्वत के जाते पाँव उखड़।
मानव जब जोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है।

गुण बड़े एक से एक प्रखर, हैं छिपे मानवों के भीतर,
मेंहदी में जैसे लाली हो, वर्तिका-बीच उजियाली हो।
बत्ती जो नहीं जलाता है, रोशनी नहीं वह पाता है।

पीसा जाता जब इक्षु-दण्ड, झरती रस की धारा अखण्ड,
मेंहदी जब सहती है प्रहार, बनती ललनाओं का सिंगार।
जब फूल पिरोये जाते हैं, हम उनको गले लगाते हैं।

वसुधा का नेता कौन हुआ? भूखण्ड-विजेता कौन हुआ?
अतुलित यश क्रेता कौन हुआ? नव-धर्म प्रणेता कौन हुआ?
जिसने न कभी आराम किया, विघ्नों में रहकर नाम किया।

जब विघ्न सामने आते हैं, सोते से हमें जगाते हैं,
मन को मरोड़ते हैं पल-पल, तन को झँझोरते हैं पल-पल।
सत्पथ की ओर लगाकर ही, जाते हैं हमें जगाकर ही।

वाटिका और वन एक नहीं, आराम और रण एक नहीं।
वर्षा, अंधड़, आतप अखंड, पौरुष के हैं साधन प्रचण्ड।
वन में प्रसून तो खिलते हैं, बागों में शाल न मिलते हैं।

कंकरियाँ जिनकी सेज सुघर, छाया देता केवल अम्बर,
विपदाएँ दूध पिलाती हैं, लोरी आँधियाँ सुनाती हैं।
जो लाक्षा-गृह में जलते हैं, वे ही शूरमा निकलते हैं।

बढ़कर विपत्तियों पर छा जा, मेरे किशोर! मेरे ताजा!
जीवन का रस छन जाने दे, तन को पत्थर बन जाने दे।
तू स्वयं तेज भयकारी है, क्या कर सकती चिनगारी है?

05/08/2020

मंगल भवन अमंगल हारी।
द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी॥
होइहि सोइ जो राम रचि राखा।
को करि तर्क बढ़ावै साखा॥
हो, धीरज धरम मित्र अरु नारी।
आपद काल परखिये चारी॥
जेहिके जेहि पर सत्य सनेहू।
सो तेहि मिलय न कछु सन्देहू॥
हो, जाकी रही भावना जैसी।
प्रभु मूरति देखी तिन तैसी॥
रघुकुल रीत सदा चली आई।
प्राण जाए पर वचन न जाई॥
हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता।
कहहि सुनहि बहुविधि सब संता॥

27/07/2020

इंतज़ार करने वालों को सिर्फ़ उतना ही मिलता है,जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं !
पूर्व राष्ट्रपति, के नाम से प्रसिद्ध, महान वैज्ञानिक, भारत रत्न डॉ जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
उनका आदर्श जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

26/07/2020

कारगिल विजय दिवस हमारे जांबाज सैनिको की वीरता, शौर्य और बलिदान की याद दिलाता है, मातृभूमि के अमर शहीदों को शत् – शत् नमन।

Want your establishment to be the top-listed Arts & Entertainment in Samastipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Samastipur