Samastipur public junction

Samastipur public junction

Share

समस्तीपुर शहर की खबरों को पढ़ने के लिए पेज को लाइक करें। खबर के लिए 9939970300 पर सूचना दें।

11/06/2026

विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव में ड्यूटी लिए जाने के बावजूद वाहन मालिकों को अब तक कार्य का भुगतान नहीं हो पाया है। जिससे नाराज वाहन मालिकों ने जिला मोटर व्यवसाय संघ के बैनर तले गुरुवार को शहर में जुलूस निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व जिला मोटर व्यवसाय संघ के जिला अध्यक्ष संजय सिंह कर रहे थे।
इससे पूर्व लोगों ने शहर के कर्पूरी बस पड़ाव से जुलूस निकाला जो कर्पूरी स्मारक स्थल, सरकारी बस स्टैंड होते हुए हॉस्पिटल गोलंबर फिर कलेक्ट्रेट पहुंची जहां पर लोगों ने पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया । वहीं लोगों ने कर्पूरी बस पड़ाव में एक सभा का भी आयोजन किया जिसमें आंदोलन को और तेज करने का आह्वान किया गया।

इस मौके पर संगठन के महासचिव संजीव कुमार सुमन ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जिले भर से करीब 4000 वाहनों को जिला प्रशासन द्वारा जब्त कर चुनावी कार्य में लगाया गया था । चुनाव संपन्न हुए 6 महीना से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अब तक महज 400 वाहन मालिकों को ही वहां का भुगतान दिया गया है जबकि शेष वाहन मालिक लगातार कार्यालय का चक्कर लगाकर लौट रहे हैं। जिससे उनके समक्ष आर्थिक परेशानी भी बढ़ गई है क्योंकि ज्यादातर वाहन लोगों ने ईएमआई पर ले रखा है। अब स्थिति आ गई है की ईएमआई नहीं देने के कारण उनका वाहन फाइनेंसर खींचने की धमकी दे रहे हैं। कुल मिलाकर जिले भर में 5 करोड़ रूपया वाहन मालिकों का जिला प्रशासन पर बकाया है।

10/06/2026

सावधान, बूढी गंडक नदी के बायां तटबंध बाइपास सड़क , पग-पग पर मौत

अगर आम जाम से बचने के लिए बूढी गंडक नदी के बायां तटबंध पर मुसेपुर से दूमदूमा पुल करीब पांच किलोमीटर सफर करना चाहते हैं तो सावधान हो जाय। इस सड़क पर पग-पग पर मौत आपका इंतजार कर रही है। सड़क निर्माण कंपनी ने बांये तटबंध पर सड़क तो बना दिया लेकिन इस सड़कों के बीचो बीच 20 से अधिक स्थानों पर बिजली का पोल यूं ही छोड़ दिया है। ऐसी स्थिति में अगर को अनजान राहगीर इस रास्ते वाहन लेकर जाते हैं हादसा संभव है। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हुए 20 दिनों से अधिक समय गुजर चुका है लेकिन कार्यएजेंसी द्वारा अबतक सड़कों के बीचो-बीच बिजली के पोल को अबतक नहीं हटाया गया है।

10/06/2026

चार लाख पेंशनधारियों के अकाउंट में भेजे गए 47.15 करोड़, केवाईसी नहीं कराने वाले 92 हजार लोगों को नहीं मिली राशि

समस्तीपुर

समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा समस्तीपुर जिले के 4 लाख 8 हजार 414 लोगों के खाते में 47 करोड़ 15 लाख 58 हजार 900 रुपए भेज गए। यह राशि मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लाभुकों के खाते में भेजी है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्तर पर डीएम रोशन कुशवाहा के साथ ही वरीय पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे। उधर, जीवित रहने का प्रमाण पत्र नहीं देने वाले 92367 लोगों को राशि नहीं भेजी जा सकी।

मौके पर डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि पेंशनधारियों को डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में सीधी राशि भेजी गई है। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत 2,02,364 लोगों को 2,41,51,0300 रुपए उनके खाते में भेजी गई है। इसके अलावा इंदिरागांधी राष्ट्रीय वृद्धवस्था पेंशन योजना के तहत 77,829 लोगों के बीच 8,57,79,300 रुपए दिया गया है। लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 37891 लोगों के बीच 4,30,52,700 रुपए भेजा गया है। इसी तरह इंदिरागांधी राष्ट्रीयविधवा पेंशन योजना के तहत 24636 लोगों के बीच 2,75,94,500 रुपए दिए गए। बिहार नि:शक्तापेंशन योजना के तहत 62723 लोगों के बीच 7,03,53, 200 खाते में भेजी गई है। इसके अलावा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्ता पेंशनयोजना के तहत 32,68,100 लोगों के बीच 4,08,414 लाख रुपए लाभुक के खाते में भेजी गई। डीएम ने कहा कि इसके अलावा जीवित होने का प्रमाण पत्र नहीं देने वाले पेंशन धारियों की राशि अभी होल्ड की गई हैजैसे - जैसे लोग प्रताण पत्र देंगे उनके खाते में राशि भेज दी जाएगा।

09/06/2026

महंगाई भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल का धरना

Want your business to be the top-listed Media Company in Samastipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Samastipur
848101