Azad khabar

Azad  khabar

Share

मै नईमुद्दीन आजाद दोस्तों हमारे पेज़ को फॉलो करें और अपने दोस्तों मे शेयर करें

28/05/2026

उर्दू के मशहूर शायर डॉ बशीर बद्र का इंतकाल,
शायरी की दुनियां में शोक की लहर

समस्तीपुर (आजाद खबर)। उर्दू के मशहूर और पद्मश्री से सम्मानित शायर डॉ बशीर बद्र का 91 वर्ष की आयु में भोपाल स्थित उनके आवास पर लंबी बीमारी और डिमेंशिया (स्मृतिलोप) के बाद निधन हो गया है। उजियारपुर विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने उनके निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक प्रकट करते हुए कहा है कि डॉ बशीर बद्र के इंतकाल से साहित्य जगत में शोक की लहर है और उर्दू अदब के एक सुनहरे दौर का अंत हो गया। उन्होंने अपनी गजलों में फारसी के कठिन शब्दों की जगह आम बोलचाल की बेहद सरल और भावुक भाषा का इस्तेमाल किया, जो सीधे दिलों को छू जाती है l उन्हें 1999 में साहित्य अकादमी पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्होंने बिहार उर्दू अकादमी सहित कई अन्य साहित्यिक सम्मान भी प्राप्त किए। उनके कई शेर आज भी लोगों की जुबान पर हैं, जैसे उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो, न जाने किस गली में जिंदगी की शाम हो जाये। उनके जाने से उर्दू शायरी और गजल की दुनियां में जो शून्य पैदा हुआ है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

27/05/2026

समस्तीपुर। खानपुर के सिरोंपट्टी में संगम नदी में पांच दोस्त डूबे,,,एक की मौत होने से मची हलचल,,,,

27/05/2026

समस्तीपुर। जिले के खानपुर में सुरेंद्र सहनी का शव पहुंचते ही मचा कोहराम,,,,गाजियाबाद में पैसे की लेनदेन में हुई हत्या,,,, #

26/05/2026

समस्तीपुर। जिले के दौलतपुर निवासी मो शौकत का पुत्र मो अरशद ने क्रिकेट मैच में नाबाद 101 रन बनाकर अपने खानदान के साथ साथ जिले का नाम रोशन किया,,,,,

25/05/2026

समस्तीपुर। खानपुर प्रखंड के खानपुर उत्तरी पंचायत के मुखिया अरुण कुमार सिंह द्वारा योजनाओं में भ्रष्टाचार का विरोध किया तो मुखिया आदि ने मिलकर मनोज कुमार के साथ किया मारपीट,,,,

25/05/2026

समस्तीपुर। विधानसभा चुनाव में वाहन चालकों का बकाया राशि नहीं मिलने पर वाहन स्वामियों ने मोटर व्यवसाई संघ के माध्यम से डीएम को सौंपा ज्ञापन,,,,संघ ने कहा कि अगर 15 दिनों के अंदर बकाया राशि नही मिला तो होगा जिला में आंदोलन,,,,

24/05/2026

समस्तीपुर। ये हैं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जिन्हें राष्ट्रपिता मोहन दास करमचंद गांधी का नाम भी सही से बोलने नहीं आता,,,,

24/05/2026

समस्तीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिया 19 वें रोजगार मेले का उदघाटन रिमोट से किया,,,,समस्तीपुर जिले के 64 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र,,,,

23/05/2026

पश्चिम बंगाल में गाय बेचने वाले हिंदू व्यापारी को सुनिए,,,,
ये कह रहें हैं हमने बीजेपी को वोट दिया ये सोचकर कि हमारा अच्छा होगा, लेकिन अब महसूस हो रहा है कि सोनार बांग्ला से अच्छा जॉय बांग्ला था और मुस्लिम भाई गाय नहीं खरीद रहें हैं,,,
जो चुना है वो मिल रहा है और मुस्लिम भी वही कर रहा है जो क़ानून कह रहा है,,,, #

21/05/2026

पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, क्षेत्र में मचा कोहराम

समस्तीपुर (आजाद खबर)। जिले के वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के लखनपट्टी पंचायत अंतर्गत शादीपुर बथनाहा गांव में गुरुवार की संध्या एक दर्दनाक हादसे में दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई। घटना गांव से सटे महराजी चौर स्थित पानी भरे गहरे गड्ढे में हुई, जहां स्नान करने गई पांच बच्चियां अचानक गहरे पानी में चली गई। हादसे के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सर्वेश झा, एसएसआई अफरोज आलम, दारोगा जय श्रीराम सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पंहुचकर आगे की कार्रवाई मे जुट गये। मृत बच्चियों की पहचान शादीपुर बथनाहा गांव निवासी छेदी राय की 10 वर्षीय पुत्री चंदन कुमारी एवं 16 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी के तौर पर हुई है। बताया गया है कि गुरुवार की संध्या करीब चार बजे गांव की पांच बच्चियां एक साथ महराजी चौर में बने पानी भरे गड्ढे में स्नान करने गई थी। स्नान के दौरान सभी बच्चियां गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। बच्चों की चीख सुनकर पास में भैंस चरा रहे एक चरवाहे ने बिना अपनी जान की परवाह किए पानी में छलांग लगा दी। उसने काफी मशक्कत के बाद तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन चंदन कुमारी और कोमल कुमारी को नहीं बचाया जा सके। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गये। परिजन दोनों बच्चियों को लेकर इलाज के लिए भाग-दौड़ करने लगे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दो सगी बहनों की एक साथ मौत होने से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां-बाप का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है। गांव की महिलाएं और परिजन घटनास्थल पर आंखों के आंसू रोक नहीं पाए। ग्रामीणों ने बताया कि महराजी चौर में जेसीबी से मिट्टी काटने से कई जगह गहरे गड्ढे हैं, जिनमें बारिश और आसपास के पानी भर जाने से हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई सुरक्षा व्यवस्था या घेराबंदी नहीं कराई गई है। लोगों ने बताया कि छोटे बच्चे अक्सर वहां स्नान करने या खेलने पहुंच जाते हैं। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पुलिस प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पानी भरे खतरनाक गड्ढों की जल्द घेराबंदी कराई जाय तथा मृतक बच्चियों के परिजनों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाय, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो।

20/05/2026

समस्तीपुर । दो बाईकों की टक्कर में डॉक्टर की मौत,,,नाराज लोगों ने किया घंटों सड़क जाम,,,

Want your business to be the top-listed Media Company in Samastipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


समस्तीपुर
Samastipur
848101