Apna Sambhal
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Apna Sambhal, Religious organisation, sambhal, Sambhal.
05/05/2026
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार “उपभोक्ता देवो भव:” के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं पर बड़ा फैसला लिया है। तकनीकी दिक्कतों के कारण उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी को देखते हुए अब स्मार्ट/प्रीपेड मीटर व्यवस्था में बदलाव किया गया है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
अब लिए गए निर्णय के अनुसार...
सभी स्मार्ट मीटर अब सामान्य (पोस्ट-पेड) मीटर की तरह काम करेंगे।
प्री-पेड व्यवस्था को समाप्त किया जा रहा है।
पहले की तरह हर महीने 1 से 30 तारीख तक का बिल बनेगा और अगले 10 दिनों के भीतर SMS या WhatsApp पर भेजा जाएगा।
बिल मिलने के बाद निर्धारित समय सीमा में भुगतान करना होगा।
उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि अपना मोबाइल नंबर अपडेट रखें और विभाग के संदेशों पर ध्यान दें।
किसी भी स्थिति में महीने के भीतर बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।
पुराने बकाये को 10 किस्तों में जमा करने की सुविधा दी जाएगी।
पुराने मीटरों को स्मार्ट-प्रीपेड मीटर से बदलने का कार्य फिलहाल स्थगित किया गया है।
हाल ही में लगे स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा।
गर्मी के मौसम में बिजली संबंधी कोई परेशानी न हो, इसके लिए विभाग को विशेष निर्देश दिए गए हैं।
यह फैसला उपभोक्ताओं को राहत देने और बिजली सेवाओं को अधिक सुगम बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
04/05/2026
सम्भल में एसडीएम साहिबा को एक ज्ञापन महाराणा प्रताप पार्क में स्थित महाराणा प्रताप के चित्र के साथ छेड़छाड़ को लेकर दिया गया। जिसमें सर्व समाज राजपूत संगठन, प्रजापति संगठन, ब्राह्मण समाज के लोग लोगों ने भागीदारी की, प्रमुख रूप से इंजीनियर अमित पवार, राजा ठाकुर, अभी ठाकुर, सर्वेश ठाकुर, मंगल प्रजापति, मोहित ठाकुर, आयुष ठाकुर, अजीत ठाकुर, प्रिंस, अवधेश, वंश ठाकुर, मयंक, धर्मवीर, आयुष, परमानंद अमन,अमरीश ठाकुर, गुड्डू पवार, सोनू, ओम ठाकुर, विवेक ठाकुर, इंदप्रताप, अभिषेक अभय, उदय ठाकुर, आशीष, प्रशांत, सिद्धू ठाकुर,बॉबी ठाकुर, लवकेश ठाकुर, सिद्धांत ठाकुर, लाला ठाकुर, गोपी, सागर, शिव, शील ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, तरुण, सुमित, इशू, सूर्यांश, शिवम, नितिन, रमन, सोनू, गोविंदा, वंशज, गोपाल, पप्पू ठाकुर, ललित ठाकुर, रजत ठाकुर आदि ने
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Sambhal
Sambhal
244302