B Rajasthan news
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from B Rajasthan news, Media/News Company, B Rajasthan news, Sapotra.
05/06/2026
झोलाछापों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: सपोटरा-मंडरायल में अवैध क्लिनिक सीज, मचा हड़कंप
करौली जिले में झोलाछाप और नीम हकीमों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध क्लिनिकों को सीज कर दिया। ब्लॉक स्तरीय दलों की इस सख्त कार्रवाई से सपोटरा और मंडरायल क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सतीश चंद मीणा ने बताया कि सपोटरा ब्लॉक में बीसीएमओ डॉ. मनोज कुमार मीणा, तहसीलदार दिलीप अग्रवाल, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. दुर्गेश मीणा तथा स्थानीय चिकित्सा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए डाबरा में विनोद कुमार की क्लिनिक तथा सपोटरा में संजीत कुमार विश्वास की क्लिनिक को सीज किया।
इसी प्रकार मंडरायल ब्लॉक में बीसीएमओ डॉ. महेश मीणा और तहसीलदार के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए चार झोलाछाप-नीम हकीमों की दुकानों को सीज किया।
प्रशासन की यह कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। टोडाभीम और गुढ़ाचंद्रजी ब्लॉक में भी टीमों ने दबिश देकर झोलाछापों पर शिकंजा कसा। वहीं गुढ़ाचंद्रजी में उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने रौंसी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन झोलाछापों को नोटिस चस्पा किए।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध क्लिनिक संचालकों में डर का माहौल बना हुआ है।
05/06/2026
हर कदम प्रकृति की ओर, हर सांस जीवन के लिए!
प्रकृति की रक्षा, सुरक्षा का आधार: स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन की नींव है। बी राजस्थान न्यूज प्राकृतिक स्वरूप को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए भी समर्पित है।
एक बेहतर कल के लिये हमें अपने दैनिक जीवन में तीन मुख्य बातों को अपनाना होगा:
पेड़ लगाएं: अधिक से अधिक पौधे रोपें और उनके बड़े होने तक उनकी देखभाल की जिम्मेदारी लें।
पर्यावरण बचाएं: संसाधनों का सीमित उपयोग करें और प्रदूषण फैलाने वाली आदतों पर रोक लगाएं।
धरती को स्वस्थ बनाएं: कचरा हमेशा नियत स्थान पर डालें और एकल-उपयोग प्लास्टिक (Single-use plastic) को पूरी तरह कहें 'ना'।
कानूनी सजगता भी है जरूरी: वनों को काटना, वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाना और सार्वजनिक स्थानों पर प्रदूषण फैलाना कानूनी रूप से दंडनीय है। प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों को समझें।
B Rajasthan News सदैव सामाजिक सरोकारों और जन-कल्याण के कार्यों में अग्रणी रहा है। आइए, इस पर्यावरण दिवस पर हम सब मिलकर प्रदेश को हरा-भरा और खुशहाल बनाने का संकल्प लें।
#सुरक्षित_भविष्य
Rajasthan News: टोडाभीम में दर्दनाक हादसा, जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच दबने से युवक की मौत
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
B Rajasthan News
Sapotra
322218