SVMIC Shamli
सर्वे भवन्तु सुखिन:
23/12/2025
“विद्या भारती” अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, शामली के सभागार में महान भारतीय गणितज्ञ एवं अनन्त के आविष्कारक श्रीनिवास रामानुजन की जयन्ती के अवसर गणित मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधानाचार्य आनन्द प्रसाद ने की। कार्यक्रम का संचालन शुभम भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महान गणितज्ञ रामानुजन के चित्र के सम्मुख सामूहिक पुष्पार्चन से हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों द्वारा गणित के मॉडलों का प्रदर्शन किया गया और गणित प्रश्नमंच, वैदिक गणित प्रश्नमंच, गणित प्रदर्श, गणित प्रयोग, गणित पत्र-वाचन जैसी रचनात्मकता का सृजन करने वाली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
उक्त प्रतियोगिताओं के परिणाम के क्रम में ‘‘गणित प्रश्नमंच प्रतियोगिता’’ में अक्षय, आर्यन, स्पर्श, अभिनव, वंश, नमन, ध्रुव, कार्तिक राणा, मंयक कौशिक, मोनू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ‘‘वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता’’ किशोर वर्ग में निशांत, यश, अनन्त तरूण वर्ग में देवांश, पार्थ, युवराज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ‘‘गणित प्रयोग प्रतियोगिता’’ किशोर वर्ग में आयुष्मान तथा तरूण वर्ग में आर्यन जिन्दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ‘‘गणित प्रदर्श प्रतियोगिता’’ में हर्ष मलिक, अभिनव पांचाल, कार्तिक शर्मा, विनय कुमार, आरव, राघव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ‘‘गणित पत्र वाचन प्रतियोगिता’’ में वंशु ने प्रथम स्थान तथा ‘‘गणित भाषण प्रतियोगिता’’ में अनन्त शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गणित मेले में निर्णायक की भूमिका में अपना अमूल्य योगदान देने वाले श्रीमान आशुतोष वशिष्ठ, अमित तोमर, अमरदीप सिंह, श्वेता मलिक, शेखर कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
संस्था के प्रधानाचार्य आनन्द प्रसाद ने सभी आगन्तुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा प्रतिभागी छात्रों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उन्हे भावी भविष्य में आगे बढ़ने की उत्कृष्ट प्रेरणा प्रदान की।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the school
Website
Address
BUDHANA Road
Shamli
247776