Hum Live
✨ "हर पल लाइव, हर खबर आपके साथ – Hum Live, आपकी आवाज़!"
27/11/2025
टेंट संचालक लापता, परिजनों का सोहसराय थाने में हंगामा
नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र में 25 नवंबर से लापता टेंट संचालक का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। परिजन लगातार अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। जानकारी के अनुसार, लापता होने की शिकायत देने के बावजूद पुलिस की कार्रवाई धीमी होने से आक्रोश बढ़ गया। बुधवार को बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण थाने पहुंच गए और घेराव कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराते हुए जल्द पता लगाने का आश्वासन दिया। मामले ने इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।
20/11/2025
नालंदा में सड़क हादसे से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-82 किया जाम, अधिकारियों की पहल पर हटाया अवरोध
नालंदा जिले में बुधवार की शाम हुए सड़क हादसे में अस्थावां थाना क्षेत्र के मालती गांव निवासी 22 वर्षीय अम्बेडकर पासवान की मौत के बाद गुरुवार सुबह इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। घटना से क्षुब्ध ग्रामीण सुबह 7 बजे से ही मालती स्थित B.Ed कॉलेज के पास बिहार शरीफ–बरबीघा मुख्य मार्ग (NH-82) पर उतर आए और तत्काल मुआवजा की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
घटना के संबंध में बताया गया कि अम्बेडकर पासवान अपने बहनोई अनिकेत कुमार के साथ शादी का कार्ड बांटने अहियाचक जा रहे थे। रहुई थाना क्षेत्र के भेन्डा मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की सहायता से उन्हें बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अम्बेडकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं अनिकेत की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अम्बेडकर की शादी अगले महीने 4 दिसंबर को होने वाली थी, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
हादसे की जानकारी मिलते ही अस्थावां थानाध्यक्ष उत्तम कुमार और BDO मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास शुरू किया। मालती पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सोनू कुमार भी पहुंचकर भीड़ को समझाने में जुट गए। उन्होंने ग्रामीणों की मुआवजा संबंधी मांग को अधिकारियों के समक्ष रखा और परिजनों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
अधिकारियों द्वारा नियमानुसार मुआवजा प्रक्रिया शुरू करने और हादसे की जांच तेज करने के आश्वासन के बाद करीब एक घंटे की वार्ता सफल हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया और NH-82 पर यातायात सामान्य हो गया।
18/11/2025
मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद, युवक गंभीर रूप से घायल
अस्थावां थाना क्षेत्र के देशना रोड में मंगलवार को मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान एक पक्ष के जागो यादव बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और परिजनों की सहायता से रेफरल अस्पताल अस्थावां में भर्ती कराया गया।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
जानकारी के मुताबिक, जागो यादव अपने प्लॉट पर मकान निर्माण का कार्य करा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के कुछ लोग वहाँ पहुँचे और निर्माण कार्य पर आपत्ति जताते हुए उसे रोकने लगे। आरोप है कि विरोध के बावजूद वे जबरन काम में बाधा डालते रहे और निर्माण स्थान पर तोड़फोड़ भी की।
मारपीट में घायल हुए जागो यादव
जागो यादव का कहना है कि जब उन्होंने निर्माण में हस्तक्षेप का विरोध किया, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में मामला मारपीट में बदल गया, जिसमें वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
परिजनों ने जताई नाराज़गी
घटना के बाद घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि निर्माण कार्य पूरी तरह वैध था, इसके बावजूद दूसरे पक्ष ने अनावश्यक विवाद खड़ा किया और मारपीट की।
थाने में शिकायत, कार्रवाई की मांग
घायल जागो यादव ने अस्थावां थाना पहुँचकर पूरी घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो चुका है। मामले की जाँच की जा रही है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों से पूछताछ कर तथ्य स्पष्ट किए जाएंगे।
घटना के बाद क्षेत्र में हल्का तनाव बना हुआ है, हालांकि पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है
17/11/2025
ठंड बढ़ते ही एसपी हुए सतर्क, रात में गश्ती और सख़्त निगरानी के आदेश
शिवहर। जिले में बढ़ती सर्दी को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। शनिवार को एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने सभी थाना अध्यक्षों के साथ विस्तृत क्राइम मीटिंग की और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कई अहम निर्देश जारी किए।
मीटिंग की शुरुआत में एसपी ने शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा चुनाव और मतगणना कार्य संपन्न कराने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। इसके बाद उन्होंने जिले के लंबित मामलों की समीक्षा की और पेंडिंग केसों को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया।
ठंड की तीव्रता को देखते हुए एसपी ने रात में गश्ती को और तेज करने के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “सर्दी के मौसम में एक भी अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए। रात्रि ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों की जांच के लिए वरीय पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
एसपी ने फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने, प्रतिदिन बैंक और सीएसपी केंद्रों की जांच करने तथा वाहन चेकिंग अभियान को भी लगातार जारी रखने का निर्देश दिया।
इस बैठक में डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह, सदर डीएसपी सुशील कुमार, ट्रैफिक डीएसपी भाई भरत कुमार सहित सभी थाना अध्यक्ष मौजूद रहे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Paved Road
Sheohar
843334