Fast News Update
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Fast News Update, Media/News Company, Sheohar.
20/06/2025
ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की मंत्री ने किया समीक्षा बैठक
शिवहर
कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई।
उक्त बैठक मंत्री द्वारा मुख्यतः प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, जल जीवन हरियाली मिशन एवं जीविका की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में मंत्री द्वारा महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये। आवास योजना की समीक्षा के क्रम मे निर्देश दिया गया कि आवास पूर्णता एवं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त विमुक्ति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मनरेगा योजना की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया कि ऐसे श्रमिक जो कार्य की माँग करते है उन्हें शत प्रतिशत कार्य उपलब्ध कराया जाय। इसके अलावा कार्य पूर्णता के प्रतिशत पर भी कार्य करने की आवश्यकता है।
लोहिया स्वच्छा बिहार अभियान योजना की समीक्षा के क्रम में मंत्री द्वारा स्पष्ट किया गया कि सभी पंचायतो में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (WPU) क्रियाशील किया जाय। साथ ही कचड़े का उठाव कर पंचायत स्थित WPU में ही रखा जाए ताकि कचड़े का समुचित ढंग हो प्रसंस्करण किया जा सके।
जीविका योजना की समीक्षा के क्रम में मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया की ग्राम स्तर पर लघु उद्योग यथा लोहार, कुम्हार, हस्त शिल्प उद्योग जो तत्काल विलुप्त होते जा रहे है इनके समुचित उत्थान एवं समग्र विकास हेतु जीविका से आर्थिक एवं नैतिक सहायता की आवश्यकता है।
अंत में मंत्री द्वारा सधन्यवाद बैठक की समाप्ति की गयी । बैठक में सरकार के अवर सचिव, जिला पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जिला, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी एवं डी०आर०डी०ए० के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
23/03/2025
*इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा आकांक्षा की संदिग्ध मौत मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर दिया आवेदन
---------------
मृतिका के पिता तारकेश्वर प्रसाद शाही ने थाने में आवेदन देकर बताया आत्महत्या नहीं हत्या है
--------------------------------
शिवहर---- इंजीनियरिंग कॉलेज के फाइनल ( सेमेस्टर 8 )की छात्रा 21 वर्षीय आकांक्षा कुमारी ने कल देर शाम अपने गर्ल्स हॉस्टल में कमरे में पंखे से फंदे से लटका मिला पाये जाने पर कॉलेज प्रशासन सहित जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया , वहीं मृतक के परिजनों में काफी मायूसी छा गई है।
घटना की सूचना पर बिहार दिवस आयोजित कार्यक्रम में भाग ले रहे जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल, एसडीपीओ सुशील कुमार सहित सभी पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारी ,विभिन्न थानों के पुलिस, इंजीनियरिंग कॉलेज छतौना पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए थे।
छात्र छात्राओं ने प्रशासन को निष्पक्ष न्याय करने को लेकर काफी आक्रोशित रहे। प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर शिवहर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
घटना की सूचना पर मृतक के पिता तारकेश्वर प्रसाद शाही जो किसान है ,वीरपुर वार्ड नंबर 3 थाना कांटी जिला मुजफ्फरपुर निवासी देर रात अपने चाचा तथा छोटी पुत्री के साथ रात में तकरीबन 12:00 बजे इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे।
मृतका के पिता तारकेश्वर प्रसाद शाही ने पिपराही थाना को आवेदन देकर बताया है कि 8:30 बजे रात को छात्रावास से मेरे पुत्री की मृत्यु की खबर मिली। हम लोग हक्के-बक्के रह गए।
थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार मृतका के पिता तारकेश्वर प्रसाद शाही ने बताया कि कॉलेज प्रशासन के द्वारा मृत्यु स्थल पर मुझे जाने से भी रोका गया ,इलेक्ट्रिकल फैकल्टी प्रोफेसर सनय के द्वारा बार-बार कॉलेज से निकालने की धमकी दी जाती रही है। वार्डन रूपा का भी सहयोगपूर्ण रवैया मेरी पुत्री के साथ नहीं था, इन सभी उत्पीड़न से मेरे पुत्री की आत्महत्या हुई है।
दिए गए आवेदन में बताया है कि मेरी पुत्री की हत्या किन कारणों से हुई है इसकी जांच करके दोषी व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
मृतका के पिता ने बताया है कि मेरी पुत्री का स्वभाव बहुत ही अच्छा था ।उनको 10 की जरूरत होने पर 10 का ही डिमांड करती थी। उन्होंने अपनी पुत्री से एक दिन पहले रात में बात किया था। फिलहाल पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है। Sheohar # bihar news
11/03/2025
*युवा समाजसेवी रौशन तिवारी उर्फ तिवारी बाबा ने दी शिवहर विधानसभा वासियों को दी होली पे शुभकामनाएँ*
शिवहर जिले के युवा समाजसेवी रौशन कु॰ तिवारी उर्फ़ तिवारी बाबा ने होली के पावन पर्व पर समस्त शिवहर वासियों को शुभकामनाएँ दी और उन्होंने समस्त शिवहर वासियों से अपील किया है कि हमारा शिवहर ऐतिहासिक धरती रही है ये पूर्व केंद्रीय मंत्री,शिवहर के जनक स्व॰ पंडित रघुनाथ झा जी की धरती है ये मरहूम पूर्व संसद अनवार साहब की धरती है और हम सभी शिवहर वासियों अपनी जन्मभूमि के प्रति समर्पित रहना होगा,और ये समझना होगा और लोगो को समझाना भी होगा की अब वह समय आ चुका हैं की हमे शिवहर वासी होने के नाते अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और हमे इस आगामी विधानसभा चुनाव में अपने शिवहर की मान सम्मान की रक्षा करनी होगी,और हम सभी शिवहर वासी को एक क्रांतिकारी कदम उठाना होगा कि हमारे शिवहर की मान सम्मान की रक्षा हों।sheohar
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Sheohar
843329