Apna Bajar
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Apna Bajar, Shopping & retail, Vill/Narwara, p. s./tariyani chauk, Sheohar.
मुझे आपलोगों को ये बताते हुए बड़ी प्रसन्नता हो रही है कि इस बाजार का शुभारंभ 13 मार्च 2019 को पूर्व सरपंच श्री कृष्ण नंदन मिश्रा जी एवं वर्तमान सरपंच महोदया श्रीमती शीला देवी जी के कर कमलों द्वारा किया गया है ।
उनके अपने 14 वर्ष के जनप्रतिनिधि के रूप में उनका जो अनुभव रहा है साथ हीं अपने ग्राम पंचायत नरवारा और आसपास के गांव के सभी छोटे , मझोले या बड़े किसान एवं रोजगार के लिए पलायन कर रहे लोगों को ध्यान में रखकर किया गया है।
इस बाजार में गुदरी बाजार की व्यवस्था की गई है। यह बाजार शिवहर- मुजफ्फरपुर मुख्य पथ के दोनों ओर सप्ताह में प्रत्येक दिन लगता है। बाजार के अंदर किसान भाई आकर फल, सब्जियाँ , अनाज, मीट -मछली एवं छोटे स्तर या बड़े स्तर पर व्यापार करने के इच्छुक व्यक्ति दुकान किराए पर लेकर व्यवसाय कर सकते हैं। जो व्यक्ति रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं उन्हें पलायन करने की आवश्यकता नही है। वे अपने परिवार के साथ रहते हुए यहीं पर रोजगार कर सकते हैं ।
यह बाजार सभी सुविधाओं से सुसज्जित है।
इस बाजार में 24 घंटे बिजली की व्यवस्था है, साथ ही जनरेटर की व्यवस्था वैकल्पिक रूप में की गई है , जिससे कि बिजली चले जाने पर व्यवसायियों को अपने कार्यो के समय बिजली की कमी महसूस ना हो।
मेरे पिताजी श्री कृष्णनन्दन मिश्रा जी का सपना भी है कि मेरे आस पड़ोस के अपने लोगों को एक ऐसा जगह मिले जहाँ वे लोग प्रेम और सम्मान के साथ अपने पूंजी के हिसाब से अपना व्यवसाय कर सके और ख़ुशी पूर्वक अपना जीवन यापन कर सकें और अपने जिंदगी को खुशहाल बना सके।
जिसके हिसाब से हीं उन्होंने इस बाजार का निर्माण किया है और सही व्यवस्था दिया है।
अगर किसी के पास कम पूँजी है तो वे सभी लोग यहाँ अपना व्यवसाय कर सकतें हैँ और जिनके पास ज्यादा पूँजी है वो भी यहाँ अपना व्यवसाय कर सकते हैँ l
जैसा कि आप जानते हैं आज इस कोरोना महामारी की वजह से बहुत से लोगों का रोजी रोटी छूट गया है और वे बड़े -बड़े शहरों से पैदल चलकर एवं बड़ी मुश्किल से अपने घर पहुंचे हैं और वे दुबारा उन शहरों में वापस नहीं जाना चाहते हैं।
इस मुश्किल की घड़ी में मैं आपलोगो के माध्यम से उन तक यह बात पहुँचाना चाहता हूँ कि वाकई में हम अपना बाजार की व्यवस्था के आलोक मे आप सभी भाइयो एवं बहनों को मार्केटिंग(दुकानदारी ) का एक ऐसी व्यवस्था दे जिससे आपसबो की माली हालत सुधर सके और आर्थिक रूप से आप सुदृढ़ हो सके। हम सभी नहीं चाहते है की आप कभी फिर पूर्व की तरह दलदल मे फसे और अपने जीवन को ऐसे मोर पर ला कर छोड़ दे जिससे हमारा जीवन नरक बन जाए। फिर मै और मेरी व्यवस्था आप सबो से गुजारिश करती है कि आपके लिए आपकी नौकरी से अच्छा अपना रोजगार होगा बसर्ते की उस व्यवसाय को हम लगन और उचित तरीके से संपन्न करें।
बाजार मालिक होने के नाते मेरा भी यह पुनीत कर्तव्य है कि मै अपना बाजार पूरा परिवार आपकी सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें ताकि मेरे बाजार में ज्यादा से ज्यादा बिक्री हो.. और अधिक से अधिक संख्या में ग्राहक पहुँचे।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि उपरोक्त बातों पर ध्यान देते हुए आप सभी अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर हमें और हमारे बाजार परिवार को कृतार्थ करेंगे।
धन्यवाद
लोकेश मिश्रा (व्यवस्थापक)
अपना बाजार हॉस्पिटल चौक नरवारा
8750323575
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Vill/Narwara, P. S./tariyani Chauk
Sheohar
843128