PS WEST Shimla
निर्भय सत्यनिष्ठ निष्पक्ष POLICE
12/07/2022
अभियोग सख्या 170/22 दिनांक 08.07.22 अधीन धारा 457,380 भा0दं0सं0 में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा उपरोक्त में साईं बावा मन्दिर चक्कर शिमला से चोरी हुए चांदी के जेवरात जिनकी कुल मालयती लगभग 3 लाख को बरामद किया गया है। 2 आरोपियों को 24 घंटे के भीतर चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया व एक आरोपी को अलीगढ़, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी पुलिस हिरासत में है।.
02/04/2022
आज दिनांक 2.04.2022 को मन निरीक्षक प्रभारी पुलिस थाना बालूगंज शिमला द्वारा GSSS खलग में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की व शिमला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ट्रैफिक जागरूकता अभियान के तहत खलग स्कूल (जुब्बड हट्टी) में उपस्थित स्कूली छात्रों उनके अभिवावकों व अध्यापकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। तथा यातायात नियमों की पालना करने के लिए आग्रह किया गया। इसके अलावा ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने पर जुर्माने के बारे में भी अवगत करवाया गया व शिविर में उपस्थित अध्यापकों , छात्रों एवं उनके अभिवावकों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई है व नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बतलाया गया। हाजरीन को Drug free Himachal APP व Shakti button App के बारे में बतलाया गया । भारतीय नव वर्ष के अवसर पर उपस्थित सभी अध्यापकों , छात्रों एवं उनके अभिवावकों को को हार्दिक बधाई दी गई है व हिंदू नव वर्ष की महता के बारे में भी बताया गया।इसके उपरांत खलग school में आयोजित road safety कार्यक्रम में भाग लेने वाले विजेताओं को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया । व कोविड़-19 महामारी से जंग में जीत हासिल करने हेतू प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों को सख्ती से अमल में लाने का आग्रह भी किया गया है।
सादर,
प्रभारी पुलिस थाना बालूगंज,
जिला शिमला हि0प्र0।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Address
Boileauganj
Shimla
HIMACHALPRADESHPOLICE�